Narendra thory

Narendra thory सेवार्थ कटिबद्धता

*साईबर अलर्ट: कैप्चा (Captcha) भरने की नौकरी कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी* जयपुर 06 फ...
06/02/2026

*साईबर अलर्ट: कैप्चा (Captcha) भरने की नौकरी कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी*

जयपुर 06 फरवरी। घर बैठे आसान कमाई का सपना देखने वालों के लिए एक खतरनाक जाल बिछाया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम के निर्देशन में साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने एक ऐसे ट्रेंड का खुलासा किया है, जो कैप्चा सॉल्विंग के नाम पर मासूम लोगों की मेहनत की कमाई डकार रहा है।
उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि ठगों की कार्यप्रणाली बेहद शातिर है। ये जालसाज फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लुभावने विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि आपको केवल स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्चा कोड टाइप करने हैं और बदले में आप हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं। न्यूनतम प्रयास और अधिकतम लाभ का लालच बेरोजगार युवाओं और गृहणियों को आसानी से अपनी ओर खींच लेता है।
*रजिस्ट्रेशन के नाम पर फीस की वसूली*
जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आता है, उसे एक फर्जी जॉब एग्रीमेंट दिखाया जाता है ताकि सब कुछ असली लगे। इसके बाद शुरू होता है वसूली का खेल। कभी सॉफ्टवेयर चार्ज, कभी ट्रेनिंग फीस तो कभी सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पीड़ित से हजारों रुपये जमा करवा लिए जाते हैं। विश्वसनीयता बनाने के लिए ठग बाकायदा फर्जी आईडी और फर्जी दफ्तर के पते भी साझा करते हैं।
*असंभव टार्गेट और पेमेंट का धोखा*
पैसे लेने के बाद पीड़ित को एक पोर्टल का एक्सेस दिया जाता है। यहाँ उन्हें बेहद कम समय में हजारों कैप्चा भरने का टास्क दिया जाता है। जब पीड़ित भुगतान मांगता है, तो ठग उसकी मेहनत में गलतियां निकाल देते हैं। अंत में कमाई निकालने के लिए फिर से प्रोसेसिंग शुल्क या टैक्स के नाम पर और पैसों की मांग की जाती है। पैसे मिलते ही ठग अपना फोन बंद कर गायब हो जाते हैं।
*साइबर पुलिस की सुरक्षा गाइडलाइन*
राजस्थान साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
★ एडवांस पेमेंट न दें: कोई भी प्रतिष्ठित कंपनी काम देने के लिए पैसे नहीं मांगती।
★ संदेह करें: यदि काम बहुत सरल है और पैसा जरूरत से ज्यादा मिल रहा है, तो वह शत-प्रतिशत फ्रॉड है।
★ समीक्षा करें: किसी भी प्लेटफॉर्म पर जुड़ने से पहले उसकी ऑनलाइन रेटिंग और फोरम पर चर्चा जरूर पढ़ें।
*यहाँ दर्ज कराएं अपनी शिकायत*
यदि आप इस ठगी का शिकार हुए हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें। आप अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।
-------------

 #सीकर🔸“Digital Arrest” जैसा कुछ नहीं होता - यह एक scam हैPolice कभी भी video call पर arrest नहीं करती और न ही पैसे मांग...
03/02/2026

#सीकर
🔸“Digital Arrest” जैसा कुछ नहीं होता - यह एक scam है

Police कभी भी video call पर arrest नहीं करती और न ही पैसे मांगती है।

अगर किसी unknown number से कोई Police होने का दावा करके आपको डराये तोह immediately call काटें, number block करें और report करें
📞 Dial 1930

"आपका खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा" या "तुरंत भुगतान करें" जैसी धमकी भरे कॉल से सावधान रहें।बैंक/ग्राहक सेवा नंबर प्राप्त कर...
30/01/2026

"आपका खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा" या "तुरंत भुगतान करें" जैसी धमकी भरे कॉल से सावधान रहें।

बैंक/ग्राहक सेवा नंबर प्राप्त करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

फोन पर कभी भी अपनी बैंक की जानकारी साझा न करें।


गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉❤️
26/01/2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉❤️

पधारो म्हारे देश ! ​राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का अनुभव करने आए हर पर्यटक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ​...
25/01/2026

पधारो म्हारे देश !

​राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का अनुभव करने आए हर पर्यटक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

​'राष्ट्रीय पर्यटन दिवस' पर राजस्थान पुलिस का संकल्प:
​सुरक्षित सफर: पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सतत निगरानी।

​अतिथि सत्कार: पर्यटकों के साथ मित्रवत और मददगार व्यवहार।

​तुरंत सहायता: किसी भी परेशानी में 112 पर त्वरित सहयोग।

​आपकी मुस्कान और सुरक्षा ही हमारा गौरव है। आइए, सुरक्षित और समृद्ध राजस्थान का अनुभव करें।

आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी: सड़क पर समझदारी दिखाएँ, लापरवाही नहीं!सड़क पर आपका हर फैसला आपके और दूसरों के जीवन को प्र...
24/01/2026

आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी: सड़क पर समझदारी दिखाएँ, लापरवाही नहीं!

सड़क पर आपका हर फैसला आपके और दूसरों के जीवन को प्रभावित करता है।

​राजस्थान पुलिस आपकी सहयोगी है, आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

​याद रखें: समझदार बनें, लापरवाह नहीं! यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुँचें।

हेलमेट पहनें, सिग्नल का सम्मान करें और ज़िम्मेदारी से ड्राइव करें।


#यातायात_नियम


​ #सड़कसुरक्षा


​ #समझदारबनेंलापरवाहनहीं

ई-चालान का ऑनलाईन भुगतान करते समय मोबाईल पर प्राप्त एसएमएस/लिंक को ध्यानपूर्वक देखें।परिवहन विभाग के अधिकृत हैडर https:/...
22/01/2026

ई-चालान का ऑनलाईन भुगतान करते समय मोबाईल पर प्राप्त एसएमएस/लिंक को ध्यानपूर्वक देखें।

परिवहन विभाग के अधिकृत हैडर https://echallan.parivahan.gov.in के द्वारा ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान करें।



अब कानून की गिरफ्त से बचना नामुमकिन!BNSS की धारा 84 के तहत, 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले अपराधों में फरार अपराधियों ...
21/01/2026

अब कानून की गिरफ्त से बचना नामुमकिन!

BNSS की धारा 84 के तहत, 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले अपराधों में फरार अपराधियों को अब 'घोषित अपराधी' (Proclaimed Offender) घोषित किया जा सकेगा।

​अपराध कर भागना अब विकल्प नहीं, जवाबदेही तय होगी।

न्यायालय द्वारा फरार व्यक्ति को आधिकारिक रूप से 'घोषित अपराधी' माना जाएगा।

​संपत्ति की कुर्की और अन्य कठोर कदम अब त्वरित गति से लिए जा सकेंगे।




#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून

24/12/2025

डिजिटल गिरफ्तारी

 #सीकर🔸रोहित गोदारा, राहुल रिणाउ संगठित गिरोह से सम्पर्क रखने वाले कुल 08 अभियुक्त गिरफ्तार #थाना_रामगढ़_सेठान   #भारतीय...
15/12/2025

#सीकर
🔸रोहित गोदारा, राहुल रिणाउ संगठित गिरोह से सम्पर्क रखने वाले कुल 08 अभियुक्त गिरफ्तार
#थाना_रामगढ़_सेठान

#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून

Address

Fatehpur
332301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narendra thory posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category