12/07/2026
आज भारतीय विद्यार्थी मोर्चा और छात्रा प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पटेल सेवा संस्थान में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।दूर दूर से आए विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को तन्मयता के साथ सुना और अंत में संजय कुमार को जिलाध्यक्ष प्रशिक्षक महोदय सुधांशु मौर्य जी द्वारा घोषित किया गया।प्रकाश मौर्य को कार्यकारी अध्यक्ष,रोहित कुमार को उपाध्यक्ष,रवि कुमार को उपाध्यक्ष,सर्वेश कुमार को महासचिव (संगठन),कुलदीप कुमार को महासचिव (समीक्षा),रजनीश गौतम को महासचिव (मीडिया),विवेक कुमार,अमन कुमार,शिवम और अभय प्रताप को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ में मीरा गौतम को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।सीता मौर्य को उपाध्यक्ष और सलोनी मौर्य को महासचिव नियुक्त किया गया।मूलनिवासी बालक/बालिका संघ की जिलाध्यक्ष के रूप में ईशानी सिंह को नियुक्त किया गया।
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा,भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ और मूलनिवासी बालक/बालिका संघ द्वारा बहुत जल्द फतेहपुर में एससी/एसटी छात्रावास को पुनः चालू करवाने की लिए आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर जयचंद्र यादव,मुन्ना लोधी,धर्मेंद्र गौतम,मनोज मौर्य,अजय राव,सीमा यादव,प्यारेलाल, साकेत सेन,राजीव कुमार,महेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह,रवि गौतम,धर्मेंद्र शोले,दिनेश सैनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।