The Emerging India Foundation

The Emerging India Foundation The Emerging India Foundation, is nongovernmental organization. we help to poor and needy people's. the emerging India Foundation work without government funding

03/05/2026
22/02/2026

एकता में शक्ति, मानवता की जीत: 3.16 लाख का ऐतिहासिक दान
फतेहपुर।
एकता और सहयोग की शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मानवता परिवार के दानवीर सदस्यों ने स्वर्गीय लेखपाल महेंद्र प्रताप की मृतक नॉमिनी श्रीमती उर्मिला देवी के खाते में ₹3,16,000 (तीन लाख सोलह हजार रुपये) की ऐतिहासिक आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग मात्र ₹200 प्रति सदस्य के योगदान से संभव हो पाया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है तो असंभव भी संभव हो जाता है।
फतेहपुर जनपद के रियाज कॉलोनी, बर्मा चौराहा निवासी- लेखपाल स्व.महेंद्र प्रताप के आकस्मिक निधन के पश्चात मानवता परिवार उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आया। संगठन के लगभग 1500 सक्रिय सदस्यों के सहयोग से यह सहायता राशि सीधे नॉमिनी के खाते में प्रेषित की गई।
संस्था के नियमों के अनुसार, 90 दिनों से अधिक सदस्यता रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सक्रिय सदस्य की मृत्यु की स्थिति में प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹200 का सहयोग करता है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना की स्थिति में इलाज हेतु ₹1,00,000 तक तथा गंभीर दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी की दशा में ₹10,00,000 तक का सहयोग प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
संस्था के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी मानवता परिवार द्वारा मृतक नॉमिनी स्वर्गीय सीताराम साहू के परिवार को ₹3,07,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने इस मानवीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानवीर सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर एवं संस्थापक श्रीमान हिमांशु कुमार, प्रदेश/मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, प्रयागराज जिला प्रभारी डॉ. दीपेश पटेल, फतेहपुर जिला प्रभारी अरुण सिंह, असथोर ब्लॉक प्रभारी पंकज सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह अनुराग, समर परिवार के सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल संकटग्रस्त एवं गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है और मानवता परिवार को सच्ची मानवता का प्रतीक सिद्ध करती है।

Address

Jail Road
Fatehpur
212601

Opening Hours

Monday 7am - 10pm
Tuesday 7am - 10pm
Wednesday 7am - 10pm
Thursday 7am - 10pm
Friday 7am - 10pm
Saturday 7am - 10pm
Sunday 7am - 10pm

Telephone

+919918771888

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Emerging India Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Emerging India Foundation:

Share

Category