Gram Panchayat Akilpur Airana

Gram Panchayat Akilpur Airana Panchayat Sahayak Accountant Cum Data Entry Operator (*पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश*)

समस्त पंचायत सहायकों के लिएपंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार अब CM Dashboard में ग्राम...
17/06/2026

समस्त पंचायत सहायकों के लिए

पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार अब CM Dashboard में ग्राम पंचायत स्तर पर 2 नई महत्वपूर्ण सेवाएं जोड़ी जा रही हैं —

✅ CSC (Common Service Center) सेवाएं
✅ CRS (Birth & Death Registration / जन्म-मृत्यु पंजीकरण)

अब इन दोनों सेवाओं की प्रदेश स्तर से नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट है कि पंचायत सहायकों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं।

लगातार नए कार्यों का भार, डिजिटल सेवाओं का संचालन, ग्राम सचिवालय प्रबंधन एवं विभागीय ऑनलाइन कार्य — यह सभी दर्शाता है कि पंचायत सहायकों की भूमिका अब बेहद महत्वपूर्ण हो चुकी है।

➡️ जब जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो मानदेय वृद्धि पर भी सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी

पंचायत सहायक अब केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत की डिजिटल व्यवस्था की रीढ़ हैं।

✊ कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय हमारा अधिकार है।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

19/05/2026

🔴*समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया जाता हे *बीज बुकिंग की साइट पुनः एक सप्ताह के लिए खोल दी गयी हैं* जो किसान बंधु अपना खरीफ ऋतु का बीज बुक करवाना चाहते हे वह अपना बीज बुकिंग प्रक्रिया आज ही पूर्ण कर ले*
निःशुल्क दलहन मिनीकिट एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत खरीफ 2026 में समस्त प्रकार के बीज 'पहले आओ पहले पाओ' के सिद्धान्त के स्थान पर बुकिंग कराते हुए ई-लॉटरी के माध्यम से वितरण किया जाना है।

➡️*खरीफ फसलें यथा- मूँग, उड़द, अरहर, , धान, ज्वार, रागी, बाजार, सांवा, कोदो आदि बीज का अनुदान पर सामान्य वितरण व निःशुल्क मिनीकिट के विकासखण्ड वार लक्ष्य निर्धारित हे , जिसकी बुकिंग कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल- ( https://agriculture.up.gov.in/pmkusum/seed/SeedBooking.aspx ) पर दिनांक 22.04.2026 से प्रारम्भ कर दी गयी है,जिसकी कट-ऑफ तिथि 10 मई निर्धारित है। लक्ष्य से अधिक आवेदन/बुकिंग होने की दशा में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी का चयन किया जायेगा।*


➡️*अतः कृषको से अपील है, कि इच्छुक कृषक जो खरीफ की फसलों का बीज प्राप्त करना चाहते हैं, वो कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल पर समय से अपना बीज बुकिंग करवा ले*

19/05/2026
फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में धाता विकास खंड के आकिलपुर ऐराना उच्च प्राथमिक विद्यालय ...
18/05/2026

फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में धाता विकास खंड के आकिलपुर ऐराना उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक धीरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट कार्यशैली, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान मिला। जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और क्षेत्रीय विधायिका ने उन्हें ₹17 हजार की प्रतीकात्मक चेक प्रदान की।

Address

Akilpur Airana Majra Gaurahar Post-Alampur Geriya
Fatehpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Akilpur Airana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share