03/04/2026
हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने फतेहाबाद जिले के कई इलाकों में किसानों की मेहनत को गहरा आघात पहुँचाया है, जिससे #किसान भाई बेहद कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं।
आज आदरणीय बहन Kumari Selja जी (राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस एवं सांसद सिरसा) ने प्रभावित क्षेत्रों (भुथन कला से झलनिया रोड) का दौरा कर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों व मजदूर भाइयों का दुख-दर्द साझा किया।
इस दौरान फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष Arvind Sharma जी व फतेहाबाद विधायक Balwan Singh Doulatpuria जी भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता Master Satbir Bhuthan जी ने आगे बढ़कर दौरे की व्यवस्था संभाली और क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।
इस मौके पर बहन कुमारी शैलजा जी ने कहा कि किसानों की इस पीड़ा को वे गंभीरता से उठाएंगी और इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगी। साथ ही लोकसभा में भी किसानों की आवाज बनकर इस नुकसान की भरपाई और राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
#किसान_हित #फतेहाबाद #कांग्रेस_पार्टी