25/08/2026
सादर वंदे
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश जैन जी ने राजकीय महाविद्यालय में शाखा भूना द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने माता और शिक्षकों को युवाओं के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसके संतुलित इस्तेमाल की सलाह दी। कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। ‘युवा संवाद’ के उपरांत श्री सुरेश जैन जी ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ विचार-विमर्श किया, इसके पश्चात शाखा भूना के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की और मीडिया प्रतिनिधियों से भी सार्थक संवाद किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठन के पांच सूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—बताते हुए शाखाओं से गरीब परिवारों की मदद करने का आह्वान किया।
पेपर लीक की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए श्री जैन जी ने कहा कि प्रशासन को ऐसी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं का संस्थाओं पर विश्वास बना रहे।
इस अवसर पर श्री राकेश शर्मा जी (क्षेत्रीय महासचिव), श्री के.के. अरोड़ा जी (राष्ट्रीय सह-संयोजक संस्कार), श्री जियालाल बंसल जी (क्षेत्रीय संगठन सचिव), श्री रामनिवास वर्मा जी (प्रांतीय महासचिव), श्री रविंद्र मेहता जी (प्रांतीय संगठन सचिव), श्री गौरव गुप्ता जी (प्रांतीय वित्त सचिव), श्री कैलाश शर्मा जी (प्रांतीय संयोजक सेवा), श्री कृष्ण कचोरिया जी (शाखा अध्यक्ष), श्री सुनील कम्बोज जी (शाखा सचिव), श्री सतीश मुंजाल जी (कोषाध्यक्ष), डॉ. श्री जितेंद्र तूर जी, डॉ. दीपक बंसल जी, श्री विनोद चुघ जी, श्री सुनील लीखा जी, प्रोफेसर श्री अनिल कुमार जी, प्रोफेसर श्री सुनील कम्बोज जी, श्री राजकुमार सुथार जी, श्रीमती सीमा गर्ग जी, श्री सुशील गिरधर जी, श्री रिंकू गर्ग जी, श्री आशु सिंगला जी, श्री जयंत खुराना जी, श्री दीपक नारंग जी, श्री अरुण सेठी जी, श्री आत्म मेहता जी, श्री पूर्णचंद टाक जी, प्रोफेसर श्री सोम शर्मा जी, श्री राजेश खरोलिया जी, श्रीमती माया खरोलिया जी, श्रीमती सरस्वती लंबोरिया जी, श्रीमती अर्पणा पसरिजा जी, श्रीमती सुनीता गर्ग जी, श्री हरीश सचदेवा जी, मास्टर श्री मंगल राम जी, श्री मदन ठाकुर जी, श्री राकेश मदान जी तथा राजकीय कॉलेज एवं राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम उपस्थित रहे।
धन्यवाद
Er. सुनील कंबोज
शाखा सचिव