17/07/2026
भारत की हरित क्रांति की ओर एक ऐतिहासिक कदम 🇮🇳💚
आज जींद (हरियाणा) से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित किया गया। साथ ही हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।
इस अवसर पर फतेहाबाद के डीपीआरसी हॉल में जिले के कार्यकर्ताओं ने ग्रीन इकोसिस्टम को अपनाने का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) से पहुँचकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मुझे भी इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर मिला।
"सिर सांठे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण।"
यह गुरु जंभेश्वर जी महाराज की प्रेरणादायक वाणी हमें प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए हर संभव त्याग करने का संदेश देती है।
आइए, हम सभी स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
🌿 "प्रकृति की रक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है।"