01/12/2022
वन्यजीवो के संरक्षण से संबंधित मामलों को लेकर श्री कंवर पाल गुर्जर पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हरियाणा सरकार, मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक, वन विभाग हरियाणा सरकार, निदेशक हरियाणा राज्य बायोडायवर्सिटी बोर्ड, माननीय पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली जी, निदेशक पंचायत एवं विकास विभाग हरियाणा, डायरेक्टर जनरल पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा सरकार, गृह सचिव पुलिस विभाग हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ की विभिन्न पशु कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जीव जंतु के संरक्षण वन्यजीवों के संरक्षण, रेस्क्यू सेंटर, शिकार के मामले, टोपीदार बंदूक पर प्रतिबंध के संबंध में मीटिंग्स हुई।
माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात रतिया विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा जी की मध्यस्था से हुई। अगली बैठक जल्द ही माननीय कंवरपाल गुर्जर जी वन एवं पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ होगी जिसमें अभी तक सभा व जीव प्रेमियों द्वारा मंत्री जी व अधिकारियों से की गई बैठकों व पत्रकारों पर लिए गए एक्शन की रिपोर्ट तलब की जाएगी।
श्री विनोद जी काकड़, सचिव अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा हरियाणा, श्री संजय कड़वासरा अयालकी, डॉक्टर विक्रम डेलू, इंस्पेक्टर शेर सिंह साथ उपस्थित रहे।
धन्यवाद🙏
विनोद कड़वासरा,
प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा हरियाणा