15/05/2026
पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे-नहीं बढ़ेंगे का लगातार आश्वासन देते रहने के बाद आज पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में हुई वृद्धि आम जनता के लिए गहरी चिंता का विषय है। वैश्विक संकट के इस दौर में पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर यह अतिरिक्त बोझ और अधिक संकट पैदा करने वाला है।
वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव के बीच आम नागरिकों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है। व्यापार-धंधे पहले से ही मंदी और अनिश्चितता के दबाव में हैं, और रोजगार के अवसर भी सीमित होते जा रहे हैं।
ऐसे समय में पीएम Narendra Modi जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह वैश्विक संकट के प्रभावों से जनता को राहत दे और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण सुनिश्चित करे, लेकिन इसके विपरीत बढ़ी कीमतें आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालेगी और उनकी मुश्किलें और बढ़ाएंगी ,ऐसा लग रहा है मानो सरकार यह मानकर चल रही है कि जनता के पास कोई गड़ा हुआ खजाना है।