Anjuman Hidayatul Islam High School Etawah, Uttar Pradesh INDIA

  • Home
  • India
  • Etawah
  • Anjuman Hidayatul Islam High School Etawah, Uttar Pradesh INDIA

Anjuman Hidayatul Islam High School Etawah, Uttar Pradesh INDIA Anjuman Hidayatul Islam High School established in 1904 in Etawah City

आज दिनांक 14/11/2025 को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया
14/11/2025

आज दिनांक 14/11/2025 को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

*अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*इटावा। अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई ...
15/08/2025

*अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*

इटावा। अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के गीतों, नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं,जिनमें देशभक्ति गीत,समूह नृत्य, कवितापाठ,भाषण, नाट्य मंचन और स्किट शामिल थे।सभी कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों के मन में देश के प्रति गर्व और प्रेरणा की भावना जगाई। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।पूरे वातावरण में जय हिंद के नारे गूंज उठे।इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए डॉक्टर मुईन अशरफ उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की उमंग,अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास करते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक आमिर खान ने किया। विद्यालय के शिक्षकों फरहीन नाज, इफ्फत परवीन ने कार्यक्रमों को तैयार करवाया । कार्यक्रम की उचित व्यवस्था हेतु फरहत अली, जेबा नाज, फरहीन, सलमा आरा, महक आफताब, इल्मा आफरीन, गुलफ्शा तथा मोहम्मद इमरान का विशेष योगदान रहा।

अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल इटावा में आज दिनांक 14.08.2025 को  स्वतंत्रता दिवस २०२५ की पूर्व संध्या पर आज़ादी के संघ...
14/08/2025

अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल इटावा में आज दिनांक 14.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस २०२५ की पूर्व संध्या पर आज़ादी के संघर्ष में योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मन्त्री श्री डॉक्टर कवि कमलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गोयल, जिला मंत्री देवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, दिनेश बाबू शर्मा, पंकज कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, आय व्यय निरीक्षक भगवान दास, संयुक्त मंत्री मुकेश बाबु अग्निहोत्री, कार्यकारिणी सदस्य यादवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे प्रधानाचार्य शाहनवाज़ अतहर ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया कार्यक्रम की व्यवस्था श्री मोहम्मद इमरान ने की

https://shuru.page.link/e3tyRQvCSwnqcMMr5
27/05/2025

https://shuru.page.link/e3tyRQvCSwnqcMMr5

Likes: 56, Views: 645 | इटावा में इस्लामिक समर कैंप का आयोजन, कक्षा 9 के छात्र मोहम्मद अयाज ने जीता कंप्यूटर इटावा में डॉ. मोहम्मद ....

इस्लामिक समर कैंप:होनहार छात्र मोहम्मद अयाज़ आये अव्वल इटावा। डॉ.मोहम्मद ऐनुन्नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 1...
26/05/2025

इस्लामिक समर कैंप:
होनहार छात्र मोहम्मद अयाज़ आये अव्वल

इटावा। डॉ.मोहम्मद ऐनुन्नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 18 से 25 मई तक सात दिवसीय इस्लामिक समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शहर की प्राचीनतम शिक्षण संस्था *अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल* के होनहार छात्र मोहम्मद अयाज़ कक्षा 9 के ने सभी प्रतियोगी छात्रों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।उक्त जानकारी प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर ने दी।उन्होंने बताया कि छात्र मोहम्मद अयाज को *साहिबे सज्जादा हजरत अल्लामा सैयद मोहम्मद अख्तर मियां साहब क़िबला आस्ताना आलिया समदिया दारुल खैर फफूंद शरीफ* के हाथों से पहले पुरस्कार के रूप में कंप्यूटर प्रदान किया गया।प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर और समस्त स्टाफ की ओर से छात्र को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य ने बताया गया कि इस संस्था के छात्र न केवल शिक्षा,चिकित्सा,न्यायपालिका, इंजीनियरिंग बल्कि दीन की खिदमत में भी अपने हुनर दिखा कर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है।शहर के *मदरसा वारसिया तालीमुल कुरान कटरा साहब खान के प्रबंधक मौलाना मुहम्मद जाहिद रजा* व शहर के उलमाए इकराम आदि ने अयाज़ को बधाई दी।

25/04/2025

हाई स्कूल परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा। सभी छात्र उत्तीर्ण रहे।। सभी उत्तीर्ण छात्रों को बहुत बहुत मुबारकबाद

पिछड़ो,वंचितों,महिलाओं के मूलभूत मानवीय अधिकारों के लिए आजीवन संघषर्रत,भारत को संविधान के माध्यम से गणतंत्र बनाने वाले, ज...
14/04/2025

पिछड़ो,वंचितों,महिलाओं के मूलभूत मानवीय अधिकारों के लिए आजीवन संघषर्रत,भारत को संविधान के माध्यम से गणतंत्र बनाने वाले, ज्ञान के प्रतीक, महान दार्शनिक,प्रकांड अर्थशास्त्री, कुशल,समाजशास्त्री,विश्वविभूति,भारतरत्न, संविधान निर्माता,बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनके 134 वे जन्मदिवस पर देश के लिए किए गए आपके कृत्यों के लिए कोटि कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।
🌷🇮🇳🌷🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🌷🇮🇳🙏

21वे रोजे को हुआ अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में रोजा इफ्तार
30/03/2025

21वे रोजे को हुआ अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में रोजा इफ्तार

वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह पर एक नजर
30/03/2025

वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह पर एक नजर

Address

Sarai Shekh, Tikonia
Etawah
206001

Telephone

9027459513

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anjuman Hidayatul Islam High School Etawah, Uttar Pradesh INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anjuman Hidayatul Islam High School Etawah, Uttar Pradesh INDIA:

Share