21/09/2023
समस्त नगर वासियों व् क्षेत्रवासियों के लिए एक आवश्यक सूचना 👍
पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में नगरवासियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए
ठाकुर विश्वनाथ सिंह कुशवाह सेवा समिति लखना व्
रक्तदाता समूह इटावा
के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे हमारी प्राथमिकता उन नगरजनो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए है जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है परन्तु संसाधनों के आभाव में हेल्थ चेकउप नहीं करा पाते है।
सभी नगरवासियों से विनम्र निवेदन है , जो भी आपके आस पास ऐसे लोग है जो अस्वस्थ रहते है और जाँच नहीं करा पाते है उनके साथ हम सब खड़े है। आप आएं और सभी जांचों के साथ जिले के बेहतरीन डॉक्टर्स का परामर्श प्राप्त करें। जिससे हम सभी स्वस्थ तन और मन के साथ समाज का सहयोग कर सकें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
अपने आधारकार्ड के साथ सरकारी राशन की दुकान पुराना पुल पर आकर रजिस्ट्रशन करवाएं।
22 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक प्रति दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जायेंगे , जिनके रजिस्ट्रेशन होंगे केवल वह ही 1 अक्टूबर को अपना हेल्थ चेकउप करा सकते हैं।
आगंतुक चिकत्सकों का विवरण
1 - डॉ नवीन मिश्रा जी (बाल रोग विशेषज्ञ , जिला अस्पताल इटावा)
2 - डॉ सतेंद्र सिंह यादव जी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला बसरेहर , इटावा)
3 - डॉ दीवांशी गुप्ता जी (सैफई पीजीआई)
4 - डॉ आदित्य शिवहरे जी (सैफई पीजीआई)
5 डॉ नितिन मिश्रा जी (धनवंतरी हॉस्पिटल इटावा)
6 - डॉ आकाश यादव (गोगा जी हॉस्पिटल इटावा)
निवेदक : ठा. धनंजय शिवनाथ सिंह व् समस्त नगरवासी