UDIT RAJ National News

UDIT RAJ National News news channel

अवैध रायफल, अवैध गाड़ी रखने, मुख्यमंत्री व पुलिस के लिए धमकी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले रंजीत यादव की दबंगई के आगे क्...
08/03/2026

अवैध रायफल, अवैध गाड़ी रखने, मुख्यमंत्री व पुलिस के लिए धमकी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले रंजीत यादव की दबंगई के आगे क्यों लाचार है ऊसराहार पुलिस ?

ऊसराहार पुलिस बताये ? अवैध राइफल और “भारत सरकार” लिखी गाड़ी कहाँ है, क्यों नही हुई बरामद, डीजीपी का आदेश ठेंगे पर

इटावा। अभियुक्त अवैध राइफल रखता है वह भारत सरकार लिखी गाड़ी में चलता है उसे गाड़ी से स्टंट करता है वीडियो बनाता है वह मुख्यमंत्री व पुलिस को आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है इतना सब होने के बाद भी आखिर ऊसराहार थाने की पुलिस अभियुक्त पर क्यों मेहरबान है। अभियुक्त पूर्व में जेल भी जा चुका है लेकिन पुलिस ने उक्त मुकदमा तब लिखा जब सोशल मीडिया पर पुलिस की फजीहत हुई लेकिन अभी तक अवैध गाड़ी और अवैध राइफल पुलिस ने बरामद नही की। इस मामले में डीजीपी मुख्यालय द्वारा भी कार्रवाई का आदेश किया गया था लेकिन डीजीपी के आदेश को भी ऊसराहार पुलिस ठेंगा दिखा रही है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम नगला जलाल निवासी रंजीत यादव का मामला अब कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है। आरोप है कि रंजीत यादव लंबे समय से खुद को फर्जी तरीके से विधायक और समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बताकर क्षेत्र में दबंगई करता रहा, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बनी रही।
बताया जाता है कि रंजीत यादव भारत सरकार लिखी अवैध गाड़ी में घूमता था और उसी गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। कई वीडियो में वह अवैध राइफल लहराते हुए दिखाई देता है। हैरानी की बात यह है कि ऐसे वीडियो खुलेआम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते रहे, लेकिन पुलिस ने लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रंजीत यादव मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई देता है। वीडियो में वह खुलेआम गाली-गलौज करता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देता नजर आता है।
आखिरकार जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मामला सुर्खियों में आया, तब पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है कि जिस अवैध राइफल और भारत सरकार लिखी गाड़ी के साथ वह वीडियो बनाता था, वह कहां है। पुलिस अब तक न तो अवैध हथियार बरामद कर पाई है और न ही उस गाड़ी का कोई ठोस सुराग लगा सकी है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल न होते तो शायद यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाता। अब लोग पूछ रहे हैं कि जब आरोपी खुलेआम हथियार लहराकर वीडियो बना रहा था और पुलिस को चुनौती दे रहा था, तब पुलिस क्यों खामोश रही।वयह पूरा प्रकरण पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्षेत्र में चर्चा है कि क्या ऐसे मामलों में भी कार्रवाई तभी होगी जब वीडियो वायरल होंगे, या फिर कानून का भय वास्तव में लागू होगा।

👉 भरथना पुलिस की जांच पर सवाल, मुख्य साजिशकर्ता रंजीत यादव को किया दोषमुक्त

मुख्यमंत्री और पुलिस के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले रंजीत यादव पर भरथना के इंस्पेक्टर क्राइम भी खूब मेहरबान रहे। एसएसपी व एसपी ग्रामीण व प्रभारी निरीक्षक भरथना को लिखित शिकायत देने के वाबजूद उन्होंने प्रार्थनापत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। दादरपुर कांड में भी रंजीत यादव का नाम चर्चा में आया था। सूत्र बताते है कि रंजीत ने पर्दे के पीछे रहकर कि गगन यादव के इशारे पर दादरपुर में लड़कों को भेजकर पुलिस पर हमला करवाने का षड्यंत्र रचा था। इसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन बकेवर में दर्ज उक्त मुकदमे के भरथना थाने के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह ने मुख्य आरोपी रंजीत यादव को बेदाग बचा लिया। जब कि रंजीत यादव के पास 500 युवा लड़को की टीम है सैकड़ो वीडियो फ़ोटो इंस्टाग्राम पर गगन यादव व टीम के साथ अपलोड है। सूत्र बताते है कि रंजीत यादव गगन यादव के एक इशारे पर आसपास के जनपदों में गगन के कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए युवा लड़के उपलब्ध कराता था। सूत्र बताते है कि दादरपुर कांड में भी उसने लगभग 200 युवाओं को भेजा था जिन्होंने पुलिस पर हमला किया। इस मामले की लिखित शिकायत एसएसपी व थाना भरथना को की गई सबूत भी दिए गए लेकिन इंस्पेक्टर क्राइम ने कोई जांच नही की। इस पूरे मामले में शिकायतें होने के बावजूद पुलिस की तरफ से तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

12/01/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

इटावा मैराथन में 2400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने प्रतिभागियों...
12/01/2026

इटावा मैराथन में 2400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आयोजित मैराथन कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर 2400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें इटावा सहित प्रदेश के लगभग 60 जिलों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैराथन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे प्रभारी मंत्री धर्मबीर प्रजापति द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रवि यादव ने प्रथम, मोहित यादव ने द्वितीय एवं श्रीकांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में ईशा ने प्रथम, काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पैरा एथलीट्स की भी सराहनीय भागीदारी देखने को मिली। मोहित परमार, प्रांसी, संगम एवं शिवाकांत ने अपनी सहभागिता से सभी का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं के स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मैराथन में एसएसपी इटावा ब्रजेश श्री वास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम है। एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में इटावा हेल्प डेस्क के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें ऋतिक कठेरिया, ऋषभ द्विवेदी, अक्षय द्विवेदी, सुशांत पांडे, हरसू शाक्य, कृष्ण कुशवाहा, प्रबल, पीयूष, सैंडी यादव, निखिल स्वास्थ्य एवं जय सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर मंत्री संस्कार गुप्ता, संगठन मंत्री सोमू जी एवं सत्यम दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम के आयोजक मयंक भदौरिया ने अभी अतिथियों व सहयोगियों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।

मुचेहरा में स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा की 92वीं पुण्यतिथि पर शिवपाल सिंह यादव ने जरूरतमंदों गरीबों को बांटे कंबलकई समाजस...
10/01/2026

मुचेहरा में स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा की 92वीं पुण्यतिथि पर शिवपाल सिंह यादव ने जरूरतमंदों गरीबों को बांटे कंबल

कई समाजसेवी व पत्रकारों को शिवपाल सिंह यादव ने किया सम्मानित

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई ( इटावा) मुचेहरा गांव में पूर्व प्रधान स्व० राम बहादुर मिश्रा की 92वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र आलोक मिश्रा ‘लालू’ द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव द्वारा लगभग 1200 गरीबों जरुरतमंद को कंबल वितरण किये गए।

कंबल वितरण का आयोजन आलोक मिश्रा "लालू" द्वारा किया गया था। इस अवसर पर आलोक मिश्रा ‘लालू’, समाजसेवी देवेश पचौरी, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर, सपा जिला सचिव जितेंद्र यादव ‘मोना’, छात्र सभा जिला अध्यक्ष रवि विधायक, छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष खन्ना यादव, सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि, सपा नेता हाकिम सिंह यादव, मानिक चंद यादव, संतोष शाक्य, अंजार अहमद, अंशुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सत्यवीर यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हंसराम राजपूत (कायमगंज) ने अपनी नर्सरी से 10 पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पत्रकारों को सम्मान दिया है और लोकतंत्र में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा के सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वे नेताजी मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी थे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेताजी उनका विशेष सम्मान करते थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि मयंक बिठौलिया ने किया।
इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव द्वारा पत्रकारों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें अमित मिश्रा, सुघर सिंह (सैफई), वी. सिंह यादव, कपिल यादव, आमीन मोहम्मद, मेघ सिंह वर्मा, मनोज कुमार, पंकज राठौर, आसिफ अली, रजनीश यादव, करन कठेरिया, ऋषिकांत दुबे (करहल), विवेक यादव (सैफई), वी.पी. सिंह यादव, अवनीश यादव, आशीष कुमार (जसवंतनगर), धर्मेंद्र कुमार सहित दो दर्जन पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

👉 समाजसेवी आलोक मिश्रा "लालू" व देवेश पचौरी को शिवपाल सिंह यादव ने बताया अपना पुत्र

मुचेहरा में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान स्व० रामबहादुर मिश्रा को याद कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव भावुक हो गए उन्होंने स्व० रामबहादुर मिश्रा के पुत्र समाजसेवी आलोक मिश्रा लालू व उनके साथी समाजसेवी देवेश पचौरी की भावना और सेवा कार्यों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से भावुक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के आयोजक आलोक मिश्रा ‘लालू’ एवं देवेश पचौरी की समाजसेवा की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसे लोग ही समाज की असली ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि आज से “मेरे तीन पुत्र हैं। एक पुत्र बदायूं से सांसद आदित्य यादव है, दूसरा पुत्र आलोक मिश्रा है और तीसरा पुत्र देवेश पचौरी है। आज से ये दोनों भी मेरे पुत्र हैं और मुझे इन पर बड़ा नाज़ है।” उन्होंने कहा कि देवेश पचौरी और आलोक मिश्रा ‘लालू’ द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्य, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा तथा मानवीय संवेदनाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कंबल वितरण जैसे आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भावना को भी बल मिलता है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शिवपाल सिंह यादव के इस स्नेहपूर्ण और आत्मीय संबोधन को ऐतिहासिक क्षण बताया। आयोजक आलोक मिश्रा ‘लालू’ और देवेश पचौरी ने भी इस सम्मान पर आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते रहेंगे।

23/12/2025
22/12/2025

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को लेकर डी एम चौराहा एवं अटल चौक पर आमरण अनशन पर बैठे भाजपा नेता शरद बाजपेई। #इटावा

युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड मुख्यमंत्री व पुलिस पर अभद्र टिप्पड़ी के डायलॉग का आपतिजनक वीडियो बायरलफेसबुक पर अपलोड क...
17/11/2025

युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड मुख्यमंत्री व पुलिस पर अभद्र टिप्पड़ी के डायलॉग का आपतिजनक वीडियो बायरल

फेसबुक पर अपलोड किया गया है वीडियो, ऊसराहार के रजनीत यादव के एकाउंट से अपलोड किया वीडियो

इटावा। थाना ऊसराहार क्षेत्र के एक युवक द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप है वीडियो के डायलॉग में मुख्यमंत्री व पुलिस के लिए आपतिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। पूर्व में भी आरोपी का कार पर स्टंट करते हुए व अवैध रायफल लिये हुए वीडियो बायरल हुआ था जिस पर डीजीपी, एडीजी, आईजी कानपुर ने कार्यवाही का आदेश दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी है।

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला जलाल निवासी रंजीत पुत्र प्रताप सिंह पर सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट (rajneet yadav) पर मुख्यमंत्री व पुलिस को गाली देने का एक डायलॉग का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो के डायलॉग में मुख्यमंत्री एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से पुलिस को शिकायत की है।

👉 पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के अवैध रायफल पकड़े हुए तथा कार से स्टंट करते हुए क्लिप पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वायरल वीडियो को लेकर कई यूज़र्स ने ट्विटर (अब एक्स) पर पुलिस विभाग से शिकायत की थी।

👉 वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए थे जांच के आदेश

एक्स (टवीटर ) पर शिकायतों के बाद, लोगों के अनुसार, मामले पर डीजीपी तथा एडीजी आईजी स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि, अभी तक पुलिस कार्रवाई का कोई आधिकारिक परिणाम सामने नहीं आया है, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है मामले में कार्रवाई न होने को लेकर लोगों का कहना है कि इससे आरोपी के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। नवीनतम वीडियो सामने आने के बाद फिर से सोशल मीडिया पर मामले को उठाया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

👉 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को विधायक प्रदेश सचिव लिखता है रंजीत यादव

आरोपी रंजीत यादव खुद को कभी ताखा का समाजवादी पार्टी विधायक, कभी समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव, कभी जिला उपाध्यक्ष, कभी जिला सचिव, लिखकर समाज में भ्रम फैलाता रहता है जब कि ताखा न ही विधानसभा है ना ही यह कभी कोई चुनाव लड़ा है।

15/11/2025

जीतने वाले कुशवाहा विधायक ( बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

1 श्री सम्राट चौधरी , तारापुर
2 डॉक्टर सुनील कुमार, बिहारशरीफ
3 श्री भगवान सिंह कुशवाहा, जगदीशपुर
4 श्री रत्नेश कुशवाहा, पटना साहिब
5 श्रीमति निशा सिंह कुशवाहा, प्राणपुर
6 अजय कुशवाहा, मीनापुर
7 बिनीता मेहता, गोविंदपुर
8 गोह अमरेंद्र कुशवाहा
9 उजियारपुर आलोक मेहता
10 बाजपट्टी रामेश्वर महतो
11 सासाराम स्नेहलता कुशवाहा
12 महनार उमेश कुशवाहा
13 अमरपुर जयंत राज
14 चेरिया बरियाऊपर अभिषेक आनंद
15 समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
16 बिहारीगंज निरंजन मेहता
17 कुर्था , पप्पू वर्मा
18 टेकरी अजय दांगी
19 वाल्मीकिनगर सुरेन्द्र कुशवाहा
20 विभूतिपुर अजय कुशवाहा
21 काराकाट, अरुण सिंह
22 हरलखी ,सुधांशु शेखर
23 हथुआ -रामसेवक सिंह
24 रक्सौल - प्रमोद कुमार सिन्हा
25 गुरुआ- उपेन्द्र प्रसाद .
26जीरादेई(सिवान)-भीष्म सिंह कुशवाहा.
27.
अभी तक के ज्ञात जानकारी के अनुसार आगे आप भी जोड़ सकते हैं।

इटावा में दीवाली नाइट पर थिरके युवा, शिवाय के गीत, बाबू गप्पी की कॉमेडी से मस्ती में डूबे युवा इटावा । शहर में इस बार दि...
24/10/2025

इटावा में दीवाली नाइट पर थिरके युवा, शिवाय के गीत, बाबू गप्पी की कॉमेडी से मस्ती में डूबे युवा

इटावा । शहर में इस बार दिवाली का जश्न कुछ अलग और यादगार रहा। पहली बार शहर में इतना भव्य "रंगारंग दीवाली नाइट" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शो अड्डा प्रोडक्शन (मुंबई) और वावर्ची रेस्टोरेंट इटावा के संयोजन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक होटल क्लार्क इन रहा, जिसने इस इवेंट को और भी खास और ग्लैमरस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में संगीत, मनोरंजन और स्वाद का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने हर दिल को जीत लिया।

हरियाणा के मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर कलमकार शिवाय ने अपने सुरीले गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कॉमेडियन बाबू गप्पी ने अपनी मज़ेदार परफ़ॉर्मेंस से दर्शकों को खूब हँसाया।

जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों एवं गानों से आयोजकों और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। वही डांसर जीतू ने मौजूद युवक युवतियों को थिरकने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी रंगारंग दीवाली नाइट हिस्सा बने।

इस भव्य आयोजन ने यह साबित किया कि अगर जज़्बा और जुनून हो, तो छोटे शहरों में भी बड़े मंच तैयार किए जा सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक ऋषभ यादव व आशू ने अतिथि सुघर सिंह पत्रकार सैफई, बाबू गप्पी, शिवाय, जीतू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

14/08/2025

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ये..काला चश्मा ये जासूस ..ये अंदर थाने का दलाल.....संबोधित कर धक्का मारकर जिनको बाहर निकलवा दिया गया।
वह दलित पत्रकार श्री सुघर सिंह जाटव सैफ़ई है जो उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं देश के बड़े अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने अखिलेश यादव की कई खबरें सुघर सिंह पत्रकार के नाम से छपी हैं इसके अलावा सुघर सिंह हर साल नेता जी स्व० मुलायम सिंह यादव स्व० रणवीर सिंह यादव की यादों से जुड़ी पत्रिका सैफई बुलेटिन छापते है। और उनको फ्री बांटते है।

अखिलेश जी उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के नाते आपको #जाटव_समाज के #दलित_पत्रकार के साथ सामान्य शिष्टाचार की कुछ तो मर्यादा रखनी ही चाहिए थी।

समाजवादी पार्टी के नेता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर को भूमाफिया बता चुके हैं तथा शाक्य, लोधी, पाल, कश्यप आदि पिछड़ी जातियों को अपमानित भी करते रहे हैं।

और अखिलेश जी, स्वयं ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य को तो जाति का उल्लेख कर अपमानित कर ही चुके हैं।

अखिलेश जी को #जाटव_समाज के #दलित_पत्रकार को अपमानित करने के अपने व्यवहार पर खेद प्रकट करना चाहिये।

असल बात यह है कि सुघर सिंह जाटव सफेद शर्ट पहने थे और गिफ्ट में मिला काला ब्रांडेड चश्मा लगाए थे उनका हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ है। लेकिन अखिलेश को वही काला चश्मा लगाना खल गया कि एक दलित इतने रुआब में उनके सामने काला चश्मा लगाकर कैसे आ गया।

पिछले दिनों मौलाना ने डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस घटना को सैफई गांव निवासी पत्रकार सुघर सिंह जाटव ने प्रदेश में सबसे पहले प्रमुखता से उठाकर मौलाना का विरोध किया था।

इसी बात से नाराज होकर मुस्लिम तुष्टिकरण में लिप्त अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन त्योहार के दिन भरे दरबार सुघर सिंह जाटव को बेइज्जत किया और "ए काला चश्मा" कहकर सुरक्षा कर्मियों से धक्का देकर भगा दिया।

असल में यही है अखिलेश यादव का ढकोसला PDA,,,, जिसमें दलित सिर्फ गाली खाने के लिये है।

सुघर सिंह की निष्पक्षता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन करने आते पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सिक्योरिटी गार्ड पैसा ले रहे थे तब उन्हें नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा था। इस खबर को सुघर सिंह पत्रकार ने प्रमुखता से अपने सैफई बुलेटिन चैनल पर चलाया था जिससे बहुत थू थू हुई थी। इससे बड़ा निष्पक्षता का और क्या उदाहरण हो सकता है। अखिलेश यादव को पता है कि वह 2027 में भी नही नही आ रहे यह सब उसी की बौखलाहट है। अगर आज सत्ता होती तो सुघर सिंह पत्रकार की लाश रकुइया नहर में पड़ी मिली होती।

पत्रकार के घर ससुरालियों ने किया हमला, मारपीट, जसवन्तनगर पुलिस उल्टा पत्रकार को फँसाने में जुटीथाने गए पत्रकार व उसके पर...
24/04/2025

पत्रकार के घर ससुरालियों ने किया हमला, मारपीट, जसवन्तनगर पुलिस उल्टा पत्रकार को फँसाने में जुटी

थाने गए पत्रकार व उसके परिजनों को पुलिस ने गाली धमकी देकर भगाया, नही कराया चोटों को डॉक्टरी मुआयना

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा। अपनी बेटी को अलग रखने के लिए दबाव बनाने में असफल ससुरालियों ने पत्रकार दामाद के घर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। रिपोर्ट लिखाने थाने पहुँचें पत्रकार व उसकी मां बहिन को इंस्पेक्टर ने गंदी गंदी गाली देकर भगा दिया। जब पत्रकार ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो अब इंस्पेक्टर पत्रकार को फर्जी मुकदमे लादकर आतंकवादी बनाने की धमकी दे रहे है।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के इटावा जिला सचिव पत्रकार सुशील कांत पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी जैनपुर नागर थाना जसवंतनगर ने बताया कि दिनाँक 20/4/2025 को समय लगभग 1:40 दोपहर में मेरी बहिन पूनम, माँ ज्ञानवती घर पर मौजूद थी। में उस समय कमरे में सो रहा था इसी बीच मेरे ससुर देव सिंह पुत्र हरलाल, साला वीकेश पुत्र देव सिंह, सास मीना देवी पत्नी देव सिंह निवासी नबाबपुर, संतोषपुर घाट थाना बसरेहर अपने साथ चार अज्ञात लोगों को लेकर मेरे घर आए और आते ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मेरी गर्दन दबा ली और लात घूसों थप्पड़ों से मेरी मारपीट करने लगे। जब मेरी माँ व बहिन मुझे बचाने आई तो बहिन को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा लिया और और मारपीट की मेरी माँ को भी सभी ने बुरी तरह मिलकर मारा पीटा। और गंदी गंदी गालियाँ व जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना मेरे भाई अजय कांत ने लगभग 2:30 बजे डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस की गाड़ी आई तब जाकर हम लोगों की जान बची। उन्होंने बताया कि ससुराली दबाव डालते है कि गांव की सभी जमीन मकान बेचकर दिल्ली नांगलोई में रहो में गांव में नही रहूँगी। जब कि मेरी बहिन शादी योग्य है। इसी के चलते आये दिन ससुराली क्लेश करते है। और रोज आये दिन घर आकर गाली गलौज मारपीट करते है। इसी बजह पत्नी ने दिनाँक 19/04/2025 को झगड़ा किया और मायके फोन करके अपने परिजनों व गुंडों को बुला लिया और उक्त सभी लोगों ने एक राय होकर आते ही हमला गाली मारपीट शुरू कर दी। उक्त घटना की शिकायत दिनाँक 20/04/2025 को मैने माँ बहिन को साथ ले जाकर थाना जसवन्तनगर में जाकर प्रार्थना पत्र दिया गया। तो इंस्पेक्टर ने गाली देकर भगा दिया और बोले कि तेरे ऊपर इतने मुकदमे लादूँगा कि आतंकवादी बन जाएंगे। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर पीड़ित पत्रकार ने शिकायत की है। पीड़ित पत्रकार सुशील कांत का कहना है कि ससुराली गांव की जमीन मकान बेचकर दिल्ली में रहने का दबाब बना रहे है जो कि सम्भव नही है पहले भी कई बार ऐसी घटना को अंजाम दे चुके है लेकिन इस बार मां बहन को भी बुरी तरह पीटा उनके चोट के निशान थे थानाध्यक्ष को चोटें भी दिखाई लेकिन चोटों का डॉक्टरी मुआयना नही कराया गया।

इस मामले में जब प्रभारी निरीक्षक थाना जसवन्तनगर रामसहाय से बात की तो उन्होंने बताया कि कौन सुशीलकांत पत्रकार, ? मेरे संज्ञान में कोई जानकारी नही है।

👉डीजीपी, एडीजी कानपुर, आईजी कानपुर, ने ट्वीट पर साधी चुप्पी

उक्त घटना की शिकायत पीड़ित पत्रकार ने मुख्यमंत्री व डीजीपी, यूपी पुलिस, व एडीजी आईजी कानपुर के विभागीय ट्वीटर पर की जिसे 25 ट्वीटर एकाउंट से रीट्वीट भी किया गया लेकिन सभी अधिकारी पत्रकार व उसके परिजनों के साथ हुई घटना पर मौन है। किसी ने जांच या कार्यवाही का आदेश नही दिया।

26/12/2024

पत्रकार धमकी मामला : घटना के 12 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली, सर्विलांश सेल की लापरवाही आई सामने

पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी को दिए गए ज्ञापन बेअसर

24 दिसम्बर की रात्रि अज्ञात नंबर से पुनः पत्रकार को फोन करके समझौते का बनाया जा रहा दबाब

सर्विलांस सेल प्रभारी नागेन्द्र चौधरी की भूमिका संदिग्ध, नही दी विवेचक को सीडीआर

पीड़ित पत्रकार द्वारा मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी व डीआईजी को ईमेल भेजकर की गई शिकायत

सैफई ( इटावा) सैफई के सुघर सिंह पत्रकार व उनके बेटे को मिली गोली मारने व बम से उड़ाने की धमकी के मामले में थाना सैफई पुलिस के 12 दिन बाद भी हाथ खाली है। अभी तक पुलिस ने अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। सर्विलांश सेल भी इस घटना में सवालों के घेरे में है।

सुघर सिंह पत्रकार द्वारा बताया गया कि 13/14 दिसंबर की रात्रि अज्ञात नंबर से तीन व्यक्तियों द्वारा गोली मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके संबंध में थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेरे द्वारा उसी दिन थाना सैफई पुलिस को उक्त मोबाइल नंबर समेत तीन अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई थी। ताकि घटना का शीघ्र अनावरण हो सके।
लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ना ही मेरे द्वारा दिये गए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर विवेचक को उपलब्ध कराई गई इस मामले में सर्विलांस सेल के प्रभारी नागेन्द्र चौधरी की भी भूमिका संदिग्ध है। नागेन्द्र चौधरी द्वारा अभी तक विवेचक को तीन नंबरों की सीडीआर लोकेशन उपलब्ध नहीं करा पाए। है। मुझे अभी भी लगातार धमकी जा रही है और अभियुक्त मेरी हत्या करने के फिराक में है और लगातार षड्यंत्र कर रहे है इसी के उद्देश्य से मेरे मुकदमे के पूर्व अभियुक्त शिवम उर्फ मोंटी ग्राम गड़वार थाना जैतपुर जिला आगरा ने 24 दिसम्बर की रात्रि 9:30 बजे मो० न० 9639430767 से मेरे नंबर 9457262323 पर आवाज बदलकर फर्जी पत्रकार बनकर मेरे द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी बताते हुए समझौते का दबाब डाला और सुबह मिलने आने को बोला ताकि मेरी हत्या कर सके।
मोंटी यादव के विरुद्ध मेरे द्वारा थाना जैतपुर जिला आगरा व थाना सैफई जनपद इटावा में दो मुकदमे पंजीकृत कराए गए है जिसमे मोंटी यादव के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट पेश की जा चुकी है अंदेशा है वही अभियुक्त धमकी दिला रहे है।

Address

Etawah
206001

Telephone

+919410437501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UDIT RAJ National News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to UDIT RAJ National News:

Share

Category