20/04/2024
विश्वकर्मा महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन विश्वकर्मा भवन नरौली आजमगढ़ के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सदर लोकसभा श्री धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद थे। विशिष्ट अतिथि लालगंज लोकसभा प्रत्याशी श्री दरोगा प्रसाद सरोज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री श्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव थे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के नगर अध्यक्ष श्री दिनेश विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर प्रत्याशी श्री धर्मेन्द्र यादव ने विश्वकर्मा समाज का चुनाव में सहयोग और समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सांसद बनने पर आजमगढ़ का कर्ज उतार दूंगा।
श्री धर्मेन्द्र यादव ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि श्रद्धेय नेताजी ने विश्वकर्मा समाज को जो सम्मान दिया है उसे हम समय आने पर आगे बढ़ाने का करेंगे।
विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि नेताजी ने पिछड़ों की पहचान बनायी और श्री अखिलेश यादव जी ने उससे आगे बढ़ाया। सभी को हिस्सेदारी व सम्मान दिया। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में अपील करते हुए कहा कि आने वाली 25 मई को अति पिछड़े समाज का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को देकर आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से श्री धर्मेन्द्र यादव तथा लालगंज लोकसभा से प्रत्याशी श्री दरोगा सरोज को भारी मतों से जितायें और देश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करें।
कार्यक्रम में अमरनाथ विश्वकर्मा, हरिकेश विश्वकर्मा, मनी विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अम्बिका विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, रामचन्दर विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, उदय श्याम विश्वकर्मा सहित हजारों विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता