11/04/2026
जिरसमी पंचायत के समस्त मजरों की जनता ने इस बार अपना मन बना लिया है। जिरसमी पंचायत में बदलाव की लहर चल चुकी है और जनता नए नेतृत्व के साथ खड़ी है। आप सभी के आशीर्वाद, सहयोग और भरोसे की वजह से हम हर सर्वे में सबसे आगे हैं, और यह बढ़त सिर्फ आंकड़ों की नहीं बल्कि जनता के विश्वास की ताकत है।
आज का युवा जाग चुका है, वह अपने हक, सम्मान और भविष्य के लिए एक मजबूत और ईमानदार नेतृत्व चाहता है। जिरसमी पंचायत की देव तुल्य जनता अब सिर्फ वादों पर नहीं, काम और सच्चाई पर विश्वास करना चाहती है। यही कारण है कि हर जगह बदलाव की आवाज साफ सुनाई दे रही है।
मैं हमेशा आपके बीच रहा हूं, आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ आपकी आवाज बनकर लड़ता रहा हूँ और लड़ता रहूँगा सभी प्रकार के विवादों से दूरी बनाता रहा हूँ और बनाता रहूँगा। अफवाहों से दूर रहे सतर्क रहें l यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जिरसमी पंचायत के सम्मान और भविष्य की है।
जिरसमी पंचायत अब बदलाव मांग रही है… और यह बदलाव आप सभी के सहयोग और साथ होकर ही आएगा।
आपका बेटा भाई