09/05/2026
हल्दीघाटी के युद्ध में, दुश्मन में कोहराम मचाया था…
देख वीरता राजपूताने की, दुश्मन भी थर्राया था…
स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
महाराणा प्रताप जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और राष्ट्रधर्म से समझौता नहीं किया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अमर गाथा है जो युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा देती रहेगी।