Baba Saheb DR .Bheemrao.Ambedkar Yuva Club Talwara Khurd

Baba Saheb DR .Bheemrao.Ambedkar Yuva Club Talwara Khurd शिक्षा से संविधान,शिक्षा से पहचान।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर चौथा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजितगांव तलवाड़ा ख...
17/04/2026

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर चौथा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित

गांव तलवाड़ा खुर्द में बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट द्वारा डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में चौथा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व और प्रतिभाओं के सम्मान का एक प्रेरणादायक संगम बना, जिसमें गांव के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके विचारों को याद करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता एवं प्रकृति प्रेमी सुभाष चन्द्र बरोड़ तथा उनकी धर्मपत्नी रिंकु रानी बरोड़ उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों का ट्रस्ट द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्म की अध्यक्षता गौरव मेहरड़ा जी व मंच का सुंदर शब्दों में संचालन बलवान मेहरड़ा जी द्वारा किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों में जीत राम जी शर्मा जीत , रोशन सोलंकी जी,इंद्रपाल जी,हरनेक सिंह जी, अमर सिंह ध्यानिया जी, अमर सिंह जी, राम सिंह रमन जी, सुरजीत जी,कपिल, सतनाम सिंह जी, अनिल ध्यानिया जी, पवन जी, यशपाल जी, नवल किशोर जी,विनोद जी कृष्ण कुमार जी , संदीप कम्बोज जी राम चन्द्र व महिला सदस्यों में कांता, उर्मिला, प्रियंका, दीपिका,पूजा के साथ नवदीप कौर व हैप्पी तथा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र बरोड़ जी एवं रिंकु रानी बरोड़ जी को कॉलेज कैडर में सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित होने के लिए उनके संघर्ष, समर्पण और कड़ी मेहनत को सलाम करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके जीवन संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सेवानिवृत्त अध्यापिका कर्मजीत कौर को “सावित्री बाई फुले आदर्श शिक्षिका सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से उनके लंबे शिक्षण कार्यकाल, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। उनके सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
गांव के प्रतिष्ठित विद्यालय पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा खुर्द के समस्त स्टाफ को “डॉ. अम्बेडकर आदर्श सम्मान पत्र” प्रदान कर उनके शिक्षण कार्य, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में गांव के निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों को “डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सम्मान” एवं “कल्पना चावला सम्मान” प्रदान किए गए। ए. पी. जे. अब्दुल कलाम और कल्पना चावला के नाम पर दिए गए ये सम्मान विद्यार्थियों को विज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के साथ पिछले चार वर्षों से निरंतर सेवा दे रही बेटियों (महिला सदस्यों) को “डॉ. अम्बेडकर रत्न सम्मान” से नवाजा गया। साथ ही पुरुष सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए इसी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पहल समाज में महिला सशक्तिकरण और सामूहिक सेवा भावना को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान उन अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इस विद्यालय में सेवा देने के बाद पदोन्नति प्राप्त कर अन्य विद्यालयों में कार्यभार संभाला। उन्हें “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” एवं “सावित्री बाई फुले सम्मान” देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के नाम पर दिए गए ये सम्मान समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वालों को प्रेरित करते हैं। इस समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ-साथ गांव के वरिष्ठ नागरिकों, वरिष्ठ महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक जागरूकता से भरपूर एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका शीर्षक था — “ना हिन्दू खतरे में है, ना मुसलमान खतरे में है – संविधान खतरे में है”। यह नाटक सुभाष सोलंकी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज में फैल रही विभाजनकारी सोच और संविधान के मूल्यों पर पड़ रहे खतरे को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की असली ताकत उसकी एकता और संविधान में निहित समानता के सिद्धांतों में है।
नाटक के विभिन्न दृश्यों ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां कभी-कभी संविधान के मूल्यों को चुनौती देती हैं। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया और अंत में सभी को संविधान की रक्षा करने तथा जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया। समारोह के समापन अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का प्रसार होता रहे। आयोजन में बीजेपी नेता अमीर चंद जी,सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी भीमसेन साईं जी, प्रेमचंद कम्बोज जी, साहब राम जी, कालू राम जी,प्रकाश चंद जी, नवदीप जी धूड़िया ,कमल जी, दीपक जी, हितीअभिलाषी जी, रमेश जी, पुरुषोत्तम जी, महेंद्र सिंह जी, गुरतेज सिंह जी, श्री मती सरोज जी, श्री मति अनसुइया जी व निजी विद्यालय स्टाफ तथा गांव की माताएं बहने उपस्थित रही। बाकी जो नाम शामिल नही है वो हमारे सबसे करीब गणमान्य है उन सभी को उपस्तिथि के लिए सादर आभार।
इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह चौथा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह समयानुसार सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम भी साबित हुआ।

16/04/2026

14 अप्रैल 2026 बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह की कुछ झलकियां।

14 APRIL 2026 JAYANTI PHOTO
16/04/2026

14 APRIL 2026 JAYANTI PHOTO

14 APRIL 2026 PHOTO
16/04/2026

14 APRIL 2026 PHOTO

14 अप्रैल 2026 की जयंती समारोह
15/04/2026

14 अप्रैल 2026 की जयंती समारोह

14 अप्रैल 2026 बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह की खूबसूरत यादें जो सदैव इतिहास में दर्ज रहेगी🙏🙏🙏🙏
15/04/2026

14 अप्रैल 2026 बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह की खूबसूरत यादें जो सदैव इतिहास में दर्ज रहेगी🙏🙏🙏🙏

Donate for Educational help
08/04/2026

Donate for Educational help

DONATE FOR EDUCATION HELP OF STUDENTS
11/03/2026

DONATE FOR EDUCATION HELP OF STUDENTS

04 जनवरी 2026 दिन रविवार  को ट्रस्ट द्वारा धुंध एवं कोहरे को मध्य नजर रखते हुए जनहित की सुरक्षा हेतु एक छोटा सा प्रयास ।
04/01/2026

04 जनवरी 2026 दिन रविवार को ट्रस्ट द्वारा धुंध एवं कोहरे को मध्य नजर रखते हुए जनहित की सुरक्षा हेतु एक छोटा सा प्रयास ।

04/01/2026

जय भीम,,,,, जय भारत,,,,, जय संविधान
आज बाबा साहेब डॉ बी. आर. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट तलवाड़ा खुर्द के सदस्यों व सरपंच प्रतिनिधि श्री भीम सैन जी साईं एवम् ग्रामवासियों के सहयोग के द्वारा कोहरे व धुंध के समय को देखते हुए बस स्टैंड तलवाड़ा खुर्द पर वाहन सुरक्षा संकेतक चिह्न लगाए गए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके ।
जो साथी इस समय पहुंचे उन सभी का तहदिल से आभार 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

बाबा साहेब के परि निर्वान दिवस पर ट्रस्ट सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों ,विचारों पर चर्चा की गई ।
06/12/2025

बाबा साहेब के परि निर्वान दिवस पर ट्रस्ट सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों ,विचारों पर चर्चा की गई ।

29/09/2025

विख्यात साहित्यकार सुभाष चंद्र सोलंकी द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह जी की जयंती पर एक कविता

Address

TALWARA KHURD
Ellenabad
125102

Telephone

+919541376200

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Saheb DR .Bheemrao.Ambedkar Yuva Club Talwara Khurd posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category