Chandan Adhikari , a social worker

Chandan Adhikari , a social worker Tweeter Bechelor Of Social Work ( 2019 batch), Diploma in electronics and telecommunications from BTE Lucknow

17/12/2025

वृक्ष वोट तो नहीं दे सकते लेकिन जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन तो जरूरी है वो तो पेड़ ही देते हैं हमें , तो देश के अनेक हिस्सों में विकास के नाम पर हजारों पेड़ काटना क्या उचित है?

06/11/2025

जब तक इंसान जिंदा रहता है हम लोग उसकी कोई परवाह नहीं करते और ना ही उसकी परेशानियों का समाधान करना चाहते हैं ना ही उसकी कोई मदद हम और हमारा समाज करना चाहता है, मरने के बाद कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा और बहुत से तरीके हैं दुख व्यक्त करने के।

ठीक उसी प्रकार यदि कोई काम गलत हो रहा हो तो हम सब चुप रहते हैं और जब सरकारी धन की बर्बादी हो जाए तब उसमें कमियां निकालने लगते हैं,
मेरा मानना है कि किसी की मदद या सेवा करनी है तो जिंदा रहते हुए कर दें और सरकारी धन की बर्बादी रोकनी हो तो तभी आवाज उठानी चाहिए जब आपको सूचना मिल जाए कि कुछ गलत हो सकता है या सरकारी धन की बर्बादी हो सकती है।

कुल मिलाकर अब मैं आप लोगों से पहाड़ी उत्तराखंड में मोटर मार्गों पर डामरीकरण के उचित समय की जानकारी चाहता हूं, सर्दियों में डामरीकरण किया जाना उचित है?
ग्रोक के अनुसार डामरीकरण की कुछ टेक्निकल टेंपरेचर requirement यहां दी जा रही हैं, यह सब जानते हुए भी क्या पहाड़ी उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में डामरीकरण किया जाना उचित है?

हालांकि मैं खुद पिछले छः सात सालों से बहुचर्चित असगोली पैठानी मोटर मार्ग के डामरीकरण और अधूरे पड़े कार्यों के लिए संघर्षरत हूं लेकिन घटिया गुणवत्ता और सरकारी धन की बर्बादी किसी भी क़ीमत पर मान्य नहीं।

अतः विभाग और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दें गलत समय पर डामरीकरण किया जाने से सड़क की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ेगा ही और साथ ही साथ सरकारी धन की बर्बादी अलग से होगी।





Chandan Adhikari
Social activist
BSW and PGDESD

Address

Dwarahat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandan Adhikari , a social worker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chandan Adhikari , a social worker:

Shortcuts

Share

Category