Durg District

Durg District Official account of Chhattisgarh's Durg District. Follow for updates, news and information It is a symbol of status , prestige and glory of Chhattisgarh.

Situated on the east bank of river Shivnath, District Durg is herald of Chhattisgarh’s Industrial Development, Cultural competence, Social harmony and Meaningful use of resources. History of Durg is like conducive inspiration which is unique mixture of oldness and modernity, culture-rite and entrepreneurship. Bhilai known as “Mini India” for Industrial development, social harmony and cultural dive

rsity is a twin city of Durg. Establishment of Bhilai steel plant in Durg district had created vast opportunities for industrial progress on one hand and on the other hand durg district become centre of many other productive activities.

सुशासन सरकार कृषि में नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है, इसी क्रम में कृषि में नैनो यूरिया ...
02/06/2026

सुशासन सरकार कृषि में नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है, इसी क्रम में कृषि में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिल रही है।

#सुशासन_सरकार



01/06/2026

रोजगार और नवाचार
का नया केंद्र

* दुर्ग में छत्तीसगढ़ का पहला आईटी पार्क शुरू, युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय रोजगार

* तकनीकी निवेश और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा



Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Durg District

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का दुर्ग जिले में सफलतापूर्वक समापन।1 मई से 30 मई 2026 तक जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण...
01/06/2026

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का दुर्ग जिले में सफलतापूर्वक समापन।
1 मई से 30 मई 2026 तक जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया गया। यह अभियान आगामी जनसंख्या गणना 2027 के लिए सटीक एवं व्यापक आधार तैयार करेगा।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया है।

हरी खाद अपनाएं, मिट्टी की सेहत और फसल की पैदावार बढ़ाएं।कृषि विभाग ने किसानों से आगामी खरीफ मौसम में ढैंचा एवं मूंग जैसी...
01/06/2026

हरी खाद अपनाएं, मिट्टी की सेहत और फसल की पैदावार बढ़ाएं।
कृषि विभाग ने किसानों से आगामी खरीफ मौसम में ढैंचा एवं मूंग जैसी हरी खाद के उपयोग की अपील की है। हरी खाद से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, प्राकृतिक नाइट्रोजन मिलती है और फसल उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है।
50% अनुदान पर उपलब्ध बीजों का लाभ उठाएं और टिकाऊ खेती की ओर कदम बढ़ाएं।

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन।जिले के 17 खेल मैदानों में आयोजित शिविर में विभिन्न खेलों का प्र...
01/06/2026

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन।
जिले के 17 खेल मैदानों में आयोजित शिविर में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक-बालिका खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।

भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलावमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ...
01/06/2026

भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

#सुशासन_सरकार

जिले में पेयजल सुविधाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम जारी है।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला जल एवं स्वच्छ...
01/06/2026

जिले में पेयजल सुविधाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम जारी है।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में प्रगतिरत 7 समूह जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ओदरागहन समूह जलप्रदाय योजना से शीघ्र जलापूर्ति प्रारंभ होगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

सुशासन तिहार में जनता से अशिष्ट व्यवहार करने पर बड़ी कार्रवाई।दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने जनपद पंचायत दुर्ग ...
01/06/2026

सुशासन तिहार में जनता से अशिष्ट व्यवहार करने पर बड़ी कार्रवाई।
दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को कर्तव्य में लापरवाही एवं आमजन से दुर्व्यवहार के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जनता के सम्मान और जवाबदेह प्रशासन के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए यह त्वरित कार्रवाई की गई है। जनपद पंचायत दुर्ग के सुचारू संचालन हेतु श्री महेन्द्र कुमार जांगड़े को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

01/06/2026

किसान ने खुद बताया – जिले में यूरिया और डीएपी खाद की कोई कमी नहीं!
ग्राम नागपुरा के कृषक श्री गिरेश साहू ने कहा कि छोटे किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बड़े किसानों को भी आवश्यकता अनुसार वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को समय पर खाद मिल रही है और खेती-किसानी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
किसानों का विश्वास, सरकार का सुशासन। 🌱
KrishiVikas GoodGovernance SuShasan

01/06/2026

पारदर्शी प्रशासन, तेज़ निर्णय और जनता के हित में निरंतर कार्य, यही है सुशासन सरकार की पहचान।

#सुशासन_सरकार
#सुशासन_तिहार_2026

Address

Durg
491001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm

Telephone

0788-2322655

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Durg District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Durg District:

Share