Motilal Mahto - विद्रोही

  • Home
  • Motilal Mahto - विद्रोही

Motilal Mahto - विद्रोही Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Motilal Mahto - विद्रोही, Social service, .

07/03/2026

लगातार विधानसभा में प्रवासी मजदूर भाइयों की समस्याओं, पीड़ा और उनके दर्द को मजबूती से उठाने का परिणाम अब सामने आने लगा है।

विधायक जयराम महतो ने सदन में प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की व्यवस्था, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, बाहर राज्य में दुर्घटना या मृत्यु होने पर शव लाने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाने तथा प्रवासी आयोग के गठन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

सरकार ने इन मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इसी क्रम में सरकार ने रांची में राज्य प्रवासी नियंत्रण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसके माध्यम से अब लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि से पीड़ित प्रवासी मजदूरों को सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही राज्य से बाहर अन्य प्रमुख शहरों में भी सहायता केंद्र खोलने का प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

यह विडंबना है कि जो झारखंड देश को लगभग 40% खनिज संपदा देता है, उसी राज्य के 45 लाख लोग आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

जयराम महतो ने स्पष्ट कहा कि उनकी लड़ाई झारखंड के हर हाथ को झारखंड में ही काम दिलाने की है। प्रवासी मजदूरों के हक-अधिकार और सम्मान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Tiger Jairam Mahato - Krantikari

23/02/2026

डुमरी अनुमंडल में नई सरकार के गठन के एक सप्ताह बाद से ही एसडीओ और बीडीओ के पद रिक्त हैं. इसके अलावा 13 प्रखंड स्तरीय पद भी खाली पड़े हैं. इन पदों को शीघ्र भरने की मांग डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा की गई.

Tiger Jairam Mahato - Krantikari

26/10/2025

कहानी जादूगोड़ा की
जहां जन्म से पहले जिंदगी उजड़ जाती है ।

जादूगोड़ा का मुद्दा वर्षों तक अनसुना रहा। किसी ने इसे सदन में उठाने की हिम्मत नहीं की। लेकिन जब आई, तो पहली बार जादूगोड़ा की पीड़ा सदन में गूंज उठी।
दशकों से जादूगोड़ा की आवाज़ दबाई जाती रही। किसी नेता ने न बोलने की हिम्मत की, न देखने की फुर्सत। लेकिन JLKM ने वो किया जो किसी ने नहीं किया जादूगोड़ा के सवाल को सदन में पूरी ताकत से उठाया।
जिस जादूगोड़ा को सबने भुला दिया था,
उसे JLKM ने सदन में आवाज़ दी।
हमने वो कहा, जिसे कहने की हिम्मत किसी में नहीं थी।
Tiger Jairam Mahato - Krantikari
Tiger Jairam Mahato - Inquilabi

22/10/2025

एक मंत्री को अपने बेटे की चिंता है तो जनता को अपने भविष्य की चिंता क्यों नहीं ?
पढ़े लिखे एक तेज युवा को मौका दे , जो आपकी बातों को सदन में रख सके ।
घाटशिला में रामदास मुर्मू जी को मौका दे जो आपकी आवाज बनेंगे।

20/10/2025

घाटशिला मांगे कैंची छाप ✂️✂️

अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय के इस पावन पर्व पर, आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्...
20/10/2025

अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय के इस पावन पर्व पर, आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और असीम खुशियाँ आएं।

दीपों की यह रौशनी आपके घर-आँगन को सदा उज्जवल बनाए रखे, और नया उत्साह, नई ऊर्जा लेकर आए।

आप सभी को हार्दिक शुभ दीपावली !!

सराहनीय पहल।
18/10/2025

सराहनीय पहल।

धन, वैभव, आरोग्य और समृद्धि के इस पावन अवसर धनतेरस पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ।माता लक्ष्मी जी की कृपा आपके जीवन मे...
18/10/2025

धन, वैभव, आरोग्य और समृद्धि के इस पावन अवसर धनतेरस पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
माता लक्ष्मी जी की कृपा आपके जीवन में अपार सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

आइए, इस पर्व पर हम सब अपने घरों के साथ-साथ समाज में भी उम्मीद और उजाले का दीप जलाएँ।
सभी के जीवन में खुशियों की चमक सदा बनी रहे।

तेरी राह में क़ैदखाने पड़ेंगे !मगर तुझको ख़तरे उठाने पड़ेंगेअभी ख़ून से इतिहास लिखने है तुझकोक़लम 'हड्डियों' के बनाने पड...
07/10/2025

तेरी राह में क़ैदखाने पड़ेंगे !
मगर तुझको ख़तरे उठाने पड़ेंगे

अभी ख़ून से इतिहास लिखने है तुझको
क़लम 'हड्डियों' के बनाने पड़ेंगे !!

कहीं सो न जाए सुबह के मुसाफ़िर
तुझे रात-भर गीत गाने पड़ेंगे

अगर तू ही चुप हो गया इस सदी में
हमें रोज़ 'आँसू' बहाने पड़ेंगे !!

ये महफ़िल है इसका तकाज़ा यही है
तुझे दर्द अपने भुलाने पड़ेंगे

तू फायर है, तू टाइगर है, तू ख़ुद्दार भी है
तुझे 'ग़म' से रिश्ते निभाने पड़ेंगे !

दियों से न मिट पायेगा यह अँधेरा
हमें 'दिल' भी अपने जलाने पड़ेंगे !!

माँ सिद्धिदात्री की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वास हो।महानवमी के पावन अवसर पर झारखं...
01/10/2025

माँ सिद्धिदात्री की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वास हो।

महानवमी के पावन अवसर पर झारखंड और पूरे देश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।
माँ दुर्गा की दिव्य शक्ति हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और जनसेवा के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देती रहे।

जय माँ दुर्गा 🚩

“पढ़ो और लड़ो” का नारा देने वाले, झारखंड के वीर सपूतहम सबके प्रेरणास्रोत स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती पर शत...
23/09/2025

“पढ़ो और लड़ो” का नारा देने वाले, झारखंड के वीर सपूत
हम सबके प्रेरणास्रोत स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती पर शत-शत नमन।

उनका जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता और पहचान का प्रतीक है।
उन्होंने सदैव समाज के वंचित, शोषित और गरीब की आवाज को बुलंद किया और शिक्षा के साथ संघर्ष का मार्ग दिखाया।

आज उनकी जयंती पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि
उनके आदर्शों पर चलकर, शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर, झारखंड की मिट्टी और अस्मिता की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहेंगे।

रेल टेका–डहर छेका कार्यक्रम ने आज कुडमी समाज की शक्ति, एकजुटता और संकल्प का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। हजारों की संख्या...
21/09/2025

रेल टेका–डहर छेका कार्यक्रम ने आज कुडमी समाज की शक्ति, एकजुटता और संकल्प का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। हजारों की संख्या में जुटे समाज के लोगों ने अपने हक–अधिकार की आवाज बुलंद करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनकी उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपार ऊर्जा और जोश से भरे इस जनसैलाब ने न सिर्फ पूरे क्षेत्र को हिला दिया बल्कि यह भी साबित कर दिया कि कुडमी समाज जब एकजुट होकर खड़ा होता है तो उसकी आवाज को दबाना नामुमकिन है। यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाले समय में बड़ी बदलाव की नींव साबित होगा।

Address


825106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Motilal Mahto - विद्रोही posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share