Indian Red Cross Society Dumka Branch Jharkhand

Indian Red Cross Society Dumka Branch Jharkhand Through Humanity To Peace

06/11/2025
06/11/2025
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सोसाइटी ने लगाया थैलेसीमिया विशेष रक्तदान शिविरचेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव समेत कई ने किया रक्तद...
08/05/2025

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सोसाइटी ने लगाया थैलेसीमिया विशेष रक्तदान शिविर
चेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव समेत कई ने किया रक्तदान
==========================
दुमका। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के स्थापना दिवस और थैलेसीमीया दिवस पर गुरुवार को रेड क्रॉस सोसायटी के दुमका शाखा द्वारा ‘‘थैलेसीमिया विशेष रक्तदान शिविर’’ का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में रेड क्राँस सोसायटी के चेयरमैन डॉ राजकुमार उपाध्याय, सचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह बिट्टू एवं उनकी धर्मपत्नी सोना सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।
रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि थैलेसीमिया मरीजों की रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष रक्तदान शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दुमका ब्लड बैंक से 18 वर्ष तक के लगभग 65 थैलेसीमिया मरीज जुड़े हुए हैं जिनको हर महीने या महिने में दो बार रक्त की जरूरत होती है। कई बार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के रक्त के लिए अभिभावक के भटकने की खबरें आ जाती है।
रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ राज कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुमका ब्लड के रिकॉर्ड से पता चलता है प्रत्येक महिने थैलेसीमिया मरीजों को 60 से 80 युनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए प्रत्येक माह थैलेसीमिया मरीजों के लिए कम से कम एक रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना है। जिसके लिए विभिन्न संगठनों से समन्वय बनाया जा रहा है। इसके अलावा थैलीसिमिया मरीजों को डोनर के साथ टैग करने की योजना भी बनायी गयी है ताकि ऐसे मरीजों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़े। रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन मनोज कुमार घोष ने कहा कि थैलेसीमिया के अलावा डायलिसिस, एनेमिया, ऑपरेशन के मरीजों और प्रसव के दौरान भी रक्त की जरूरत पड़ती है। संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह बिट्टू और डॉ सिकन्दर कुमार ने 18 से 50 आयुवर्ग के सभी युवाओं को तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करने का अपील किया है। जो भी लोग रक्तदान करते हैं, वह समाज के लिए एक बेतरीन मिशाल हैं। उन्होंने दुमका वासियों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे, रक्तदान महादान है। मौके पर ब्लड बैंक के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, काजल सेन आदि उपस्थित थे।
Jharkhand State AIDS Control Society Jharkhand State AIDS Control Society IRCS Jobs Ircs Dumka Manoj Kr Ghosh @

11/05/2024
26 जनवरी 2024🌹रेड क्रॉस भवन में उपायुक्त सह अध्यक्ष ए. दोड्डे ने किया झंडोत्तोलन🌹दुमका। रेडक्रॉस भवन में गणतंत्र दिवस के...
26/01/2024

26 जनवरी 2024
🌹रेड क्रॉस भवन में उपायुक्त सह अध्यक्ष ए. दोड्डे ने किया झंडोत्तोलन

🌹दुमका। रेडक्रॉस भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रास सोसायटी की अध्यक्ष सह उपायुक्त ए दोड्डे ने राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर एसपी सह उपाध्यक्ष पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीओ सह उपाध्यक्ष कौशल कुमार, रेड क्राँस सोसायटी के चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय,, वाइस चेयरमैन डॉ मनोज कुमार घोष, सचिव अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव 1 धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, संयुक्त सचिव 2 डॉ सिकंदर कुमार, कोषाध्यक्ष अंजनी शरण, कार्यकारिणी सदस्य उज्ज्वल कुमार दास, अरबिंद कुमार, आजीवन सदस्य डॉ आर के ठाकुर, कुमार प्रभात, गौरव मिश्रा,पंकज यादव, दसरथ महतो, धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, रंजन कुमार सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, राधे भालोटिया सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

🌹गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई रेड क्रॉस की बैठक🌹दुमका। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा की बैठक शानिवार क...
20/01/2024

🌹गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई रेड क्रॉस की बैठक
🌹दुमका। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा की बैठक शानिवार को रेड क्रॉस भवन में चेयरमैन डॉ राजकुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।
सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा हुई और रेड क्रॉस भवन एवं परिसर की साफ- सफाई, साज सज्जा एवं सभी प्रकार की तैयारी करने का निर्णय लिया गया। 26 जनवरी को रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त ए दोड्डे 11ः40 में झंडोतोलन करेंगे। पुलिस बल के प्लाटुन के द्वारा झंडे को सलामी दी जायेगी और चयनित स्कूली छात्राओं के दल द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया की 23 जनवरी को शहर में घुम-घुम कर जरूरतमंदों के बीच सोसायटी द्वारा कंबल वितरण किया जाएगा। बैठक में सचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव -1 धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव -2 डॉ सिकन्दर कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य उज्जवल कुमार, अरविंद कुमार, मणि केसरी एवं रूपम किशोर सिंह शामिल हुए।
Indian Red Cross Society Dumka Branch Jharkhand Dr Amrendra Kumar Yadav Amrendra Kumar Yadav

  New Year 2024
01/01/2024

New Year 2024

Address

Red Cross Bhawan
Dumka
DUMKA

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Red Cross Society Dumka Branch Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Red Cross Society Dumka Branch Jharkhand:

Share