23/09/2025
#महिन्द्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा तक नरसीराम का बैनर कुछ दिन पहले तक पहुंचा था. नरसीराम के प्रचार के इस तरीके से महिन्द्रा काफी प्रभावित हुए थे. उन्होंने नरसीराम की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस व्यक्ति से मैनेजमेंट छात्रों को मार्केटिंग के गुर सीखने चाहिए. इस व्यक्ति को आईआईएम में मार्केटिंग फैकल्टी में होना चाहिए.
#महिंद्रा ने नरसीराम को आर्थिक मदद देने की पेशकश की थी. इसके बाद महिन्द्रा समूह की जीन्द टीम ने नरसीराम का पता लगाया था और उनसे मुलाकात की. नरसीराम के बारे में फिर से ट्वीट करते हुए महिन्द्रा ने लिखा ‘हरियाणा में हमारी टीम उनसे मिली और पूछा कि हम कैसे उनकी मदद कर सकते हैं.
#साधारण और नम्र नरसीराम ने महिंद्रा समूह की जीन्द टीम द्वारा पैसे की पेशकश किए जाने के बाद भी पैसे लेने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने काम करने के लिए बेहतर जगह की जरूरत के बारे में जरूर बताया. महिन्द्रा ने आगे लिखा कि उन्होंने मुंबई की अपनी डिजाइन स्टूडियो टीम से एक चलती-फिरती दुकान डिजाइन करने को कहा, जहां उनकी जरूरत के हिसाब से उनके लिए नई चलती फिरती दुकान तैयार की जाएगी.