25/02/2025
✨🙏 सादर आमंत्रण सप्रेम निमंत्रण 🙏✨
(वर्ष २९वाँ)
🔱 ओम नमः शिवाय 🔱
प्रिय शिव भक्तों एवं धर्मानुरागी सज्जनों,
महादेव की अपार कृपा से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर हिंदी भाषी जनता परिषद (परिवार) विगत २९ वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए खिड़कालेश्वर महादेव मंदिर, खिड़काली में निःशुल्क गंगाजल युक्त मधुर शरबत वितरण का आयोजन कर रही है।
आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार पधारकर महादेव के दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ लें एवं परिषद के सेवा पंडाल में आकर शरबत का आनंद लें। साथ ही, श्रमदान कर सेवा कार्य में सहयोग दें एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें।
🗓️ दिनांक: 26 फरवरी 2025 (मंगलवार)
⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
📍 स्थान: खिड़कालेश्वर महादेव मंदिर, खिड़काली
महादेव की असीम कृपा से हम सब मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाएं और उनकी भक्ति में लीन हों।
🔸 हर-हर महादेव 🔸 जय भोलेनाथ 🔸
आपका (नम्र),
विश्वनाथ नाथ दुबे
अध्यक्ष – हिन्दीभाषी जनता परिषद ( परिवार ) HBJP