06/07/2020
#योजना_विशेष
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
________________________
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत श्री नितीश कुमार के द्वारा राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने तथा प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गयी है ।
इस योजना के अंन्तर्गत लड़कियों को 54100 रूपये की कुल धनराशि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दी जाने वाली 54100 रूपये की धनराशि लड़कियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदान की जायेगी।
उद्देश्य
-------
शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मकसद लड़कियों के बीच शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, लिंग अनुपात में वृद्धि लाना, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इससे बाल विवाह व जनसंख्या में तीव्र वृद्धि जैसी समस्याओं पर भी काबू पाने में मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल उन अविवाहित लड़कियों को मिलेगा जो 12वीं (इंटरमीडिएट) पास करेंगी। इछुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वो मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।
इस योजना के अंतर्गत बिहार की बालिकाओ को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा 10,000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी तथा स्नातक उत्तीर्ण करने पर 25000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी ।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 1.60 करोड लड़कियों को लाभ दिया जायेगा। योजना के तहत उन लड़कियों को लाभ मिलेगा जो अविवाहित होंगी योजना के ज़रिये एक परिवार की दो लड़कियों को ही लाभ दिया जायेगा ।बिहार कन्या उत्थान योजना जुडी सभी जानकारी जेसे पंजीकरण ,आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता दस्तावेज़ आदि आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहे है।
योजना का नाम - बिहार कन्या उत्थान योजना
द्वारा लॉन्च किया गया - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विभाग - महिला कल्याण विभाग
आवेदन करने की तिथि - शुरू करें अब उपलब्ध है
आवेदन करने की अंतिम तिथि - घोषित नहीं किया गया
लक्ष्य - छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए
लाभार्थी - राज्य की लड़कियां
स्कीम का प्रकार - राज्य सरकार योजना
आवेदन का तरीका - Online
सरकारी वेबसाइट - http://edudbt.bih.nic.in
कन्या उत्थान योजना के लिए दस्तावेज :-
कन्याए बिहार राज्ये की स्थायी निवासी होनी चाहिए
इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही मिल सकता है
आधार कार्ड
बैंक खाता पासबुक
इंटर की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज़ फोटो
स्त्रोत:- बिहार सरकार पोर्टल ( शिक्षा विभाग )