02/09/2026
आज दूसरे दिन भी बड़हरा विधानसभा के पिपरपाति गांव पहुंचकर बाढ़-कटाव से बेघर हुए परिवारों से मिला।
एक स्कूल में ठहरे सभी बेघर प्रभावित पीड़ित परिवारों, माताओं-बहनों, छोटे-छोटे बच्चों, अभिभावकों, गार्जियन, युवा नौजवान साथियों से मिलकर कहा कि कोई भी परेशानी हो तो तुरंत मुझे बताएं, मैं आप ही के भाई-बेटा की तरह आपका अपना हूं। अपने स्तर से अपनी शक्ति सामर्थ्य अनुसार जरुरतमंदों को सेवा संकल्प के साथ समस्या हल करने का प्रयास करुंगा।
जिनका घर गंगा जी में विलीन हो गया, उन्हें देखकर दिल में बहुत पीड़ा हो रही है। मायूस चेहरे देखकर मन मार्मिक हो गया।
कल भोजपुर जिलाधिकारी महोदय से बातचीत के बाद प्रभावित लोगों के लिए लंगर, रसोईया, तिरपाल और लाइट की व्यवस्था कर स्कूल में ठहराया गया, इसके लिए हृदय से आभार।
मैंने कटाव स्थल का भी निरीक्षण किया। जब तक हालात में सुधार नहीं होता, मैं यहीं डेरा जमाए रखूंगा। Raghupati Yadav Tejashwi Yadav DM Bhojpur आरा जिला भोजपुर R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Dr. Misa Bharti SanJay Yadav RjD Youth Worker Rajshree Yadav
निवेदक:
आपका भाई-बेटा सेवक
रघुपति यादव
बड़हरा भोजपुर (बिहार)