Collector Office Dindori

Collector Office Dindori Official handle of Collector Dindori, Government of Madhya Pradesh

पड़रिया कला में मिट्टी धसकने की घटना में मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृतजिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बच...
01/06/2026

पड़रिया कला में मिट्टी धसकने की घटना में मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर पहुंचाई सहायता

डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया कला में निजी भूमि से छुई मिट्टी निकालने के दौरान हुई दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रिया कला स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 230, रकबा 0.41 हेक्टेयर, जिसकी भूमिस्वामी शांति बाई हैं, में आसपास के ग्रामीण अपने कच्चे मकानों की छपाई के लिए छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धसकने से दुर्घटना घटित हो गई। घटना के समय कुछ ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि ममता बाई झरिया (उम्र 47 वर्ष), पति केशव झरिया, मिट्टी के नीचे दब गईं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा प्रशासनिक अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की सहायता से महिला को बाहर निकाला गया तथा 112 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि मृतका का संबल कार्ड पंजीकृत होने के कारण शासन की ओर से पात्रतानुसार 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस समिति से 50 हजार रुपये की सहायता राशि तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतु आवश्यक आर्थिक सहयोग भी तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा घटना से प्रभावित परिवार को शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
#डिंडौरी

नर्मदा डैम घाट में आयोजित हुआ विशेष संडे स्विमिंग एवं फिटनेस कार्यक्रमग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह-2026 के तहत बच्चों...
31/05/2026

नर्मदा डैम घाट में आयोजित हुआ विशेष संडे स्विमिंग एवं फिटनेस कार्यक्रम

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह-2026 के तहत बच्चों और नागरिकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह-2026” के अंतर्गत रविवार को नर्मदा डैम घाट पर विशेष संडे स्विमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीईआरएफ (SDERF) के जवानों द्वारा प्रतिभागियों को स्विमिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिले में 5 मई से 5 जून तक आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों, खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान एरोबिक्स, योग एवं सामूहिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा फिटनेस गतिविधियों में सहभागिता कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन में जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक मोहम्मद अहमद खान, डॉ. संतोष परस्ते, मिथिलेश झरिया, मनोज चौकसे, जागेश्वर पदवार, सीआरपी कुशवाहा, चेतराम अहिरवार, आरती सोंधिया, सुनीता, लक्ष्मी बनावल, राजकुमार, श्रीमती अनीता सहित विभिन्न प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। एरोबिक्स एवं फिटनेस गतिविधियों में प्रशिक्षक आदर्श परस्ते एवं सुश्री सुनीता का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की सफलता पर कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रत्येक रविवार को इस प्रकार की खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

नर्मदा तट के प्राकृतिक एवं सकारात्मक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को ऊर्जा, उत्साह एवं नई प्रेरणा प्रदान की। कलेक्टर ने जिलेवासियों से आगामी रविवार को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस गतिविधियों का लाभ लेने की अपील की।
#डिंडौरी

ग्रामीण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का संबल जनपद पंचायत डिंडोरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में प्र...
30/05/2026

ग्रामीण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का संबल

जनपद पंचायत डिंडोरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया हुई प्रारंभ

30/05/2026

सोशल मीडिया पर सामने आई समस्या पर त्वरित कार्रवाई

डिंडौरी के घुसिया ग्राम के ढीमर टोला में बंद पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था बहाल होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है
कलेक्टर की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान💧

🎓 शिक्षक बनने का सपना है? आज ही उठाइए पहला कदम!NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम द...
30/05/2026

🎓 शिक्षक बनने का सपना है? आज ही उठाइए पहला कदम!

NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम दिन है,

इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें


🎓 शिक्षक बनने का सपना है? आज ही उठाइए पहला कदम!NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम द...
30/05/2026

🎓 शिक्षक बनने का सपना है? आज ही उठाइए पहला कदम!

NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम दिन है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें।



29/05/2026

पतेरा टोला में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान💧

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंप स्थापित कराया एवं ग्रामीणों के साथ सोखता टैंक निर्माण कर जल संरक्षण का संदेश दिया
#डिंडौरी

खनिज नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई उत्खनिपट्टा धारकों पर अर्थदण्ड एवं पट्टे निरस्त      कलेक्टर श्री...
29/05/2026

खनिज नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई उत्खनिपट्टा धारकों पर अर्थदण्ड एवं पट्टे निरस्त

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में स्वीकृत उत्खनिपट्टा खदानों में अनियमितता एवं नियमों के उल्लंघन पर खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत मेसर्स अनुराग स्टोन क्रेशर प्रो. संदीप रजक निवासी शहपुरा को ग्राम मनेरी तहसील शहपुरा, उत्तम साहू निवासी बजाग को ग्राम आमाडोंगरी तहसील बजाग तथा शैलेन्द्र कुशवाह निवासी गुना को ग्राम चांदपुर माल तहसील डिण्डौरी में स्वीकृत उत्खनिपट्टों में म.प्र. गौण खनिज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर संबंधित पट्टेदारों की जमा प्रतिभूति राशि शासन पक्ष में राजसात की गई है।
इसी प्रकार श्रीमती सुमित्रा चौकसे निवासी लीलीटोला द्वारा ग्राम खिरसारी में अवैध भण्डारण पाए जाने पर 4 लाख 43 हजार 100 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। वहीं पट्टेदार शारदा राय निवासी शहपुरा को ग्राम शक्तिभगदू रैयत तहसील शहपुरा में स्वीकृत उत्खनिपट्टा क्षेत्र में ई-टी.पी. के दुरुपयोग पर 3 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। साथ ही ग्राम शहपुरा स्थित स्वीकृत भण्डारण में अनियमितता पाए जाने पर उनकी 25 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि शासन पक्ष में राजसात की गई।
पूर्व में भी मेसर्स परमार कंस्ट्रक्शन द्वारा उत्खनिपट्टा की शर्तों का उल्लंघन किए जाने पर 4 लाख रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया था। इसके अतिरिक्त उत्खनिपट्टा की शर्तों के उल्लंघन पर प्रकाश राय ग्राम अण्डई, आर.एस. मिनरल्स ग्राम कमरासोंढा, प्रमोद साहू ग्राम करौंदा तथा प्रभात अग्रवाल ग्राम धौरई के स्वीकृत उत्खनिपट्टे निरस्त किए गए हैं।
#डिंडौरी

कलेक्टर स्वयं पहुंचीं ढीमरटोला, बोरवेल में नया पंप लगवाकर घर-घर पहुंचाया पानीडिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने...
29/05/2026

कलेक्टर स्वयं पहुंचीं ढीमरटोला, बोरवेल में नया पंप लगवाकर घर-घर पहुंचाया पानी

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज शुक्रवार को विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत घुसिया माल का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत घुसिया माल के ढीमरटोला के ग्रामीणजन पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दो दिवस के भीतर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लेने स्वयं कलेक्टर ग्राम पंचायत घुसिया माल के ढीमरटोला पहुंचीं और जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गांव एवं मोहल्ले में आवश्यकता अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार ग्रामीणजन पानी की आवश्यकता के चलते कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा खराब पड़े बोरवेल में अपने समक्ष नया ट्यूबबेल लगवाकर उसे चालू कराया। साथ ही गांव में घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। कलेक्टर ने स्वयं पानी पिया और छोटे-छोटे बच्चों को बोर का पानी पिलाया। गांव में पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।
गांव में कलेक्टर की मौजूदगी से महिला एवं पुरुष ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने मीडिया के समक्ष कहा कि पहली बार ऐसा कलेक्टर देखा है, जिन्होंने मौके पर खड़े होकर ट्यूबबेल फिट करवाया तथा गांव में दो-दो हजार लीटर क्षमता की दो पानी टंकियां भी लगवाईं। ग्रामीणों द्वारा कम वोल्टेज की समस्या बताए जाने पर कलेक्टर ने स्टेबलाइजर लगवाया।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने ग्रामीणों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी का सदुपयोग करें तथा मोटर संचालन की जिम्मेदारी किसी एक जिम्मेदार व्यक्ति को दी जाए, जिससे पूरे गांव को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने राकेश नंदा के घर पहुंचकर सोखता टैंक बनाने की विधि बताई एवं निर्माण कार्य में सहयोग किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में सोखता टैंक बनाने की अपील करते हुए कहा कि बेकार पानी को सोखता टैंक में डालने से भूमिगत जलस्तर बना रहेगा तथा वर्षा के पानी का संरक्षण भी संभव होगा।
इस दौरान एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री सुंदरलाल यादव, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार, एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री प्रमोद उपाध्याय, श्री बीके कोल, सचिव श्री जवाहर सिंह ठाकुर, सरपंच श्रीमती सुभद्रा बाई पट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#डिंडौरी

पतेरा टोला में पेयजल समस्या का कलेक्टर ने कराया समाधान, ग्रामीणों के साथ मिलकर बनाया सोखता टैंकडिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अ...
29/05/2026

पतेरा टोला में पेयजल समस्या का कलेक्टर ने कराया समाधान, ग्रामीणों के साथ मिलकर बनाया सोखता टैंक

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत नेवसा के पतेरा टोला पहुंचकर पेयजल समस्या का निरीक्षण किया। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामवासियों द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराए जाने पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पीएचई विभाग की बोरवेल मशीन मौके पर पहुंचाई गई तथा कलेक्टर की उपस्थिति में मशीन चालू कर हैण्डपंप फिट कराया गया, जिससे बस्तीवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक घर में सोखता टैंक बनाने की सलाह दी। उन्होंने चरनू लाल सैयाम पिता अकाली सैयाम के घर पहुंचकर परिवारजनों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर सोखता टैंक निर्माण कार्य भी कराया। इस दौरान टीको बाई, मोहनी श्याम, माधुरी दुबे, पवन सैयाम, शांति बाई सहित मोहल्लेवासियों ने सहभागिता की।
कलेक्टर ने कहा कि वर्षा जल एवं घरेलू पानी के संरक्षण के लिए सोखता टैंक अत्यंत उपयोगी हैं। इससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी तथा भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में सोखता टैंक बनाकर जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीओ पीएचई श्री प्रमोद उपाध्याय, एसडीओ श्री बीके कोल, सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#डिंडौरी

Address

Collectorate Campus
Dindori
481880

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Dindori posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Dindori:

Share