05/01/2026
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
बिहार कि बेटियों की रेट तय करने वालों पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की चुप्पी क्यों? - राजेश यादव।
पटना 5 जनवरी 2026,
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के प्रति गिरधारी लाल का 20-25 हजार में खरीदने जैसा घृणित बयान भारतीय जनता पार्टी का बिहार की बेटियों के प्रति घृणित सोच को दर्शाता है। भाजपा और संघ हमेशा से ही बेटियों के बारे में इसी तरह का विचार प्रदर्शित करता रहता है। अभी तक बिहार की बेटियों के बारे में जिस घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया है, उस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तो छोड़िये भाजपा के नए-नए बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन की ओर से स्पष्टीकरण नहीं आया है।
बिहार की बेटियों के अपमान पर बिहार भाजपा, जेडीयू के तमाम नेता मौन धारण कर लिए हैं। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के ही रहने वाले नए नवेले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपने ही राज्य की बेटियों की अस्मिता पर हो रहे हमले पर न सिर्फ चुप्पी साधे हुए हैं, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई तक से बच रहे हैं।
भाजपा हमेशा ही महिलाओं को अपमानित करती रही है। जिस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ‘‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’’ जैसा बहुचर्चित बयान दे चुके हों वहाँ अगर किसी नेता द्वारा महिलाओं की कीमत 20-25 हजार लगा देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
बिहार युवा राजद न सिर्फ बिहार की बेटियों की कीमत लगाने और उनके खरीद-फरोख्त की बात करने वाले भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग करता है, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बिहार की बेटियों से सार्वजनिक माफी की भी मांग करता है।
(राजेश यादव)
प्रदेश अध्यक्ष
युवा राजद, बिहार।