Mohan Kaswan Dudhu

Mohan Kaswan Dudhu loktantrik Pary में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और जनसेवक विधानसभा क्षेत्र-गुड़ामालानी

इसका मतलब भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान नहीं रहा क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग का काम भारत में स्...
08/04/2026

इसका मतलब भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान नहीं रहा क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग का काम भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने का हैं लेकिन Election Commission of India के आधिकारिक हैंडल के एक ट्वीट से संदेह हो रहा है।

इस ट्वीट से ये प्रतीत हो रहा है कि चुनाव आयोग इतने दिन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं करवा पा रहा था और चुनाव में भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन, छापा और बूथ व सोर्स जामिंग सहित तमाम हरकतों तथा कुकृत्यों पर निर्वाचन आयोग का कोई‌ कंट्रोल नहीं था।

क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा बंगाल चुनाव को लेकर एक राजनैतिक दल विशेष को टारगेट करके उसको चेतावनी दी गई कि इस बार हर चुनाव की भांति चुनाव में भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन, छापा और बूथ त सोर्स जामिंग जैसी कोई हरकत नहीं चलेगी। इसका कारण ये हैं कि इस चुनाव में जनमत के हिसाब से आपका दल एकतरफा जीत रहा है।

#भारत_निर्वाचन_आयोग #चुनावआयोग #बंगालचुनाव
#ममता_बनर्जी #तृणमूलकांग्रेस

09/03/2026

विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के साथ मारपीट!!!
घटना जोधपुर के मेडिप्लस हॉस्पिटल की बताई जा रही हैं आखिरकार मारपीट क्यूं हुई ये तो देवेंद्र जी और मारपीट करने वाले पक्ष के बयान सामने आने के बाद ही पता चलेगा??

लेकिन कुछ लोगों का कहना हैं कि नखभाइयों ने भाईचारा मजबूत करने की मिशाल पेश की है।।।

मिर्धा जी कह रहे हैं कि अगर विधायक कोष में दरी-पट्टी वितरण में भ्रष्ट पाया गया तोमैं स्वयं स्वेच्छा से राजनीति छोड़ दूंग...
07/03/2026

मिर्धा जी कह रहे हैं कि अगर विधायक कोष में दरी-पट्टी वितरण में भ्रष्ट पाया गया तो
मैं स्वयं स्वेच्छा से राजनीति छोड़ दूंगा-विजयपाल मिर्धा।

क्या मिर्धा जी राजनीति छोड़ेंगे या फिर कुछ समय बाद पलटकर किलक पर आरोप लगाकर खुद को राजा हरिश्चंद्र बता देंगे??


#रिछपालमिर्धा #विजयपालमिर्धा #अजयसिंहकिलक
#डेगाना #डेगानाविधायक #नागौर #विधायककोष
#भ्रष्टाचार

भारतीय राजनीति में कलेक्टर से सीधे ग्राम विकास अधिकारी बनने जैसे सपने मोदी युग में ही लिए जाते हैं और ऐसे सपने साकार भी ...
06/03/2026

भारतीय राजनीति में कलेक्टर से सीधे ग्राम विकास अधिकारी बनने जैसे सपने मोदी युग में ही लिए जाते हैं और ऐसे सपने साकार भी इसी मोदीराज में होते हैं,,,

इसलिए बिहार के पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से लगातार मुख्यमंत्री जिन्होंने १० बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, सम्माननीय Nitish Kumar जी को मुख्यमंत्री पद से सीधा राज्यसभा सांसद बनने की अग्रिम शुभकामनाएं और माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को नीतीश बाबू का सपना साकार करने के लिए आभार एवं धन्यवाद!!

भारतीय राजनीति में पहले ऐसे उदाहरण बनने वाले राजनेता नीतीश बाबू होंगे।

आज  #विनोद_जाखड़ ने साबित कर दिया कि रियल और रील बाजों में बहुत अंतर होता है और संघर्ष में अंतिम सफलता भी रियलिटी को ही ...
20/02/2026

आज #विनोद_जाखड़ ने साबित कर दिया कि रियल और रील बाजों में बहुत अंतर होता है और संघर्ष में अंतिम सफलता भी रियलिटी को ही मिलती हैं।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में बहुत लंबी लाइन थी, उसमें अनेकानेक लोग तो काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए थे कि बस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले ही है। कुछ स्वघोषित नेता विनोद को पछाड़ने और खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे शीर्ष पर दिखाने के लिए ट्विटर-ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड चलवा रहे थे।

वहीं विनोद जाखड़ अपनी मेहनत, संगठन के प्रति वफादारी और खुद के संघर्ष के ऊपर भरोसा करके उस सूची में बड़े धैर्य और आत्मविश्वास के साथ खुद को शामिल मान रहा था।

आज आलाकमान ने भी वही निर्णय किया कि राजा वही होगा जो हकदार और लायक होगा ना कि रीलबाज, दिखावटी, स्वयंभू।

के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विनोद जाखड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं!!
Vinod Jakhar
National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया)

महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत  नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar जी का एक प्लेन हादसे में निधन हो ...
28/01/2026

महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत

नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar जी का एक प्लेन हादसे में निधन हो जाना देश की राजनीति के लिए एक दुखद और गहरा आघात है।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक जमीन से जुड़े नेता थे, महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक युग के रूप में स्थापित थे, जनता उन्हें अपना जननायक मानती थी, इसलिए महाराष्ट्र ही नहीं समूचे देश की राजनीति में रिजनल पार्टियां और लोकल लीडरशीप के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

भगवान अजित पवार जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और पूरे पवार परिवार को इस आघात से उभरने की शक्ति दें।

नमन् 🙏

चुरू लोकसभा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय बड़े भाई साहब श्री Rahul Kaswan जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं!!ईश्वर से आपके...
20/01/2026

चुरू लोकसभा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय बड़े भाई साहब श्री Rahul Kaswan जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं!!

ईश्वर से आपके सुस्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामनाएं,

आप इसी तरह अपने पिताश्री आदरणीय श्री ramsingh kaswan जी पदचिन्हों पर चलकर अपनी आन-बान-शान और स्वाभिमान के साथ #चुरू_लोकसभा_परिवार सहित समूचे देश-प्रदेश के जवान-किसान की आवाज बनकर सेवा करते रहे, इसी आशा और अपेक्षा के साथ पुनः शुभकामनाएं! राम राम!!

14/01/2026

आज धोरीमन्ना में आयोजित जनाक्रोश रैली कोई राजनैतिक स्टंट था या फिर जनसमस्याओं से जुड़ा मुद्दा था??

पूरा #थार असमंजस की स्थिति में है और सवाल पूछ रहा है कि आखिर ये आयोजन क्या था और इसका परिणाम व समाधान क्या हुआ या फिर इससे भविष्य की राजनीति की दशा दिशा तय करने का माहौल खड़ा होगा?

जनमानस की आवाज तो जनता की समस्याओं और दुविधा के इर्द-गिर्द घूमती रही लेकिन राजनैतिक पार्टी और नेताओं की स्टंटबाजी के अनुरूप ये आयोजन राजनैतिक माहौल बनाने, भविष्य की सियासी जमीन तलाशने, सत्ता के खिलाफ अपनी पार्टी को विपक्षी दल के रूप में जिंदा दिखाने और खुद का वर्चस्व वापिस कायम करने के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखा...

क्योंकि इस आयोजन का नाम जनाक्रोश रैली रखा और मुद्दा बाड़मेर-बालोतरा जिलों की सीमा के साथ छेड़छाड़, पंचायत समितियों को एक जिले से दूसरे जिले में डालकर सुविधा की जगह दुविधा में डालने से जुड़ा हुआ था, लेकिन एक पार्टी विशेष के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भाग लेकर इस जनाक्रोश को सिर्फ अपनी भाषणबाजी तक सीमित रखा, नेताओं ने अपने-अपने भाषण देकर धरने को समाप्त कर दिया और जनता की समस्याओं के समाधान के नाम पर हमेशा की तरह सिर्फ ज्ञापन??

ना कोई बड़े स्तर पर प्रशासन से वार्ता हुई और ना ही शासन-प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला, पूरे आयोजन का भाषणबाजी व एक पार्टी विशेष की हमेशा की रीति-रिवाज तथा नियत के इर्द-गिर्द घूमता हुआ समापन की ओर प्रस्थान कर दिया और स्थानीय जनमानस धरना-प्रदर्शन, शासन-प्रशासन से वार्ता और सरकार से ठोस आश्वासन की राह देखती रही??

उपरोक्त सभी सवालों और जनसमस्याओं से घिरा ये धरना-प्रदर्शन इस प्रकार कैसे खत्म हो गया? जनाक्रोश रैली, जनसमस्याओं से जुड़ा धरना-प्रदर्शन और सत्ताधीशों के अनैतिक कृत्य के खिलाफ जनाक्रोश का अर्थ क्या होता है? क्षेत्र की जनता ये तमाम सवाल अपने जहन में लेकर घर लौट गई?

आखिर मालाणी की जनता को इन सवालों का जवाब कौन देगा? सत्ताधीशों ने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए दुविधा में डाल दिया और फिर ऊपर से तथाकथित विपक्ष ने ये तमाम सवाल मैदान में छोड़कर और दुविधा में डाल दिया।

नोट:- धरना-प्रदर्शन और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिए जाने वाले धरने का अर्थ शासन-प्रशासन से सफल-असफल वार्ता और उनसे कुछ ठोस आश्वासन होता है ना कि राजनीतिक भाषणबाजी या फिर उस धरने को यथावत रखा जाता है, इसलिए जनता की बातें सुनकर ये मेरे निजी विचार है,,,

#धोरीमन्ना #गुडा़मालानी #जनाक्रोश_रैली

युवा नेता और पंचायत समिति सदस्य सम्माननीय रायचन्द थोरी मेहलू और युवा उद्यमी, समाजसेवी सम्माननीय Manglaram Bishnoi जी को ...
30/12/2025

युवा नेता और पंचायत समिति सदस्य सम्माननीय रायचन्द थोरी मेहलू और युवा उद्यमी, समाजसेवी सम्माननीय Manglaram Bishnoi जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं!!

ईश्वर से आपके सुस्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामनाएं!!
🎂💐💐

पापा! आप मेरा सहारा थे,हर मंजिल का किनारा थे,अब मैं अकेला हो गया हूं,आप मेरे एक अच्छे साथी थे।पिताजी! आपके जाने से जीवन ...
29/12/2025

पापा! आप मेरा सहारा थे,
हर मंजिल का किनारा थे,
अब मैं अकेला हो गया हूं,
आप मेरे एक अच्छे साथी थे।

पिताजी! आपके जाने से जीवन में एक गहरी खाली जगह बन गई है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आपकी मेहनत, सादगी और प्रेम हमेशा परिवार के लिए प्रेरणा हैं।
आप सिर्फ पिता नहीं, मेरे पहले गुरु और आदर्श थे। आपके दिए संस्कार और हिम्मत आज भी हमें हर चुनौती का सामना करने की ताकत देती है। आपकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।

प्रथम पुण्यतिथि पर अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि पिताजी! ईश्वर आपकी बैकुंठ में निवास कर रही आत्मा को शांति प्रदान करें!
ॐ शांति
शत् शत् नमन
😭😭

Address

NH 68
Dhorimanna
344704

Telephone

9549569519

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohan Kaswan Dudhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share