Dhaulpur City

Dhaulpur City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dhaulpur City, Landmark & historical place, Dhoulpur, Dhaulpur.

28/06/2019

Big Breaking...

धौलपुर (राजस्थान)

कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर ने किया सरेंडर...

तालाब शाही पर एसपी के सामने किया सरेंडर...

एसपी अजय सिंह कर रहे हैं दस्यु से पूछताछ...

अकेले किया है जगन गुर्जर ने सरेंडर...

20/06/2019

🔺 दस्यु जगन गुर्जर पर 40 हजार का इनाम घोषित

एडीजी क्राइम जयपुर ने किया घोषित

धौलपुर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा दस्यु जगन गुर्जर पुत्र शिवचरन गुर्जर निवासी भवूतीपुरा थाना बसईडांग धौलपुर की गिरफतारी पर 40 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया हैं।
आपको बता दे कि दस्यु जगन गुर्जर के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 12 जून को बाडी में बस स्टैैण्ड पर दुकानदारों के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद करौली के मासलपुर थाना ईलाका व धौलपुर के बसई डांग थाना ईलाके के करन सिंह का पूरा में भी आम लोगों के साथ मारपीट की गई थी। करन सिंह के पुरा गांव में तो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में भी घुमाया था। जिसके बाद से ही धौलपुर पुलिस द्वारा लगातार जगन गुर्जर व उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा हैं। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। इसीलिए आज एडीजी क्राइम जयपुर द्वारा जगन गुर्जर पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले धौलपुर एसपी अजय सिंह ने भी जगन गुर्जर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसीलिए जगन गुर्जर अब ₹45000 रुपए का इनामी बदमाश घोषित हो गया है।


29/05/2019

अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी...

प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी #राजस्थान में रेड अलर्ट किया जारी,
पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, झालावाड़, #झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा
धौलपुर, जयपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर में जारी की चेतावनी...

14/05/2019

#जयपुर: अगले 48 घंटों को लेकर पूर्वी और पश्चिमी #राजस्थान के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

करीब 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हवाएं, पूर्वी राजस्थान के अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,सीकर, अलवर,भरतपुर, दौसा, राजसमंद, बूंदी, धौलपुर, सीकर, डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, सिरोही, उदयपुर में बदल सकता मौसम तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में 14,15,16 मई को मौसम बदलने की चेतावनी, मेघगर्जना के साथ बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना।

#मौसम_विभाग

प्रीति चंद्रा होंगी करौली की नई एसपी।एसपी अजय सिंह होंगे धौलपुर के नए एसपी
08/01/2019

प्रीति चंद्रा होंगी करौली की नई एसपी।
एसपी अजय सिंह होंगे धौलपुर के नए एसपी

22/07/2018

*●🅱प्राइमरी स्कूल के पोषाहार में मिली मरी छिपकली, 100 बच्चे पहुंचे अस्पताल●

धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के जमालपुर गांव में प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए बने पोषाहार को खाने से 100 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चों के लिए बने पोषाहार में मरी हुई छिपकली मिली थी। बच्चों के लिए बनी आलू की सब्जी में मरी हुई छिपकली देखने से एक के बाद एक करीब 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को चार एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार जमालपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार के खाने में आलू की सब्जी बनी थी। खाने के दौरान एक छात्रा को सब्जी में मरी हुई छिपकली दिखाई थी। इस समय तक स्कूल के अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे, लेकिन सब्जी में छिपकली को देखने के बाद बच्चों में उल्टी और दस्त शुरू हो गए और एक के बाद एक बच्चे बीमार पड़ते गये।

बच्चों को बीमार होते देख स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को दी। सूचना के बात ब्लॉक सीएमएचओ डॉ। वीरेंद्र भास्कर मेडिकल टीम के साथ स्कूल पहुंचे और चार एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। प्रशासन ने सब्जी का नमूना ले लिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण खाने में छिपकली गिरी, अगर पोषाहार प्रभारी गंभीर होते तो यह घटना नहीं होती। स्कूल में कुल 121 बच्चों का नामांकन है, जिसमें से करीब 115 बच्चों ने खाना खाया था।

27/09/2017

🔴दर्दनाक हादसा

कैलादेवी पद यात्रियों को ट्रक कार ने कुचला 7 की मौत..........................................
🔵सरमथुरा(धोलपुर) 27 सितंबर!!
नवरात्रा में माँ कैलादेवी माता के दर्शन करने जा रहे पद यात्रियों को ट्रक कार ने कुचल दिया। जिससे 7 लोगो की मौत हो गई। और 10 लोग घायल हो गए।

🔴पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया। और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहा इलाज चल रहा है।

🔴ट्रक कार तेज गति से आ रही थी।और पैदल चल रहे यात्रियों को रोंदते हुए आगे बढ़ गई। मौके से ड्राइवर फरार हो गया।

04/08/2017

धोलपुर - पटवारी ने SDM पर अभद्र भाषा,थप्पड़ मारने का लगाया आरोप,कोटरा ग्राम पंचायत का है पटवारी,अवकाश मांगने गया था पटवारी

Address

Dhoulpur
Dhaulpur
328001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhaulpur City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share