Naresh Yadav Dholpur

Naresh Yadav Dholpur || जय श्रीराधे कृष्ण || President All India Mahasabha Dholpur Rajasthan

13/09/2026

परंपरा यदुकुल की है गौसेवा हमारी पहचान है। 🐄🚩 See more......

07/08/2026

सांसद डिंपल यादव जी की तलाश में मुंबई से चलकर दिल्ली मिलने पहुंची वायरल गर्ल रिया अहीर See more.........

13/06/2026

बात माफ़ी की नहीं, सोच की है।

शर्मा जी, आपकी उम्र का लिहाज़ करते हुए एक सवाल है—क्या आपके घर में बेटियां नहीं हैं? क्या उनकी उम्र भी लगभग उतनी नहीं होगी जितनी Akhilesh Yadav जी की बेटियों की है?

जब आपने एक बेटी के बारे में अपमानजनक शब्द लिखे, तब क्या एक पल के लिए भी अपनी बेटी का चेहरा याद नहीं आया?

राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की बेटी को निशाना बनाना न तो बहादुरी है, न संस्कार। यह केवल आपकी सोच और परवरिश का परिचय देता है।

जो व्यक्ति दूसरों की बेटियों का सम्मान नहीं कर सकता, वह अपनी बेटियों के सम्मान की उम्मीद भी कैसे कर सकता है?

बेटियां किसी दल, जाति या परिवार की नहीं, पूरे समाज की मान-सम्मान होती हैं।

#बेटी_का_सम्मान #संस्कार #नारी_सम्मान #बेटी

09/06/2026

ज्यादातर वक्त लाल टोपी और कुर्ता–पायजामा पहनने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव नए लुक में दिखे. वीडियो पिछले हफ्ते की है, जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे. अब वायरल हो रही है

⚖️🎂 जय जवान कॉलोनी, जिला जयपुर के गौरव 🎂⚖️गुजरात न्यायिक सेवा के प्रतिष्ठित,कर्मठ एवं सम्मानित न्यायाधीश श्री करण सिंह य...
19/05/2026

⚖️🎂 जय जवान कॉलोनी, जिला जयपुर के गौरव 🎂⚖️

गुजरात न्यायिक सेवा के प्रतिष्ठित,कर्मठ एवं सम्मानित न्यायाधीश श्री करण सिंह यादव जी (Principal Civil Judge & Judicial Magistrate, Patan, Gujarat) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई सफलताओं से परिपूर्ण रहे। आप न्याय, सत्य एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहें। ⚖️

आपकी निष्पक्ष कार्यशैली, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। 🙏

🎉 Happy Birthday Respected Judge Sir 🎉
🌹 Many Many Happy Returns of the Day 🌹

कर्तव्यनिष्ठ एवं ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारी आदरणीय श्री सत्यवीर सिंह यादव जी (RAS) को उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट (SDM)...
16/05/2026

कर्तव्यनिष्ठ एवं ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारी आदरणीय श्री सत्यवीर सिंह यादव जी (RAS) को उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट (SDM), किशनगढ़-बास (खैरथल-तिजारा) के पद पर नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आपकी प्रशासनिक दक्षता, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास, सुशासन एवं आमजन के कल्याण में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन का संचार करेगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने नवीन दायित्व में निरंतर सफलता, मान-सम्मान एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा सदैव जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें। 🙏


वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री रविंद्र सिंह यादव जी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किए...
15/05/2026

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री रविंद्र सिंह यादव जी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी Ravindra Singh Yadav Ji वर्तमान में दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, जोन-1) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री यादव अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली एवं सख्त पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2022 में उन्होंने दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) के रूप में कार्य करते हुए कई बड़े आपराधिक मामलों की जांच, गैंगस्टरों के विरुद्ध अभियानों तथा तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग पहलों का सफल नेतृत्व किया।

इसके अतिरिक्त वे अरुणाचल प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री रविंद्र सिंह यादव जी, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी Hargobinder Singh Dhaliwal का स्थान लेंगे, जिनका तबादला नई दिल्ली कर दिया गया है। श्री धालीवाल अपने कार्यकाल के दौरान कई चर्चित एवं हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे। इनमें धौला कुआं सामूहिक दुष्कर्म मामला, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड तथा जिगीशा घोष हत्याकांड जैसे महत्वपूर्ण केस शामिल रहे।

इसके साथ ही उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगियों सहित विभिन्न आपराधिक गिरोहों से जुड़े मामलों की जांच में भी अहम भूमिका निभाई तथा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री रविंद्र सिंह जी मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पाली गोठड़ा गांव के रहने वाले हैं।

देश सेवा, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले श्री रविंद्र सिंह यादव जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं सफल, गौरवपूर्ण कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।

अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय आग में झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का आज अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पह...
28/04/2026

अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय आग में झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का आज अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर हाल चाल जाना

आजकल की राजनीति में ऐसा कम ही देखने को मिलता है लेकिन अखिलेश यादव नफरत की राजनीति से बहुत दूर है।

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹धौलपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में अपनी उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाएं प्र...
25/04/2026

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹

धौलपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में अपनी उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान कर चुके आदरणीय श्री हरफूल सिंह यादव जी (IAS) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बूंदी का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं प्रशासनिक दक्षता के मार्गदर्शन में बूंदी जिला निरंतर प्रगति, विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे—इसी शुभेच्छा के साथ पुनः बहुत-बहुत बधाई। 🙏

सादर
नरेश यादव, धौलपुर

#बूंदी

Address

Mohalla Grandeel Yadav
Dhaulpur

Telephone

+917742434343

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naresh Yadav Dholpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Naresh Yadav Dholpur:

Shortcuts

Share