Onkar Singh Nehria

Onkar Singh Nehria Social worker

आज राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं रही। कई नेता अलग-अलग विचारधाराओं से आकर एक ही मंच पर खड़े दिखाई देते हैं।मेरा मा...
03/06/2026

आज राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं रही। कई नेता अलग-अलग विचारधाराओं से आकर एक ही मंच पर खड़े दिखाई देते हैं।
मेरा मानना है कि किसी भी दल की बढ़ती ताकत के साथ-साथ एक मजबूत विपक्ष का होना भी उतना ही जरूरी है। लोकतंत्र तब सबसे बेहतर काम करता है जब सत्ता और विपक्ष दोनों प्रभावी हों।
लोकतंत्र की असली खूबसूरती विकल्पों के जीवित रहने में है। 🇮🇳

31/05/2026

नगर निगम धर्मशाला चुनाव में आपने जो जनादेश दिया है, मैं उसका पूर्ण सम्मान करता हूँ। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और मैं इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ।

मैं उन सभी मतदाताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, मेरा साथ दिया और इस पूरे चुनाव अभियान में दिन-रात मेहनत की। आपके स्नेह, विश्वास और सहयोग का मैं सदैव ऋणी रहूँगा।

चुनाव एक प्रक्रिया है, लेकिन समाज और क्षेत्र की सेवा मेरा संकल्प है। चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, भगसूनाग, धर्मकोट और दसलणी के विकास, जनहित के कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास पहले की तरह निरंतर जारी रहेगा।

मैं विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

एक बार फिर आप सभी का हृदय से धन्यवाद। आपका प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

सादर,
ओंकार सिंह नैहरिया

बहन रक्षा वडजातिया जी को वार्ड पंच निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।जय भागसू नाग जय नाग छतरी
30/05/2026

बहन रक्षा वडजातिया जी को वार्ड पंच निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
जय भागसू नाग
जय नाग छतरी

16/05/2026

प्रिय वार्ड नंबर 2 के साथियों,

कुछ लोग चुनाव हारने के डर से आधे-अधूरे वीडियो वायरल करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जिस सड़क को लेकर विवाद दिखाया जा रहा है, वही सड़क पिछले लंबे समय से स्थानीय लोगों, होटल व्यवसायियों और पर्यटकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी। हमारे प्रयास केवल इतने थे कि किसी तरह रास्ता चालू हो ताकि जनता को राहत मिल सके।

मैं राजनीति महलों में बैठकर नहीं करता। मैं उन्हीं गलियों में रहता हूँ जहाँ जनता रहती है। हर सुख-दुख, हर परेशानी, हर शिकायत सीधे सुनता हूँ। छोटे जनप्रतिनिधि 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं, इसलिए कभी-कभी विवादों के बीच भी समाधान निकालना पड़ता है।

वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह पूरी सच्चाई नहीं है। पहले शांति से बात करने की कोशिश की गई, अधिकारियों का सम्मान रखते हुए मामला संभालने की कोशिश हुई, लेकिन जानबूझकर माहौल बिगाड़ा गया। अगले ही दिन परिवार और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत से मामला शांत भी हो गया और जनता की परेशानी को देखते हुए दूसरे रास्ते से सड़क का काम आगे बढ़ाया गया।

मेरा उद्देश्य कभी किसी व्यक्ति को परेशान करना नहीं था, बल्कि उन दर्जनों परिवारों और व्यवसायों की मदद करना था जिनकी रोज़ी-रोटी सड़क बंद होने से प्रभावित हो रही थी।

जनता समझदार है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन विकास और आपसी भाईचारा सबसे ऊपर होना चाहिए।

आपका अपना
ओंकार सिंह नैहरिया

14/05/2026

चुनाव आते ही फिर वही पुरानी राजनीति शुरू हो गई है —
झूठी शिकायतें, अफवाहें और सोशल मीडिया पर अधूरे कागज़ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश।

जिस व्यक्ति ने मेरे खिलाफ यह अभियान चलाया है, वह और उसका परिवार वर्षों से भागसू नाग में हर बात की शिकायत करने और विकास कार्यों में रुकावट डालने के लिए जाना जाता है।
इनकी राजनीति हमेशा विरोध और विवाद तक सीमित रही है।

मैं भी भागसू नाग–धर्मकोट के हजारों स्थानीय लोगों की तरह एक व्यवसाय से जुड़ा व्यक्ति हूँ।
यहाँ लगभग हर परिवार पर्यटन और छोटे व्यवसाय से अपनी रोज़ी-रोटी चलाता है।
व्यवसाय करना कोई अपराध नहीं है — बल्कि यही हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार का आधार है।

दुख इस बात का है कि अब कुछ लोग स्थानीय लोगों के व्यवसाय और राजनीति को मिलाकर गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।

मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ —
यदि किसी के पास कोई वास्तविक प्रमाण है, तो निष्पक्ष जांच हो, मैं पूरी तरह सहयोग करूँगा।
लेकिन बिना किसी सिद्ध तथ्य के चुनावी समय में चरित्र हनन करना केवल राजनीतिक साजिश है।

वार्ड नंबर 2 की जनता समझदार है।
जनता जानती है कि कौन विकास, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के लिए काम करता रहा, और कौन सिर्फ शिकायतों और अफवाहों की राजनीति करता रहा।

Address

Dharamsala

Telephone

9418130383

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Onkar Singh Nehria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category