08/07/2026
आज रीसायकल हिमालया द्वारा कांगड़ा ग्राउंड में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण (Recycle), पुनः उपयोग (Reuse) तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
रैली का नेतृत्व रीसायकल हिमालया के संस्थापक श्री मनीष कुमार, सहयोगी श्री अमन कुमार एवं सुश्री रंजू बाला ने किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा श्री हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ तहसीलदार कांगड़ा, बीडीओ कांगड़ा श्रीमति पारुल कटियार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कांगड़ा हेमा ठाकुर,जिला परिषद सदस्य ,तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपायुक्त महोदय ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरे को कम करने, पुनः उपयोग (Reuse) एवं पुनर्चक्रण (Recycle) अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों (PRIs) से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम विकास योजनाओं तथा वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) को सुदृढ़ एवं सतत (Sustainable) बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा जल के महत्व स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के महत्व पर आधारित लघु नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 600–700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता जागरूकता रैली में भाग लिया, जिसे उपायुक्त कांगड़ा महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने व स्वच्छता के प्रति जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।