Umang Singhar

Umang Singhar Official Handle, Leader of the Opposition,16th MP Legislative Assembly|
MLA Gandhwani | Former Cabinet Minister Forest Department Madhya Pradesh, India

03/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दु:खद घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

AICC महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास...
03/06/2026

AICC महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करता हूँ। आप निरंतर जनहित और संगठन के कार्यों में सक्रिय रहकर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें, यही शुभेच्छा है।

Randeep Singh Surjewala

03/06/2026

मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवा कांग्रेस सरकार ने जनता की सुविधा, सस्ती यात्रा और दूरदराज़ क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की थी।

लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2005 में इस सेवा को बंद कर लाखों यात्रियों, छात्रों, मजदूरों और ग्रामीणों को निजी बस माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया।

प्रदेश की जनता ने पूरे 21 साल इस फैसले की कीमत चुकाई है।

अब 2026 में मोहन यादव सरकार उसी सरकारी बस सेवा को नए नाम और नए प्रचार के साथ अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है।

सवाल यह है कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी, उसे बंद क्यों किया था?

21 साल तक जनता को परेशान करने के बाद अब भाजपा सरकार अपने ही फैसले का प्रायश्चित कर रही है और उसे उपलब्धि बताकर वाहवाही लूटना चाहती है।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Uday Pratap Singh

03/06/2026

भोपाल की "स्मार्ट सिटी" का एक और स्मार्ट घोटाला !

2017 में बड़े दावों और करोड़ों रुपये की लागत से शुरू किया गया भोपाल का "स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट" आज कबाड़ में तब्दील हो चुका है।

- 50 स्टेशनों पर 500 GPS युक्त साइकिलें लगाई गई थीं
- लाखों युवाओं और नागरिकों के उपयोग के दावे किए गए
- लेकिन आज साइकिलें कबाड़ में पड़ी हैं, ट्रैक उखड़ चुके हैं और कई जगह अतिक्रमण हो चुका है

जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन न तो परियोजना बची और न ही जवाबदेही तय हुई।

भाजपा सरकार और स्मार्ट सिटी प्रबंधन बताएं,

क्या स्मार्ट सिटी का मतलब सिर्फ परियोजनाएं लॉन्च करना है?

क्या करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद उनका कबाड़ में बदल जाना ही विकास मॉडल है?

भोपाल की जनता ट्रैफिक, प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की समस्याओं से जूझ रही है, जबकि करोड़ों रुपये की परियोजनाएं भ्रष्टाचार, लापरवाही और कुप्रबंधन की भेंट चढ़ रही हैं।

पहले परियोजना का उद्घाटन, फिर फोटो सेशन, फिर कबाड़... यही है भाजपा का "स्मार्ट" मॉडल।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya

US 11892

03/06/2026

"हर घर जल" के दावों की एक और दर्दनाक सच्चाई...

जिला झाबुआ के कल्याणपुरा के गोपालपुरा गाँव में 12 वर्षीय मासूम शिवानी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। गाँव में नल-जल योजना होने के बावजूद पानी की गंभीर समस्या के कारण उसे बिना मुंडेर वाले करीब 20 फीट गहरे कुएं से पानी भरने जाना पड़ा।

दर्दनाक तथ्य यह है कि प्रशासन के रिकॉर्ड में जिले के 799 गाँवों में नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित बताई गई है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

मासूम बच्चों को पानी के लिए जान जोखिम में डालनी पड़े, इससे बड़ी विफलता किसी सरकार की क्या हो सकती है?

एक तरफ करोड़ों रुपये की योजनाओं के दावे, दूसरी तरफ ग्रामीण परिवार आज भी कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर हैं।

शिवानी की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रमाण है।

मध्यप्रदेश सरकार जवाब दे, अगर नल-जल योजना सफल है, तो मासूम बच्चियों को पानी भरने के लिए 20 फीट गहरे कुओं में क्यों उतरना पड़ रहा है?
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Narendra Modi Dr Mohan Yadav Sampatiya Uikey Collector Office Jhabua

US 11891

02/06/2026

महिला सुरक्षा, शुद्ध पेयजल का संकट, युवाओं का भविष्य या किसानों के अधिकार, कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ बनकर खड़ी रही है।

जनहित के हर मुद्दे पर हमारी लड़ाई जारी है और आगे भी जनता के हक़, सम्मान और अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

जनता की लड़ाई - कांग्रेस की लड़ाई है।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh

US 11890

02/06/2026

जल, जंगल और जमीन पर पहला हक आदिवासियों का है, कॉरपोरेट कंपनियों का नहीं।

वन विकास निगम द्वारा 4.25 लाख हेक्टेयर वन भूमि को "बिगड़े वन" बताकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी गंभीर चिंता का विषय है।

जो भूमि आदिवासियों के चरनोई, निस्तार और आजीविका का आधार है, उसे निजी कंपनियों को सौंपने की जल्दबाजी क्यों?

आदिवासी मजदूरी करें और मुनाफा कंपनियां खाएं, यह अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या जंगल, जल और जमीन भी अब निजीकरण की भेंट चढ़ाए जाएंगे?
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Dilip Ahirwar

US 11889

02/06/2026

NEET विवाद के लिए सबसे ज़्यादा जिम्मेदार कौन?

1. केंद्र सरकार
2. National Testing Agency
3. शिक्षा मंत्रालय
4. परीक्षा माफिया

अपनी राय कमेंट में दें।

US 11888

02/06/2026

खेल मंत्री विश्वास सारंग जी, जवाब दीजिए...

मध्यप्रदेश में 1.22 लाख स्कूल हैं, लेकिन 1.21 लाख स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर नहीं हैं।

राजधानी भोपाल के 991 सरकारी स्कूलों में सिर्फ 5 खेल शिक्षक पदस्थ हैं।

जब बच्चों को खेल सिखाने वाला ही नहीं होगा, तो ओलंपिक पदक, खेल प्रतिभा और "खेलो इंडिया" के बड़े-बड़े दावे आखिर किसके लिए हैं?

विश्वास सारंग जी लगातार खेलों में उपलब्धियों का श्रेय लेने में व्यस्त हैं, लेकिन प्रदेश के लाखों बच्चों को खेल शिक्षा की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं करा पाए।

यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

खेल मंत्री बताएं,
1.21 लाख स्कूल बिना स्पोर्ट्स टीचर के क्यों चल रहे हैं?
वर्षों से रिक्त पदों पर भर्ती क्यों नहीं हुई?
प्रदेश के बच्चों का खेल भविष्य आखिर किसके भरोसे है?

भाजपा सरकार प्रचार में खिलाड़ियों की तस्वीरें दिखाती है, लेकिन ज़मीन पर खिलाड़ियों को तैयार करने की व्यवस्था ही गायब है।

मध्यप्रदेश के बच्चों को घोषणाएं नहीं, खेल शिक्षक चाहिए।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Vishvas Kailash Sarang BJP Madhya Pradesh

US 11887

धार जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं छोटे भाई श्री अमित मण्डलोई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम...
02/06/2026

धार जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं छोटे भाई श्री अमित मण्डलोई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।

Amit Mandloi

US 11886

Address

202, Block Colony, Village Bariya, Tehsil Gandhwani, District
Dhar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Umang Singhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Umang Singhar:

Share