PRO Dhar

PRO Dhar PROjansampark Dhar, Government of Mdhya Pradesh
(1)

📸 झलकियाँ: ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल के माण्डू आगमन की तैयारियाँ!कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना और SP श्री सचिन शर्म...
03/06/2026

📸 झलकियाँ: ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल के माण्डू आगमन की तैयारियाँ!
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना और SP श्री सचिन शर्मा ने 'जहाज महल' पहुँचकर धरातलीय निरीक्षण किया। 12 जून को यहाँ अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों के लिए सजेगी सांस्कृतिक महफिल और गूंजेगा लाइट एंड साउण्ड शो।


Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner

03/06/2026

एमपीआईडीसी ने हज़ार्गाे इंडस्ट्रीज प्रा. लि. को आवंटित भूखंडों का आवंटन निरस्त किया

धार, 3 जून 2026। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर, सेक्टर-3 स्थित भूखंड क्रमांक 1018 एवं 1019, जो कि एम/एस हज़ार्गाे इंडस्ट्रीज प्रा. लि. को आवंटित किए गए थे, का आवंटन कंपनी द्वारा लीज डीड की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन किए जाने, स्वीकृत औद्योगिक गतिविधियों के स्थान पर अवैध एवं अनधिकृत गतिविधियां संचालित किए जाने तथा परिसर में अत्यधिक प्रदूषणकारी (Highly polluting) गतिविधियों के संचालन के कारण 02 जून, 2026 को निरस्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त परिसर में 21 अप्रैल, 2026 को भीषण अग्निकांड की घटना घटित हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप आग आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई थी। घटना के पश्चात जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम तथा अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए गए थे। घटना ने औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की थीं।
एमपीआईडीसी द्वारा प्रकरण की विस्तृत समीक्षा एवं नियमानुसार कार्यवाही के दौरान यह पाया गया कि आवंटी द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग स्वीकृत प्रयोजन के विपरीत किया जा रहा था तथा परिसर में अत्यधिक प्रदूषणकारी, अवैध एवं अनधिकृत गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था, जो लीज डीड की शर्तों एवं औद्योगिक क्षेत्र के नियामकीय प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।
एमपीआईडीसी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूमि का उपयोग केवल स्वीकृत एवं अनुमत औद्योगिक गतिविधियों के लिए ही किया जा सकता है। औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा वैधानिक प्रावधानों का पालन प्रत्येक आवंटी की अनिवार्य जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अवैध, अनधिकृत अथवा अत्यधिक प्रदूषणकारी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एमपीआईडीसी प्रदेश में सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं नियमानुसार औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
MPIDC

🌳 धार वन मंडल की बड़ी पहल: पर्यावरण संरक्षण के लिए महाअभियान!​वनों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए 1 जून से 7 जून तक पुराने...
03/06/2026

🌳 धार वन मंडल की बड़ी पहल: पर्यावरण संरक्षण के लिए महाअभियान!
​वनों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए 1 जून से 7 जून तक पुराने व नए वृक्षारोपण क्षेत्रों में 35 हजार सलाई कटिंग लगाकर 'बायो-फेंसिंग' का कार्य किया जा रहा है।
​💡 कम लागत में पौधों को जीवित रखने के लिए वैज्ञानिक 'स्टम्प प्लांटिंग पद्धति' का उपयोग किया जा रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Forest, Madhya Pradesh
DFO Dhar

📢 फुलगावड़ी में पशुपालक जागरूकता कार्यशाला संपन्न!पशुपालन विभाग और दुग्ध संघ की साझा पहल से 100+ दुग्ध उत्पादकों को मिला...
03/06/2026

📢 फुलगावड़ी में पशुपालक जागरूकता कार्यशाला संपन्न!
पशुपालन विभाग और दुग्ध संघ की साझा पहल से 100+ दुग्ध उत्पादकों को मिला लाभ। कार्यशाला में 'गोरस एप' के उपयोग और साइलेज निर्माण जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया।
🐄 विशेषज्ञों ने दिए संतुलित आहार व उन्नत पशुपालन के टिप्स।
#पशुपालन #गोरसऐप
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

मांडव वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्यवाही5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्तवन मण्डलाधिकारी श्री विजयानंथन टी.आर. के मार्गद...
03/06/2026

मांडव वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्यवाही

5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त

वन मण्डलाधिकारी श्री विजयानंथन टी.आर. के मार्गदर्शन में चला विशेष अभियान

सबरेंज लवानी के कक्ष क्रमांक 244 में दो दिवसीय कार्यवाही संपन्न

मुक्त कराई गई भूमि पर किया जाएगा गहन वृक्षारोपण और संरक्षण

धार 3 जून 2026। वनों के संरक्षण एवं वन भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने के उ‌द्देश्य से वन विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। वन मण्डलाधिकारी धार श्री विजयानंथन टी.आर. और वन परिक्षेत्र अधिकारी माण्डव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र मांडव अंतर्गत सबरेंज लवानी के कक्ष क्रमांक 244 के विभिन्न क्षेत्रों में 1 जून एवं 02 जून 2026 को अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्यवाही की गई। इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के प्रयासों को नेस्तनाबूद करते हुए लगभग 05 हेक्टेयर वन भूमि को पूरी तरह से मुक्त कराया गया।
यह कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी धार के कुशल निर्देशन में वन विभाग के अधिकारियों, वन कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय अमले की उपस्थिति में नियमानुसार एवं पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। अभियान के दौरान भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों एवं अस्थायी संरचनाओं को हटाकर भूमि को पुनः वन विभाग के नियंत्रण एवं स्वामित्व में लिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 5 हेक्टेयर भूमि का तुरंत सीमांकन (Fencing/Demarcation) सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में यहाँ पुनः किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उक्त भूमि पर वन संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की हरित संपदा को बढ़ाया जा सके और पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ हो।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Forest, Madhya Pradesh
DFO Dhar

03/06/2026
*धार के औद्योगिक क्षेत्र उज्जैनी में नई अत्याधुनिक फार्मा इकाई का भव्य शुभारंभ**MSME मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने दीप प्...
31/05/2026

*धार के औद्योगिक क्षेत्र उज्जैनी में नई अत्याधुनिक फार्मा इकाई का भव्य शुभारंभ*

*MSME मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया उद्घाटन, आगामी विस्तार का शिलान्यास भी संपन्न*

*API ड्रग उद्योगों के लिए मध्य प्रदेश सरकार दे रही है 52 प्रतिशत तक का विशेष कैपिटल अनुदान; "स्वस्थ जीवन-समृद्ध भारत" के संकल्प के साथ शुरू हुई 'मैडइम्पैक्ट लाइफसाइंसेज'*

*धार 31 मई 2026।* मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक परिदृश्य में आज एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी 'मैडइम्पैक्ट लाइफसाइंसेज (MadImpact Lifesciences) द्वारा जिले के ग्राम-उज्जैनी स्थित MPIDC औद्योगिक क्षेत्र स्थापित अत्याधुनिक नई विनिर्माण इकाई का आज भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
इस भव्य औद्योगिक संयंत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री चैतन्य काश्यप द्वारा परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन कर एवं फीता काटकर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संस्थान के आगामी विस्तार चरण के लिए शिलान्यास (Foundation Stone Laying) भी संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने की। इस गरिमापूर्ण औद्योगिक समागम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धार क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, श्री अशोक जैन तथा विश्व कल्याण अनुष्ठान केन्द्र के प्रेरणा प्रणेता डॉ. भरतकुमार ओझा विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे।

*API और फार्मा सेक्टर में आत्मनिर्भरता ही असली राष्ट्रसेवा: - मंत्री श्री चैतन्य काश्यप*

समारोह में मुख्य नीतिगत उद्बोधन देते हुए MSME मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि API (Active Pharmaceutical Ingredients) और स्टेरॉयड का निर्माण चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक 'लाइफलाइन' है। यह दवाओं के निर्माण का वह मूल तत्व है जिसके बिना कोई भी अंतिम मेडिसिन तैयार नहीं की जा सकती। उन्होंने देश के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'स्वदेशी' और 'मेक इन इंडिया' के विज़न को फार्मास्युटिकल सेक्टर में सच करने के लिए देश में ऐसे ड्रग्स विनिर्माण यूनिट्स का आना बेहद आवश्यक है। यह उद्यम केवल एक व्यावसायिक इकाई नहीं है, बल्कि देश को दवाओं के आयात के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का एक राष्ट्रसेवा और जनसेवा का बहुत बड़ा माध्यम है।

*फार्मा उद्योगों के लिए सरकार की विशेष नीतियां और अनुदान*

राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और उद्योगों को दी जाने वाली रियायतों को स्पष्ट करते हुए मंत्री श्री काश्यप ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि जहाँ सामान्य एमएसएमई उद्योगों को सरकार द्वारा 40 प्रतिशत का कैपिटल अनुदान (Subsidy) दिया जाता है, वहीं हमारी सरकार की विशेष फार्मा नीति के तहत इस अत्यंत महत्वपूर्ण API ड्रग यूनिट को 52 प्रतिशत तक का विशेष कैपिटल अनुदान (Subvention) दिया जा रहा है।
उन्होंने कंपनी के निदेशकों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि टेक्सटाइल (कपड़ा उद्योग) बैकग्राउंड से होने और फार्मा क्षेत्र का पूर्व अनुभव न होने के बावजूद, स्थानीय उद्यमियों ने जिस जीवटता, कड़ी मेहनत और हिम्मत से इस अत्यंत तकनीकी और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा है, वह मध्य प्रदेश के औद्योगिक समाज के लिए गौरवमयी है। सरकार का मुख्य प्रयास यही है कि बाहरी निवेशकों के साथ-साथ हमारे मध्य प्रदेश के स्थानीय उद्यमी भी आगे आएं और ऐसे तकनीकी उद्योगों में निवेश करें ताकि राज्य देश का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन सके।

*पारिवारिक संस्कारों और "स्वस्थ जीवन-समृद्ध भारत" का संकल्प: निदेशक श्री संजय जैन*

इसके पूर्व, समारोह की शुरुआत में अतिथियों का आत्मीय और आदरपूर्वक स्वागत करते हुए कंपनी के निदेशक श्री संजय रमनलाल जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज का दिन उनके पोधीत्ता परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का अवसर लेकर आया है। परिवार के आधार स्तंभ पूजनीय दादाजी स्व. श्री मन्नालाल जी जैन एवं पूजनीय दादीजी स्व. श्रीमती ताराबाई जैन के आशीर्वाद और संस्कारों की बदौलत ही आज इस औद्योगिक वटवृक्ष में 'मैडइम्पैक्ट लाइफसाइंसेज' के रूप में एक नई शाखा का विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कंपनी के मूल विज़न को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैडइम्पैक्ट लाइफसाइंसेज सिर्फ एक औद्योगिक संयंत्र का नाम नहीं है, बल्कि यह एक बड़े संकल्प की शुरुआत है, और वह संकल्प 'स्वस्थ जीवन–समृद्ध भारत' है। कंपनी का एकमात्र उद्देश्य देश को उच्च गुणवत्तायुक्त, पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावशाली औषधियों का निर्माण कर सौंपना है ताकि चिकित्सा जगत और पीड़ित समाज की सच्ची सेवा की जा सके।

*कोविड महामारी के विचार मंथन से उपजा प्रोजेक्ट*

उद्योग की पृष्ठभूमि साझा करते हुए श्री संजय जैन ने बताया कि आज से लगभग 4-5 वर्ष पूर्व जब पूरा विश्व कोविड-19 महामारी की भीषण गिरफ्त में था और देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, उस कठिन समय में उनके और उनके कज़न व सहयोगी निदेशक श्री आशीष कैलाश चंद जैन के मध्य हुए गहन विचार मंथन से इस विशिष्ट फार्मा उद्योग के निर्माण की नींव पड़ी थी। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में माता-पिता के आशीर्वाद, संपूर्ण परिवार के नैतिक सहयोग और मैडइम्पैक्ट की तकनीकी टीम के दिन-रात के अथक परिश्रम से यह कंपनी आज इस भव्य मुकाम तक पहुँची है।
विज्ञान, तकनीक और निरंतर अनुसंधान (Research) पर आधारित इस अत्याधुनिक प्लांट के शुरू होने और आज संपन्न हुए आगामी विस्तार चरण के शिलान्यास से न केवल क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सैकड़ों ग्रामीण व शहरी युवाओं के लिए तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रशासनिक स्तर पर रोजगार के नए और बेहतर अवसर सृजित होंगे।
संयंत्र के विधिवत शुभारंभ और आगामी विस्तार की आधारशिला रखे जाने पर परिवारजनों, पीथमुपर व धार क्षेत्र के औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों, अधिकारीगणों, आगंतुकों एवं पत्रकारबंधुओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।



Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh

31/05/2026

शासकीय एकलव्य आई.टी.आई. धार में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

14 विभिन्न ट्रेड्स की 420 सीटों पर सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैकेनिक जैसे आधुनिक ट्रेड्स और 100% प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध

ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क हॉस्टल, मेस और 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति की सुविधा

धार 31 मई 2026। शासकीय एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), धार में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक आवेदक स्वयं अथवा अपने नजदीकी आई.टी.आई. हेल्पडेस्क के माध्यम से एमपी ऑनलाइन पोर्टल mpiticounseling.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं।
​संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र में संस्थान के 14 विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेड्स में कुल 420 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

*रोजगारोन्मुखी मुख्य ट्रेड्स और शैक्षणिक योग्यता

​इस वर्ष मुख्य रूप से इलेक्ट्रिशियन, कोपा (COPA), डीजल मैकेनिक, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, फिटर, मोटर व्हीकल मैकेनिक (MMV) के साथ-साथ वर्तमान समय की मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन मैकेनिक (EV) जैसे आधुनिक ट्रेड में भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। इन ट्रेड्स के लिए न्यूनतम योग्यता पदानुसार 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, आई.टी.आई. करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोर्स के साथ ही 12वीं समकक्ष सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सुविधा भी शासन द्वारा प्रदान की जा रही है।

*शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता और छात्रवृत्ति

​संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100% प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाती है। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज और हीरो जैसी देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के सीधे अवसर प्राप्त होंगे।
​शासन के नियमानुसार, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। साथ ही उनके लिए संस्थान परिसर में बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल एवं मेस की व्यवस्था उपलब्ध है। अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को भी राज्य शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ पात्रतानुसार देय होगा।

यहाँ करें संपर्क

​प्रवेश प्रक्रिया, चॉइस फिलिंग अथवा अन्य किसी भी तकनीकी मार्गदर्शन के लिए आवेदक सीधे एकलव्य आई.टी.आई., इंदौर नाका, धार स्थित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभागीय हेल्पलाइन नंबर 9009767675, 9009489827 एवं 9340069367 पर भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Skill India

Address

कलेक्ट्रेट कार्यालय
Dhar
454001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Dhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Dhar:

Share