Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar

Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar To design and conduct training programmes and undertake projects in the field of Enterprise Promotion

स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार के द्वारा आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को संस्कार भारती, धार(मालवा प्रांत) के स...
26/08/2022

स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार के द्वारा आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को संस्कार भारती, धार(मालवा प्रांत) के सहयोग से श्री अतुल कालभवर सर (जिला अध्यक्ष संस्कार भारती, धार), श्री गौरव अग्रवाल ( जिला कोषाध्यक्ष संस्कार भारती, धार) के मार्गदर्शन में माटी गणेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे (बैच क्रमांक 222 एवं 223) 33 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मनमोहक गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।उपरोक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और साथ ही स्वरोजगार के एक नए आयाम को बढ़ाना भी था।संस्था की ओर से निदेशक प्रवीण शर्मा ,संकाय सदस्य वर्षा जैन, अतिथि संकाय सदस्य माधुरी मैडम, अतिथि संकाय सदस्य कमल चौधरी सर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar

15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धार में मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार ...
24/08/2022

15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धार में मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार सर (आंचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, धार अंचल) के द्वारा झंडा फहराया गया। उसके पश्चात संस्थान में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान में आरसेटी बाजार का आयोजन भी किया गया, जिसमें संस्थान में पधारे अतिथियों के द्वारा उत्साह के साथ खरीदारी की गई। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफल उद्यमियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। वृक्षारोपण वर्ष मना रहे हमारे संस्थान के द्वारा इस उपलक्ष्य में पांच नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में श्री बलराम बैरागी सर (अग्रणी जिला प्रबंधक धार), श्रीमती सागरिका मैडम (नाबार्ड डीडीएम), श्रीमती अपर्णा पांडे मैडम (डीपीएम एनआरएलएम), श्री सुनील कुमार शर्मा सर (उप आँचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, धार अंचल), श्री राहुल राय सर (उप आँचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, धार अंचल), उपस्थित थे। संस्थान की ओर से निदेशक प्रवीण शर्मा, संकाय सदस्य वर्षा जैन, ऑफिस सहायक रविंद्र बिड़ला ,अतिथि संकाय सदस्य गायत्री मैडम, अतिथि संकाय सदस्य कल्पना जोशी मैडम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar

स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार के द्वारा आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को महिला सिलाई के बैच नंबर 217 (30 प्रति...
24/08/2022

स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार के द्वारा आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को महिला सिलाई के बैच नंबर 217 (30 प्रतिभागी) के मूल्यांकन एवं समापन समारोह तथा महिला ब्यूटी पार्लर के बैच क्रमांक 222 (18 प्रतिभागी) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप श्रीमती सागरिका चपरेकर मैडम (जिला विकास प्रबंधक, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, धार) उपस्थित रहे। इस अवसर पर सागरिका मैडम ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। श्रीमती सागरिका मैडम ने अपने उध्बोधन में सभी प्रतिभागियों को मन लगाकर एवं ध्यान से अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुल्यांकन अधिकारी श्री एस आर गुप्ता सर, श्रीमती साधना तिवारी मैडम उपस्थित थे। संस्था की ओर से निदेशक प्रवीण शर्मा ,संकाय सदस्य वर्षा जैन, ऑफिस असिस्टेंट रविंद्र बिरला, अतिथि संकाय सदस्य माधुरी मैडम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar

Today, on 12th August 2022, Star Self-Employment Training Institute, Dhar, under the guidance of Mr. Anil Kumar Sir (Zon...
12/08/2022

Today, on 12th August 2022, Star Self-Employment Training Institute, Dhar, under the guidance of Mr. Anil Kumar Sir (Zonal Manager Bank of India, Dhar), went to the adopted village Delmi and organized an awareness rally by distributing 500 tricolors made in the institute under the . On this occasion Shri Balram Bairagi Sir (Leading District Manager, Dhar) Shri Pankaj Bhandari Sir (Senior Manager, Bank of India) and Shri Ajay Parmar Ji (Sarpanch), Shri Om Prakash Ji (Secretary) and all from village Delmi distinguished public representatives were present. Shri Anil Kumar Sir in his address encouraged all the villagers to hoist the tricolor every day from 13th August to 15th August keeping in mind the standard standards. Shri Balram Bairagi Sir told all the villagers about various security and insurance schemes and motivated them to open more and more accounts in Bank of India. Praveen Sharma (Director), faculty members Varsha Jain and Monty were present on behalf of the institute.
Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar

 Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dharआज दिनांक 09 अगस्त 2022 को स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धार में ...
09/08/2022


Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar
आज दिनांक 09 अगस्त 2022 को स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धार में महाप्रबंधक श्री विलास आर पराते सर (प्रधान कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया) के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें श्री अनिल कुमार सर(आँचलिक प्रबंधक धार,बैंक ऑफ इंडिया) श्री कुतुब दीवान सर(महा प्रबंधक, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक) ,श्री सुनील कुमार शर्मा सर(उपआँचलिक प्रबंधक धार,बैंक ऑफ इंडिया), श्री राहुल राय सर (उपआँचलिक प्रबंधक धार,बैंक ऑफ इंडिया),श्री शैलेन्द्र ठाकुर सर( क्षेत्रीय प्रबंधक धार, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक) श्री बलराम बैरागी सर(अग्रणी जिला प्रबंधक, धार) तथा वरिष्ठ प्रबंधक श्री रामगोपाल पोरवाल सर उपस्थित रहे। संस्थान की ऒर से निदेशक प्रवीण शर्मा ने स्वागत किया। दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती पूजन के पश्चात महाप्रबंधक सर के द्वारा सम्पूर्ण संस्थान का निरीक्षण किया गया तथा संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण महिला सिलाई में प्रशिक्षण ले रहे 63 प्रशिक्षणार्थियों से भी चर्चा की गई। महाप्रबंधक श्री पराते सर ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का महत्व बताया एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्सहित भी किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में महाप्रबंधक श्री पराते सर के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को तिरंगा भेंट किया गया। अंत में वृक्षारोपण वर्ष मना रहे हमारे संस्थान में महाप्रबंधक श्री पराते सर के द्वारा नीम के वृक्ष का पौधा लगाया गया। संस्थान की ओर से ऑफिस असिस्टेंट रविंद्र बिरला, अतिथि संकाय सदस्य श्रीमती कल्पना जोशी, श्रीमती गायत्री मैडम एवं समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।

Address

Near Gulab Chakkar
Dhar

Opening Hours

Monday 9am - 5:30pm
Tuesday 9am - 5:30pm
Wednesday 9am - 5:30pm
Thursday 9am - 5:30pm
Friday 9am - 5:30pm
Saturday 9am - 5:30pm
Sunday 9am - 5:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Star Swarojgar Prashikshan Sansthan, Dhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share