Putki,Jharkhand , India

Putki,Jharkhand , India Lake , Temple , cocking cool area , D.V.C. water and power plant etc. putki is big city

पुटकी : पुटकी तीन नंबर स्थित बीसीसीएल के बिजली सब स्टेशन में देर रात 10 से 15 की संख्या में नकाबपोश चोरों ने चोरी का प्र...
05/08/2026

पुटकी : पुटकी तीन नंबर स्थित बीसीसीएल के बिजली सब स्टेशन में देर रात 10 से 15 की संख्या में नकाबपोश चोरों ने चोरी का प्रयास किया। रात्रि पाली में तैनात कर्मियों की सजगता से चोरी की घटना टल गई। सूचना मिलने पर पाँच मिनट के अंदर पुलिस एवं सीआईएसएफ के पहुंचते ही चोर मौके से भाग निकले।

गुरु रविदास जयंती को लेकर कलश यात्रा का पुटकी में भव्य स्वागतपुटकी : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्...
04/08/2026

गुरु रविदास जयंती को लेकर कलश यात्रा का पुटकी में भव्य स्वागत

पुटकी : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी की पावन धरा से निकली कलश यात्रा के धनबाद पहुंचने पर पुटकी प्रभु महतो चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, महामंत्री मानस प्रसून, युवा मोर्चा अध्यक्ष नित्यानंद राय, रवि सिन्हा, गौतम चौधरी, संतोष पासवान, छोटू दास, पूर्णेन्दु सिन्हा, गुड्डू वर्मा, दीपक चौधरी, राजीव महतो, शिवनंदन पासवान, विकास मिश्रा, रमेश सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप पासवान, पंकज सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भटिंडा फॉल की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्तपुटकी : मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शन...
01/08/2026

भटिंडा फॉल की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त

पुटकी : मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार को धनबाद अंचल अधिकारी विकास आनंद एवं मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने विनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, भाटिनहाड़ी-टेंगाबाद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सुरक्षा प्रहरियों की संख्या बढ़ाने, गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उन्हें लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन मास्क सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा पर्यटकों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए। मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भटिंडा फॉल में पैर फिसलने से युवक की मौतपुटकी : मुनीडीह थाना क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में शुक्रवार की दोपहर घूमने गए एक ...
31/07/2026

भटिंडा फॉल में पैर फिसलने से युवक की मौत

पुटकी : मुनीडीह थाना क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में शुक्रवार की दोपहर घूमने गए एक युवक की पैर फिसलने से तेज पानी के बहाव में बहकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिला अंतर्गत सरिया के पिपराटांड़ निवासी 20 वर्षीय गोलू कुमार पंडित के रूप में हुई है। वह धनबाद में परीक्षा देने के लिए लोयाबाद स्थित अपने फूफा के घर आया था और फुफेरे भाई सुजल पंडित तथा उसके मित्र साहिल भुइया के साथ भटिंडा फॉल घूमने गया था। लौटने के दौरान पानी में मछली देखने के लिए किनारे पहुंचने पर उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। देर शाम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। ओपी प्रभारी ने लोगों से बरसात के मौसम में जलप्रपात व तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।

26/05/2026

पुटकी की हर एक छोटी बड़ी जानकारी इस पेज के माध्यम से हर रोज़ ।

Address

Putki More
Dhanbaid
828116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Putki,Jharkhand , India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share