आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा, धनबाद

  • Home
  • India
  • Dhanbad
  • आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा, धनबाद

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा, धनबाद Official page of Aam Aadmi Party Youth Wing Dhanbad.

30/11/2025

एसएसएलएनटी अस्पताल और स्कूलों की बदहाली पर आम आदमी पार्टी का हस्ताक्षर अभियान पूरा — वासेपुर में प्रथम चरण का समापन

धनबाद जिले में एसएसएलएनटी अस्पताल और सरकारी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं की कमी और लगातार उपेक्षित हालात को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई जन-अभियान श्रृंखला के अंतर्गत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान का पहला चरण रविवार को वासेपुर में सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

अभियान का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं में सुधार की माँग को मजबूत करना था। अभियान के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने एसएसएलएनटी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी, मशीनों के निष्क्रिय पड़े होने, स्वच्छता संबंधी समस्याओं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी व अवसंरचनात्मक खामियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

समापन कार्यक्रम में प्रदेश कम्युनिकेशन प्रभारी भास्कर सुमन मौजूद रहे। उन्होंने कहा,
“धनबाद की जनता स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशा से बेहद परेशान है। एसएसएलएनटी अस्पताल और जिले के विद्यालयों की स्थिति किसी भी विकसित जिले की परिभाषा पर खरी नहीं उतरती। आम आदमी पार्टी जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह जन-अभियान चला रही है।”

अभियान के संचालन में जिला प्रभारी राजेश कुमार, जिला सह-प्रभारी समरेंद्र पासवान, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी नीतीश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जावेद अख्तर, राजकुमार, पूर्व युवा मोर्चा संयोजक मनव्वर अख्तर, फिरोज खान सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और हस्ताक्षर जुटाए।

वासेपुर के स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार की माँग को मजबूत संदेश दिया। आम आदमी पार्टी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण जल्द ही धनबाद के अन्य इलाकों में चलाया जाएगा। अभियान के अंत में हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला प्रशासन और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

पार्टी का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत शिक्षा व्यवस्था हर नागरिक का अधिकार है और इन मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

06/09/2025
06/08/2020

The Mirchi News

01/05/2020

#लॉक_डाउन के प्रथम चरण में ही #राज्य_सरकार द्वारा घोषणा की गई कि राज्य के लोगों को 10kgअनाज 2 महीने तक दी जाएगी। जब आप झारखण्ड के प्रदेश सचिव #राजन_कुमार_सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की तब #सरकार ने कबूल किया कि केवल 35% लोगों को ही लाभ मिल रहा है जबकि 65% लोग इस लाभ से बाहर है। https://t.co/MCAUPczSjD

आज आम आदमी पार्टी धनबाद के साथियो द्वारा कोरोना पर जागरूकता फैलाया गया एवं मुफ्त में मास्क का वितरण किया गया। जिसमें हजा...
18/03/2020

आज आम आदमी पार्टी धनबाद के साथियो द्वारा कोरोना पर जागरूकता फैलाया गया एवं मुफ्त में मास्क का वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने मुफ़्त में मास्क का लाभ उठाया। कार्यकर्ता आगे भी जागरूकता फैलाते रहेंगे।

तेहाड़ी ने किया सुभाष चंद्रा का
13/03/2020

तेहाड़ी ने किया सुभाष चंद्रा का

 #झारखण्ड_में_बिजली_संकटTotal power supply - 6 HoursTotal power cut - 18 Hours  Load Shedding Time Table05:10am To 11:10...
11/03/2020

#झारखण्ड_में_बिजली_संकट

Total power supply - 6 Hours

Total power cut - 18 Hours

Load Shedding Time Table

05:10am To 11:10am
01:10pm To 07:10pm
09:10pm To 03:10am

Power Supply Time table

03:10am To 05:10am
11:10am To 01:10pm
07:10pm To 09:10pm

11/03/2020
10/03/2020

बैंकों को बर्बाद करने वाले असली गुनाहगार जो अभी तक आजाद घूम रहे हैं ........

लाखों करोड़ रूपये के बकायेदार जिन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही

04/03/2020

सिदो-कान्हू मुर्मू प्रतिमा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ समारोह।

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के मामले में अपने बयान से पलटी दिल्ली पुलिसhttps://www.bbc.com/hindi/india-51722404?ocid=wshin...
03/03/2020

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के मामले में अपने बयान से पलटी दिल्ली पुलिस

https://www.bbc.com/hindi/india-51722404?ocid=wshindi.chat-apps.in-app-msg.whatsapp.trial.link1_.auin

Manauwar Akhtar शोभन बनर्जी

दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर एके सिंगला ने कहा कि 24-25 फ़रवरी की रात को पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया था.

Address

Wasseypur
Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा, धनबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा, धनबाद:

Share