D C Dhanbad

D C Dhanbad Collector, Deputy Commissioner, Dhanbad District At Government Of Jharkhand

जय श्रीकृष्ण! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  IPRD Jharkhand  Office of Chief Ministe...
04/09/2026

जय श्रीकृष्ण!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand

मंगलवार को होमगार्ड बहाली के तहत विभिन्न तिथियों में मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दे...
01/09/2026

मंगलवार को होमगार्ड बहाली के तहत विभिन्न तिथियों में मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए सत्यापन संपन्न किया गया। चयनित अभ्यर्थियों से अपील है कि बिचौलियों के झांसे में नहीं आए और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे।


IPRD Jharkhand

माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर ने समाहरणालय में संशोधित झरिया मास्टर प्लान सहित विभिन्न विभागों की समीक्ष...
01/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर ने समाहरणालय में संशोधित झरिया मास्टर प्लान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र शिफ्ट करने तथा बेलगड़िया टाउनशिप के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बिजली सबस्टेशन, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने, आजीविका के नए अवसर बढ़ाने और बेलगड़िया को बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त आदर्श टाउनशिप के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।


IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand
PMO India
Ministry of Coal,Government of India

माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोन...
01/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। श्री तरुण कपूर ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल व रोजगार सुविधाओं को सुदृढ़ करने की बात कही। महिलाओं के रोजगार के लिए टेक्सटाइल यूनिट व एडवांस टेलरिंग कोर्स तथा भविष्य में मैन-मेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने की योजना बताई गई।



IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand
PMO India
Ministry of Coal,Government of India

सोमवार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के तहत बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याण...
31/08/2026

सोमवार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के तहत बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं जलापूर्ति सुविधाओं की समीक्षा की। मेगा स्किल सेंटर, विद्यालय, आंगनवाड़ी व तालाब जीर्णोद्धार कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सभी विकास योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।


IPRD Jharkhand

शहरी तकनीकी (धनबाद) होमगार्ड बहाली में मेघा सूची की महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न...
31/08/2026

शहरी तकनीकी (धनबाद) होमगार्ड बहाली में मेघा सूची की महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न हुआ।
छूटे हुए अभ्यर्थियों को 01 सितंबर 2026 को वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।


IPRD Jharkhand

 #माननीय_प्रधानमंत्री के  #सलाहकार श्री तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर  #धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने मां कल्याणेश्वरी मंदिर...
31/08/2026

#माननीय_प्रधानमंत्री के #सलाहकार श्री तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर #धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और #बीसीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। दौरे में बीसीसीएल की खनन परियोजनाओं, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों, कोल बेड मीथेन व लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट तथा पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण करेंगे। 01 सितंबर को झरिया मास्टर प्लान, बेलगड़िया-करमाटांड़ पुनर्वास, जेआरडीए, एनएचएआई, रेलवे, बीएसएनएल एवं टेलीकॉम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे।
IPRD Jharkhand

बेलगड़िया में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। स्कूल, आंगनवाड़ी, हेल्थ सब-सेंटर, आवास, जलापूर्ति, सड़...
29/08/2026

बेलगड़िया में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। स्कूल, आंगनवाड़ी, हेल्थ सब-सेंटर, आवास, जलापूर्ति, सड़क, सुरक्षा, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट व तालाब जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति जानी। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पुनर्वासित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


IPRD Jharkhand

होमगार्ड बहाली के तहत शहरी तकनीकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरि...
29/08/2026

होमगार्ड बहाली के तहत शहरी तकनीकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न हुआ। 31 अगस्त को महिला अभ्यर्थी क्रमांक 1–24 एवं पुरुष अभ्यर्थी क्रमांक 116–201 का सत्यापन किया जाएगा। छूटे अभ्यर्थियों को 1 सितंबर को अंतिम अवसर मिलेगा; बिचौलियों से सावधान रहने एवं शिकायत हेतु 6299226344 पर संपर्क करने की अपील है।


IPRD Jharkhand

Address

DC Office
Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D C Dhanbad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to D C Dhanbad:

Shortcuts

Share