guru nanak college NSUI

guru nanak college NSUI guru nanak college dhanbad NSUI�
official handle of NSUI GN COLLEGE update

आज एनएसयूआई जी एन कॉलेज कमेटी की सप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।आज दिनांक:-03.09.2023 को जीएन कॉलेज कार्यकारिणी बैठक सं...
03/09/2023

आज एनएसयूआई जी एन कॉलेज कमेटी की सप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।

आज दिनांक:-03.09.2023 को जीएन कॉलेज कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई इस पर कई मुद्दों पर विचार किया गया कि आने वाले समय में किस तरीके से कमेटी का प्रारूप होगा और नए एडमिशन के जरिए कुछ नए लोगों को किस प्रकार कमेटी में जोड़ना है और संगठन को और गतिशीलता प्रदान करनी है।

मौके पर *एनएसयूआई के जिला महासचिव सनी सिंह* ने कई लोगों से सवाल किए कि वे संगठन के प्रति तत्पर क्यों नहीं है और संगठन को किस प्रकार मजबूती देनी है उस पर भी सपने राय रखें !
जो लोग इस बैठक में मौजूत नहीं हुए है या अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है उनलोग पर होने वाले अगले मेटिमिंग में विचार करके आगे की करवाई की जायेगी।
ऐसे लोग हैं जिनका कार्यकाल अब समाप्ति पर है जिसको मद्देनजर रखते हुए कमेटी में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे और जो भी लोग हैं उनके मेहनत उनके कार्य शैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें नए पद और जिम्मेदारियां दी जाएंगी ।।

मौके पर एनएसयूआई जिला महासचिव सनी सिंह , कॉलेज उपाध्यक्ष सुंदर कुमार, अनिकेत कुमार
कॉलेज महासचिव प्रिया गुप्ता , पलक अग्रवाल,,
सचिव - ख़ुशी मित्तल महक अग्रवाल,अदीबा अनम,साहिबा वारसिया, विक्की चौहान , विकाश् कुमार् , नेहा शर्मा , राहुल् , अनिकेत् कुमर् ,इशा , श्रेया पन्देय् ,कुसुम् श्रृष्टि प्रिया , श्रेया पांडे, अनिकेत रंजन , तनु सिंह ,शामिल हुए ।।।।

जामाडोबा में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू होने पर कांग्रेस के द्वारा प्राचार्य को बधाई दी गईआज दिनांक 21 जुला...
21/07/2023

जामाडोबा में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू होने पर कांग्रेस के द्वारा प्राचार्य को बधाई दी गई

आज दिनांक 21 जुलाई को जामाडोबा में नव निर्मित डिग्री कॉलेज में नामांकन सत्र की शुरुआत के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने जामाडोबा के नए प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हे सम्मानित किया । मौके पे प्राचार्य से कॉलेज से संबंधित विषय में सार्थक वार्ता हुई तथा प्राचार्य महोदय ने कांग्रेस पार्टी और झारखंड सरकार को धन्यवाद दिया कि कांग्रेस के अथक प्रयास से झरिया में डिग्री कॉलेज का निर्माण पूरा हो पाया और झरिया वासियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा।

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने ओछी राजनीति करके आरएसपी कॉलेज को झरिया से दूर कर दिया और अब श्रेय लेने के लिए भी भाजपा नेतागण भाग दौड़ कर रहे हैं,यह नया डिग्री कॉलेज झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की दूरगामी सोच और उनकी जनकल्याणकारी कार्यशैली का परिणाम है, कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द इसका उद्घाटन राजकीय कार्यक्रम के माध्यम से किया जाए ताकि भाजपा पार्टी के भ्रामक और तथ्य हीन दावों पर लगाम लगे क्योंकि कोयलांचल की जनता जानती है कि किस प्रकार भाजपा पहले लोगों को कष्ट में डालती है फिर उसका दुख हरने का दावा करती है, उसी का परिणाम डीसी रेल लाइन है।
तथा श्री सिंह ने कहा झरिया के छात्र छात्राओं को शिक्षा लेने के लिए दूर जाना पड़ रहा था, कांग्रेस के एक लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद झरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना हुई, तथा झारखंड सरकार ने नया भवन निर्माण को युद्ध स्तर करवाया और आज उसी का परिणाम है कि झरिया विधानसभा का एकमात्र डिग्री कॉलेज बनकर नामांकन लेने को तैयार है, झरिया के इकलौते डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू होना झरिया वासियों के लिए गर्व का पल है।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा कोयले की राजनीति का दुष्परिणाम यह निकला कि झरिया के एकमात्र डिग्री कॉलेज को बंद कर दिया गया, लेकिन झारखंड सरकार के दूरगामी सोच के कारण आज झरिया विधानसभा का एकमात्र डिग्री कॉलेज बन कर नामांकन लेने को तैयार है, और अब छात्र छात्राओं को शिक्षा लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा, यह नया डिग्री कॉलेज स्थानीय लोगों को समर्पित है और अब छात्र-छात्राएं गुणवत्ता वाली शिक्षा ले पाएंगे, इसके लिए कांग्रेस पार्टी और झारखंड सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मौके पे एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रवि पासवान, जिला महासचिव सनी सिंह,जिला सचिव आयुष सिंह और नवाजिश अफजल, पीके रॉय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, आरएसपी अध्यक्ष मोहित कुमार, गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष धनराज पंडित,संजय तिवारी,सुधीर कुमार,अमन प्रसाद,देवांश वर्मा,अनिकेत रंजन,रोहित मंडल,पीयूष राय,विशाल कुशवाहा,राम कृष्ण,मयंक,राजीव,आदित्य,राहुल,विप्लव,ऋषि, अन्नू,आयुष,शिवम,जयप्रकाश,सनी कुमार, हैप्पी, सुमित, सूरज, अमित, विक्की,शांतनु, कौस्तव, अभिषेक कुमार समेत सैकड़ों एनएसयूआई के साथी गण उपस्थित हैं।

जीएन कॉलेज में कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गयादिनांक:-03.07.2023 को एनएसयूआई जीएन में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गय...
04/07/2023

जीएन कॉलेज में कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गया

दिनांक:-03.07.2023 को एनएसयूआई जीएन में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया कॉलेज में लंबे अवकाश का एक दौर था जिनमें एनएसयूआई की बैठक कई कारण वर्ष नहीं हो पाई जिला के कई लोग तालाबंदी और यूनिवर्सिटी में हो रहे सारे परेशानियों का निवारण करने के लिए उस काम में लगे हुए थे कल के बैठक में होने वाले आगमी चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी बच्चों को जानकारी दी और किस तरीके से आगमी चुनाव की उन लोगों की तैयारियां करनी है और डिपार्टमेंट वाइज अपने डिपार्टमेंट को संभालना और उसको मजबूत करने के लिए कई बातें बताएं और जिला के निर्देश अनुसार किस तरीके से हैं नए साथियों को अपने साथ जोड़ें उसके लिए भी रणनीति बनाई गई

जिला महासचिव सनी सिंह ने कई पदाधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही पर नाराजगी जताई और बताया कि किस तरीके से कॉलेज में खुद को मजबूत और कॉलेज कमेटी को मजबूती प्रदान करने में किस तरीके से एक अहम रोल निभा सकते हैं
मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी जिला महासचिव सनी सिंह
जी एन कॉलेज अध्यक्ष धनराज पंडित कॉलेज उपाध्यक्ष सुंदर कुमार, अंकित कुमार

कॉलेज महासचिव शुभम झा, पलक अग्रवाल ,कुनाल प्रसाद, अनिकेत कुमार
कॉलेज सचिव पीयूष राय, महक अग्रवाल,श्रेया पांडे,अदीबा अनम, सृष्टि प्रिया, साहिबा वर्सिया, खुशी मितल ।

मीडिया प्रभारी आरती चौहान, राहुल राज ।

कमिटी सदस्य कुसुम कुमारी,तनुश्री, साहिल मलिक,ईशा अग्रवाल,श्रेया शिन्हा,अनिकेत कुमार,सागर बनर्जी,प्रिया गुप्ता,एमडी शैफ,आसिफ इक़्बाल। मौके पर अन्य nsui के साथी मौजूद थे ।

Nsui
02/07/2023

Nsui

सभी सरकारी कॉलेजों मे होगी इंटर की पढ़ाई,एनएसयूआई ने आतिशबाजी करके और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियांआज दिनांक 30 जून को एनएसय...
30/06/2023

सभी सरकारी कॉलेजों मे होगी इंटर की पढ़ाई,एनएसयूआई ने आतिशबाजी करके और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

आज दिनांक 30 जून को एनएसयूआई धनबाद के द्वारा जिला के रणधीर वर्मा चौक पर राज्य सरकार के फैसले पर अपनी खुशी व्यक्त की, मालूम हो कि सूबे के मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि पूरे सूबे भर में सभी सरकारी कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई यथावत रहेगी। अपने सरकार के इस कदम के समर्थन में एनएसयूआई ने रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी की, तथा राहगीरों और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा "एनएसयूआई ने सरकारी कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई को चालू रखने के लिए एक लंबा संघर्ष किया है, इसको लेकर विश्वविद्यालय में तालाबंदी तक की गई, और विभिन्न स्तरों पर विधायक, मंत्री, राज्यपाल सभी के पास पत्राचार के माध्यम से छात्रों की पीड़ा व्यक्त की, जिसपे सरकार ने छात्र हित की प्रति अपनी सहानुभूति दिखाते हुए आदेश दिया कि सभी सरकारी कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई यथावत जारी रहेगी, यह छात्रों के संघर्ष की जीत है, अब गरीब, मजदूर, किसान का बच्चा न्यूनतम दर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर सकेगा और यह सरकार की दूरगामी सोच को दर्शाता है।"

एनएसयूआई ने पिछले दिनों इंटर की पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय घेराव करने का भी कार्य किया था।

मौके पर एनएसयूआई के नेताओं ने काफी नारेबाजी की और नारा लगाया "हेमंत है तो हिम्मत है" "जीत गया भाई जीत गया एनएसयूआई जीत गया"

जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, जिला महासचिव अंकित कुमार, रोहित पाठक,सनी सिंह, पीके राय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह, एसएसएलएनटी कॉलेज अदक्ष्या निक्की कुमारी,
नवाजिश अफजल,मोहित कुमार,गौरव पासवान, रौशन कुमार, अमन प्रसाद,आदित्य शर्मा, सौमोदीप, मयंक,संदीप,देबोजीत, आयुष सिंह,शिवम, बिपलब दुबे, गौरव, मोंटी,सुंदर कुमार,मौसूमी मंडल,अदिति कुमारी,रितिका कुमारी,सूरज,संदीप,सूरज, शुभम झा,सचिन कुमार ,साहिल कुमार, आदित्य धनराज,नवनीत कुमार, राहुल , अमन खना,संजना कुमारी,सुजाता कुमारी,बबली कुमारी समेत दर्जनों एनएसयूआई नेतागण उपस्थित थे।

एनएसयूआई ने फूंका विश्वविद्यालय प्रबंधन का पुतला, पूछा कुलपति से तीन सवालआज दिनांक 27 जून को धनबाद जिला के रणधीर वर्मा च...
27/06/2023

एनएसयूआई ने फूंका विश्वविद्यालय प्रबंधन का पुतला, पूछा कुलपति से तीन सवाल

आज दिनांक 27 जून को धनबाद जिला के रणधीर वर्मा चौक पर एनएसयूआई के जिला के अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी के द्वारा विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधन का पुतला फूंका गया, एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय मैं कुलपति के द्वारा लगातार तानाशाही की जा रही है और छात्रों के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है, कुलपति किसी भी छात्र की जायज मांग को सुनने को तैयार नहीं है वह बस अपनी मनमानी कर रहे हैं, आज पूरे विश्व विद्यालय में ना ही छात्र और न ही शिक्षाकर्मी और ना ही अन्य कर्मियों के हित की बात होती है, पूरे विश्व विद्यालय में आज कोई भी छात्र या कर्मी कुलपति के कार्यों से संतुष्ट नहीं है और अपने विरोध को दर्ज कराने में इसलिए डरता है कि कुछ भी बोलने पर उन पर कार्रवाई कर दी जाती है, जो शिक्षक और प्रोफेसर इनकी बातों पर सवाल करता है उन्हें पनिशमेंट ट्रांसफर दिया जाता है,
इसी का यह परिणाम है कि एनएसयूआई के द्वारा 21 जून को की गई तालाबंदी में भी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष समेत चार अज्ञात पर भी कानूनी कार्रवाई की गई, तथा उन पर पठन-पाठन के कार्य में बाधा पहुंचाने का झूठा आरोप लगाया गया, जबकि उस दिन योग दिवस के अवसर पर विश्व विद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई थी। विश्वविद्यालय का केवल एक ही मकसद है कि वह छात्र राजनीति को कुचलना चाहते हैं ताकि उनके मनमानी का कोई भी विरोध करने में डरे। धनबाद बोकारो में अनगिनत आंदोलन के बाद अपना विश्वविद्यालय मिला है और यह विश्वविद्यालय धनबाद वासियों के लिए गर्व का विषय है, और धीरे-धीरे यह विश्वविद्यालय अपने अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहा था लेकिन वर्तमान कुलपति के आने के बाद पूरा विश्वविद्यालय ही अपने लक्ष्य से भटक गया और अब केवल विश्वविद्यालय में तानाशाही और मनमानी हो रही है। आज धनबाद और बोकारो में पीजी की पढ़ाई सब जगह बंद हो गई है उसका केवल एक कारण है कुलपति की मनमर्जी, उन्होंने संसाधनों का हवाला देकर पीजी की पढ़ाई बंद की लेकिन उन्होंने संसाधनों को पूर्ति करने के लिए कभी प्रयास नहीं किया। इसी का नतीजा है कि अभी सेमेस्टर वन में 70 परसेंट बच्चे फेल हो गए हैं,सबको दुबारा परीक्षा देना होगा और परीक्षा फल आने की 1 महीने के अंदर सेमेस्टर 2 का एग्जाम लिया जा रहा है और फिर से यही परीक्षा फल की पुनरावृति होगी, कुलपति महोदय का केवल एक सपना है कि विश्व विद्यालय का भवन चमकता है इसके लिए पूर्व धनबाद के सभी कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो जाए इन्हें फर्क नहीं पड़ता।

एनएसयूआई ने कुलपति महोदय से तीन सवाल पूछे

"कुलपति बंगले में 14 लाख का जो सामान लगाया है क्या वह सरकारी खर्चे से की गई हो तो उसका टेंडर प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए, क्या यह पैसा जिला के एक बड़े नर्सिंग कॉलेज के द्वारा नहीं दिया गया है??"

"क्या सभी b.Ed कॉलेजों से कमाई में एक चौथाई हिस्से की मांग नहीं की गई थी?? और आखिर में जाकर 7 लाख प्रति कॉलेज के हिसाब से यह वार्ता पूर्ण हुई??"

"सरकारी बंगले में रहते हुए इन्होंने जो घर का एचआरए लिया था क्या इन्होंने वापस किया?? क्या एग्जाम कंट्रोलर के पास जो पुराना बोलेरो गाड़ी थी वह इनके परिवार के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है ???"

जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा कुलपति संघी विचारधारा से ग्रसित है, एनएसयूआई के द्वारा लगातार 8 घंटे भूखे प्यासे गेट पर बैठने के बाद भी कोई अधिकारी मिलने नहीं आया, और भाजपा के छात्र संगठन के कार्यक्रम में अधिकारी गेट के बाहर आकर छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने का कार्य करते हैं। जब एनएसयूआई के छात्र आंदोलन पर पुलिस केस हो सकता है तो आज संगठनों के आंदोलन पर क्यों नहीं हो रहा ??? विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति को दबाकर दलगत राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। और कुलपति महोदय सामने से कहते हैं कि मैं भी भाजपा का सदस्य रह चुका हूं तू इनसे निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।

26/06/2023

Nsui 🙏

आज दिनांक 26.06.2023 एनएसयूआई जीएन कॉलेज कमेटी ने जीएन कॉलेज के प्रचार महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की।आज एनएसयूआई जीएन कॉ...
26/06/2023

आज दिनांक 26.06.2023 एनएसयूआई जीएन कॉलेज कमेटी ने जीएन कॉलेज के प्रचार महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की।

आज एनएसयूआई जीएन कॉलेज कमिटी में जीएन कॉलेज के प्रचार महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की और कई बातों पर संज्ञान लेते हुए उन को ज्ञापन सौंपा कुछ बिंदुओं को कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया

*कॉलेज में बढ़ते बाहरीकरण को देखते हुए एनएसयूआई ने कॉलेज आईडी इंट्री मैंडेटरी करने की मांग की*

*जी एन कॉलेज Bhuda campus में गर्ल्स कॉमन रूम की मांग की*

*और गर्ल्स और बॉयस ग्रुप को अलग अलग करवाने की मांग की*

सारे बातों को संज्ञान में लेते हुए प्रचार महोदय ने यह आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द इन सारे मुद्दों को हल करने की भरसक प्रयास करेंगे

मौके पर एनएसयूआई जिला महासचिव अंकित कुमार, सनी सिंह
जीएन कॉलेज उपाध्यक्ष सुंदर कुमार अनिकेत कुमार जीएन कॉलेज महासचिव शुभम झा रोहित मंडल रितिक रोशन सचिन कुमार आदि एनएसयूआई के साथी मौजूद थे

*एनएसयूआई ने किया विश्वविद्यालय में 8 घंटे की तालाबंदी।*आज दिनांक 21 जून को एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ...
22/06/2023

*एनएसयूआई ने किया विश्वविद्यालय में 8 घंटे की तालाबंदी।*

आज दिनांक 21 जून को एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का घेराव किया,मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी जी शामिल हुए, एनएसयूआई के द्वारा सुबह 10:00 बजे से विश्वविद्यालय के सभी गेट पर तालाबंदी की गई तथा छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला। लगभग 800 से अधिक छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष धरना दिया।

एनएसयूआई ने तालाबंदी करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन और कुलपति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना विरोध प्रकट किया।

थाना प्रभारी ने भी मध्यस्ता के लिए आए लेकिन उनकी भी वार्ता सफल नही रही उसके बाद गोविंदपुर सर्किल ऑफिसर द्वारा मध्यस्ता करवाई गई और मध्यस्था के दौरान सभी मांगों पर सार्थक पहल की गई।

*•यूजी सेमेस्टर में 72% बच्चे फेल किए थे उनको 2 दिन का समय दिया गया है जो बच्चों को लगता है उनका कॉपी सही है वैसे बच्चे रिचेकिंग के लिए रोल नंबर दीजिए अगर उनके मार्क्स में बदलाव होता है तो सभी छात्रों के लिए भी यही प्रावधान किया जाएगा।*

*•यूजी सेमेस्टर 2 का एग्जाम अब 15 जुलाई से लिया जाएगा।*

*•पीजी सेमेस्टर चार का एग्जाम अब 20 जुलाई से लिया जाएगा जो कि पहले 4 अगस्त था।*

*•जेनेरिक पेपर का जो मामला था उस पर भी वार्ता हुई और अगस्त के दूसरे सप्ताह में जेनेरिक पेपर का एग्जाम हो जाएगा और इसको लेकर इस महीने के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।*

*•चांसलर पोर्टल से होने वाला एडमिशन को लेकर अधिसूचना एक हफ्ता में जारी हो जाएगी।*

*•छात्र संघ चुनाव को लेकर उच्च विश्वविद्यालय द्वारा राज सरकार को पत्रचार किया जाएगा और अनुमति मिलते ही सबसे पहले चुनाव कराया जाएगा।*

*•11वीं और 12वीं को लेकर प्राप्त आवेदन को राज्य सरकार को अग्रेषित किया जाएगा और उस पर राज सरकार के निर्णय के अनुसार काम होगा ।*

*•पीजी और लौ की इंटरनल में जो समस्या हो रही थी, सभी विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर की बैठक ली जाएगी और उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि आंतरिक परीक्षा के मूल्यांकन में अपने खास लोगों को प्राथमिकता ना दें।*

*•विश्वविद्यालय के गेट को खोलने को लेकर एक बैठक की जाएगी और उस बैठक में दिशानिर्देश तय किया जाएगा कि किस शर्तो के साथ छात्रों को विश्वविद्यालय के अंदर आने दिया जाए*

तमाम मांगों पर छात्र छात्राओं के द्वारा समर्थन जताते हुए तथा सार्थक पहल को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी तालाबंदी समाप्त की, तथा 6:00 बजे के बाद ताला खोला गया और सभी प्रोफेसर ऑफ पदाधिकारी विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आए थे और सुबह 10:00 बजे से फंसे हुए थे सभी बाहर आए।

एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रवि पासवान, जिला महासचिव रोहित पाठक,सनी सिंह,नितेश शर्मा,चितरंजन कुमार,अंकित कुमार,सिंकु खान,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष उत्तम कुमार,मीडिया प्रभारी रवि शर्मा,
देवेंद्र पासवान, पीके राय अध्यक्ष राज रंजन सिंह,मैथन अध्यक्ष आतिश गोप,एसएसएलएनटी अध्यक्ष निकी कुमारी, आरएस मोर अध्यक्ष मोइन अंसारी,कतरास अध्यक्ष नीतीश सैनी,आरएसपी अध्यक्ष मोहित कुमार,
जिला सचिव आकाश प्रमाणिक, आयुष सिंह,साहिल खान,तारिक कुमार,मनीष झा,दानिश खान,ऋतिक कुमार,कुलदीप पांडे,रोहित कुमार,अंकित कुमार,मौसमी,सलौदीन, सनी,फिरोज,मुस्कान,उत्कर्ष,अनुराग,पीयूष,रौशन, शोहेल,अमन, समेत 800 से अधिक साथियों ने भाग लिया ।

Nsui 🙏
22/06/2023

Nsui 🙏

साथियों, *आप लोगों को पता ही होगा किस प्रकार यूनिवर्सिटी प्रशासन तानाशाही पर उतर गई है , आए दिन लगातार काफी मात्रा में छ...
20/06/2023

साथियों,

*आप लोगों को पता ही होगा किस प्रकार यूनिवर्सिटी प्रशासन तानाशाही पर उतर गई है , आए दिन लगातार काफी मात्रा में छात्र इस तानाशाही का शिकार हो रहे हैं*
*सेमेस्टर वन में 72 परसेंट से अधिक बच्चों का फेल हो जाना* हो जाना कहीं ना कहीं *यूनिवर्सिटी की तानाशाही और कोयलांचल के युवाओं का भविष्य अंधकार में* है यही नहीं *पीजी सेमेस्टर थर्ड का रिजल्ट का परिणाम भी इसी प्रकार है,* इस प्रकार कई ऐसे मामले हैं जिसके कारण कोयलांचल के बच्चों का भविष्य उज्जवल होने के बजाय अंधकार में जा रही है.
*👉यूनिवर्सिटी प्रशासन चाहती है यहां के बच्चे भी कोयला चुनने का काम करें जिस प्रकार छात्र विरोधी काम कर रहे हैं*

अतः इस तानाशाही के खिलाफ कोलाचल के युवा कल ठीक 9:00 बजे यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें आप सभी कोयलांचल के युवाओं को आगे आना होगा अपने यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए, शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए बचाने के लिए

*आप सभी कोयलांचल के युवा कल ठीक 9:00 बजे नए वाले यूनिवर्सिटी पहुंचे*

*विनोद बाबू ने भी कहा है पढ़ो और लड़ो , अब वक्त आ गया है जब हमें पढ़ने के लिए इस यूनिवर्सिटी के खिलाफ लड़ना होगा*: *जितने भी लोग अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं वह कल 9:00 बजे मेमको मोर स्थित नए वाले यूनिवर्सिटी भवन के पास पहुंचे*

आने से पहले कांटेक्ट अवश्य करें अपने-अपने कॉलेज अध्यक्ष से..(ग्रुप एडमिन)

*आप सभी को न्याय दिलाने के लिए NSUI आप सभी को लेकर VC के पास जाएगा*

•Sem 1 Result (IRC English, IVS suject change)
•PG Sem 3,UG sem 3 Result
•UG Sem 2 date extention
•GENRIC पेपर (केवल इच्छुक का लिया जाए वो भी एक महीने के अंदर)
•लगातार खराब रिजल्ट ऊपर जवाबदेही तय हो (जांच कमेटी)
•कॉलेजों में शिक्षक की कमी को दूर की जाए
•आपकी कॉलेज की जो भी ज्वलनशील समस्या है, जैसे भवन, परिवहन, क्लासरूम, साफ-सफाई

*कल जब तक निम्न मांगों पर मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई गेट से नहीं हटेगा।*

*🤝छात्र हित में सदैव तत्पर💪*
*🔥NSUI🔥*

काल दिनक 18- जून 2023 कोएनएसयूआई जीएन कॉलेज कमेटी की साप्ताहिक बैठक गूगल मीट पर हुई थी, जिसका मुखिया उद्देशीय था कि जितन...
19/06/2023

काल दिनक 18- जून 2023 को
एनएसयूआई जीएन कॉलेज कमेटी की साप्ताहिक बैठक गूगल मीट पर हुई थी, जिसका मुखिया उद्देशीय था कि जितने भी इस बार सेम 1 एग्जाम दिए थे, मैक्सिमम बच्चों का रिजल्ट खराब आया है खराब आने का दोष यूनिवर्सिटी को दिया गया, इतना पढने पर भी स्टूडेंट्स का रिजल्ट कम आ रहा है, 70% परसेंटेज स्टूडेंट्स इस बार फेल हुए हैं, सिर्फ 30% स्टूडेंट्स को पास किया गया है रिजल्ट के कारन सभी स्टूडेंट्स को बहुत मुसीबत का सामना करना पर रहा है अगर ऐसे ही कम मार्क्स आते रहा तो स्टूडेंट्स का आत्मविस्वास कमजोर पर जायेगा , और अपना लक्ष्य पर केन्द्रित नहीं कर पायेगा एनएसयूआई के टीम अश्वशन दिया है कि फिर से रिजल्ट दुबारा चेक करवाया जाये और सभी स्टूडेंट को उम्मीद दिलाये है की जल्द ही फिर से इस पर काम हो , जैसा की आप लोगो को पता होगा ही की कुछ दिन पहले एनएसयूआई के टीम यूनिवर्सिटी के बहार आंदोलन किए और यही मुद्दा था कि बच्चो का परिणाम कम कैसे आया . एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मौके पर गोपाल कृष्णा चौधरी मौजूद थे उन्होंने भी बहुत सारी बातें रिजल्ट के बारे में बताएं जिससे बच्चों का हौसला और मजबूत कर दिए . छात्रों की बातों पर गौर किये . कुछ दिन पहले ही एनएसयूआई महासचिव सह गण कॉलेज प्रभारी सनी सिंह ने ये कहे थे की रिजल्ट के तुरंत बाद विश्वविद्यालय फिर से तुरंत सेमेस्टर 2 की परीक्षा लेने जा रहा है जो बच्चे 2022 - 2026 session के हैं उनका session टाइम के अनुसार चल रहा है इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन हड़बड़ाहट दिखा रहा है इसके करण बच्चे के फिर से फेल होने का डर सता रहा है जिस तारिका से आईआरसी पेपर में बदलाव किया गया उसमें बच्चों की तैयारी करने का वक्त नहीं मिल पर रहा है ऐसे में कहा जा सकता है कि सोची समझी राजनीति के तह अधिक से अधिक बच्चों को फेल करने की योजना बनाये थे . जीएन कॉलेज की प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बच्चों का समस्या का समाधान निकालेंगे

मौके पर मौजूद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष :-गोपालकृष्णा चौधरी
जीएन कॉलेज के जिला महासचिव :- सनी सिंह
जीएन कॉलेज अध्यक्ष :-धनराज पंडित
जीएन कॉलेज उपाध्यक्ष:- सुन्दर कुमार
कॉलेज महासचिव:-अनिकेत कुमार, कुणाल प्रसाद , सहगुफ्ता नाज़ .
कॉलेज सचिव:- खुशी मित्तल , आदिबा अनम , श्रेया पांडे, पलक अग्रवाल , महक अग्रवाल .
मीडिया प्रभारी:-आरती चौहान , राहुल कुमार .
समिति सदस्यगण:- निकिता कुमारी , नूरैन कुरैशी, प्रिया सिंह, प्रियंका , आसिफ इकबाल , अंजलि प्रिया, अन्नू , फरदाना परवीन , अमीषा कुमारी, साक्षी कुमारी और भी अन्य सदस्य मौजुद थे.

Address

Dhanbad
Dhanbad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when guru nanak college NSUI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to guru nanak college NSUI:

Share