14/03/2026
शिक्षा के क्षेत्र में विगत 26 वर्षों से निरंतर उत्कृष्टता और अभूतपूर्व योगदान हेतु, हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में M S पब्लिक स्कूल धनोरा के स्कूल प्रबंधन को सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान माननीय सांसद सुश्री कंगना रनौत जी के कर- कमलों द्वारा दिया गया। यह उपलब्धि संस्थान के ढाई दशकों के अटूट समर्पण, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता का जीवंत प्रमाण है।