Collector Dewas

Collector Dewas Official handle of Collector Dewas ,Government of Madhya Pradesh
(1)

दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर सील करने की गई कार्रवाई----------- कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदा...
06/09/2026

दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर सील करने की गई कार्रवाई
-----------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने लेने एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 06 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

नायब तहसीलदार बागली श्री रवि शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा दूध में मिलावट संबंधी शिकायत की जांच के लिए बागली स्थित राधे कृष्णा दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। दल द्वारा प्रतिष्ठान से दूध एवं पनीर के नमूने लिए गए। साथ ही नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार तहसीलदार हाटपीपल्या के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा हाटपीपल्या क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दल ने श्री पटेल स्वीट्स एण्ड डेयरी, हाटपीपल्या से मिल्क केक, दूध एवं पनीर के नमूने लिए। वहीं राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन कारखाना, चन्द्रवाल कॉलोनी, हाटपीपल्या से मीठा मावा का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन कारखाना के पास वैध खाद्य लायसेंस नहीं पाए जाने पर कारखाने को सील करने की कार्रवाई की गई। खाद्य पदार्थों के लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

06/09/2026
06/09/2026

सागर में जहरीली शराब से हुई अप्रिय घटना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को सरकार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी : CM

Dr Mohan Yadav

06/09/2026

सुरक्षित सफर, हरित परिवहन और बेहतर मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल… 🚌🌱

इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट–2026’ का आयोजन

💠 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर होगा मंथन

🗓️ 11–12 सितंबर, 2026
📍 इंदौर

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Transport Department

06/09/2026

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।

‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट 2026’ में निवेशक, विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता इंदौर में जुटेंगे और प्रदेश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास पर विचार मंथन करेंगे।

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला देवास (म. प्र. )
Dewas
455001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Dewas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Dewas:

Shortcuts

Share