03/09/2026
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम !!
पिछले लंबे समय से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की व्यथा से परिचित रहा हूँ। कई बार बेहद पीड़ा होती थी, जब ऐसे कर्मचारी भाई-बहन अपनी समस्याएँ लेकर आते थे—कहीं आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा उनका शोषण, कहीं रिन्यूवल के नाम पर पैसे की वसूली, कहीं मनमाने ढंग से नौकरी पर रखना और निकालना, तो कहीं सरकार से मिलने वाले मानदेय का पूरा भुगतान न करके आधी रकम ही कर्मचारी को देने जैसी शिकायतें सामने आती थीं।
सबसे बड़ी विडंबना यह थी कि मेहनत पूरी, जिम्मेदारी पूरी, लेकिन अधिकार और सम्मान अधूरा!
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की सरकार ने अब इस व्यवस्था को बदलने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।
कल हम सभी उस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बने, जब उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग निगम के गठन की घोषणा के साथ प्रदेश के करीब चार लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए गए।
नए मानदेय ढांचे में चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं—
🔹 श्रेणी-1 — ₹40,000 मानदेय
डॉक्टर, अभियंता, एई, एसडीओ, लेक्चरर, अकाउंट ऑफिसर जैसे पद।
🔹 श्रेणी-2 — ₹25,000 मानदेय
जेई, स्टाफ नर्स, एक्स-रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, लीगल असिस्टेंट, सांख्यिकी अधिकारी जैसे पद।
🔹 श्रेणी-3 — ₹22,000 मानदेय
ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ, टाइपिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, फिटर, सुपरवाइजर, ड्राइवर, स्टोर कीपर जैसे पद।
🔹 श्रेणी-4 — ₹20,000 मानदेय
कार्यालय सहायक, लिफ्ट ऑपरेटर, अर्दली, अनुसेवक, नाई, माली, चौकीदार, कुक, जमादार, फायरमैन जैसे पद।
इसके साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, दुर्घटना की स्थिति में मदद और किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का भी ऐलान किया गया है।
यह केवल मानदेय बढ़ाने का निर्णय नहीं है, बल्कि उन लाखों परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को मजबूत करने का प्रयास है, जो वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
देवरिया के ऑडिटोरियम से हम सभी इस कार्यक्रम से सीधे जुड़े और माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह जी, एडीएम प्रशासन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं समस्त सम्मानित सभासद साथी उपस्थित रहे।
जिस क्षण इन फैसलों की घोषणा हुई, उस समय आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी और उनकी तालियों की गूंज बहुत कुछ कह रही थी। निश्चित रूप से यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति उनके विश्वास और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति थी।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी भाई-बहनों को इस ऐतिहासिक पहल के लिए हार्दिक बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार—
उत्तर प्रदेश में अब मेहनत का सम्मान भी होगा और मेहनतकशों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। 🙏
#योगी_सरकार #उत्तरप्रदेश #सामाजिक_सुरक्षा