Indian National Congress - Deoghar District

Indian National Congress - Deoghar District This an Unofficial Fan Page of Indian National Congress, Jharkhand

26/11/2025

इरफ़ान अंसारी भड़के! बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर जताई कड़ी नाराज़गी।
झारखंड के विधायक इरफ़ान अंसारी ने अपने BLO संबंधी बयान की गलत व्याख्या पर गुस्सा जाहिर किया है।
उन्होंने कहा कि “मेरे बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया, जिससे जनता के बीच गलत संदेश गया।
इरफ़ान अंसारी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाना था, किसी व्यक्ति या संस्था को निशाना बनाना नहीं।

24/11/2025

⚠️पलामू बड़ी ख़बर - बाल-बाल बचे केएन त्रिपाठी, बड़े हमले की साज़िश का खुलासा — गााड़ी छोड़ पिकअप से निकले सुरक्षित। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी बड़ी घटना की थी साजिश। पिकअप से भागकर बचाई जान। मंडल जाने के क्रम में मोरवाई के समीप की घटना।मौके पर पहुंचे एसडीपीओ बरवाडीह थाना प्रभारी बरवाडीह।

24/11/2025

रात 2 बजे की सेवा बनी मिसाल: बुज़ुर्ग ने युवाकर्मी को दिया भावुक आशीर्वाद

रांची: एक भावुक और मानवीय घटना सामने आई है, जहाँ एक बुज़ुर्ग व्यक्ति—जिन्हें लोग “बाबा” के नाम से जानते हैं — ने रात 2 बजे मिली मदद को जीवन का सबसे बड़ा उपकार बताते हुए एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता को दिल से आशीर्वाद दिया।

सूत्रों के अनुसार, गहरी रात में तेज़ ठंड के कारण बाबा की तबियत अचानक बिगड़ गई। आसपास न कोई सहारा था, न कोई देखने वाला। ऐसी स्थिति में उन्होंने बड़ी मुश्किल से उस युवा सामाजिक कार्यकर्ता का नंबर ढूँढकर फोन लगाया।
आवाज़ सुनते ही युवक समझ गया कि मामला गंभीर है। उसने एक पल भी गंवाए बिना बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया और रात भर उनके पास खड़े रहकर इलाज का पूरा इंतज़ाम किया — जैसे कोई अपने घर के बुज़ुर्ग का ध्यान रखता है।

आज सुबह बाबा स्वयं उस युवक के आवास पर पहुँचे। जैसे ही उन्होंने उसे देखा, उनकी आँखों में कृतज्ञता और अपनापन झलक उठा। बाबा ने उसका हाथ पकड़कर कहा:

“बेटा, तुम सबसे अलग हो। तुम्हारी सेवा में सच्चाई है, निस्वार्थ भाव है। रात 2 बजे तुमने मेरी जान बचाई — यह उपकार मैं कभी भूल नहीं सकता। तुम्हारे काम की चर्चा झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक पहुँच चुकी है।”

बाबा ने आगे यह भी कहा कि जीवन में आलोचना, जलन और नकारात्मकता हमेशा आती है, कभी-कभी अपने भी विरोध करते हैं, लेकिन इसके बावजूद अच्छे कामों को नहीं रोकना चाहिए।
उन्होंने कहा:
“तुम्हारी नीयत साफ है, मन साफ है। तुम मिसाल बन चुके हो। बाबा का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा।”

बाबा के इन शब्दों ने माहौल को भावुक कर दिया।
समाज में यह घटना एक मजबूत संदेश छोड़ती है कि सच्ची सेवा और मानवता आज भी लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती है।

22/11/2025

नफ़रत के इस शोरगुल वाले दौर में, जहाँ राजनीति दिन-प्रतिदिन और ज़्यादा कटु, विभाजित और टकरावपूर्ण होती जा रही है,

राहुल गांधी एक बिल्कुल अलग रास्ता चुनते हैं —
“नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने” का रास्ता।
यह सिर्फ़ एक नारा नहीं,
बल्कि एक राजनीतिक दर्शन है —
एक ऐसा विचार जहाँ देश विभाजन से नहीं, दिलों को जोड़ने से आगे बढ़ता है।

उनकी यह सोच कहती है कि:
सत्ता का असली मतलब जनता की सेवा है
राजनीति का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, आशा जगाना है
देश की ताक़त उसके लोगों की एकता में है, न कि उनके मतभेदों में

यही कारण है कि राहुल गांधी की “मोहब्बत की दुकान”
किसानों की पीड़ा भी सुनती है,
युवाओं के सपनों को भी समझती है,
महिलाओं की सुरक्षा की आवाज़ भी बनती है,

22/11/2025

“आपके अधिकार • आपकी सरकार • आपके द्वार”
झारखंड की जनता को उनका हक पहुँचाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार लगातार ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसके सहयोगी कांग्रेस मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि

योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचे
गाँव–गाँव, पंचायत–पंचायत में सेवाएँ उपलब्ध हों
जनता की समस्याओं का समाधान घर–द्वार पर हो

इस अभियान का मक़सद साफ़ है—
"सरकार जनता के पास जाए, जनता को दौड़ना न पड़े।”

22/11/2025

2014 - $1 - ₹58.58
2025 - $1 - ₹89.64

नरेंद्र मोदी जी, देश को जवाब दीजिए—आज एक पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आपका अपना ही अतीत, आपसे बतौर प्रधानमंत्री सवाल पूछ रहा है। जो बातें आपने तब कही थीं, वही बातें आज नागरिक आपसे पूछ रहे हैं। देश यह जानना चाहता है कि उन वादों और दावों का क्या हुआ जिन पर आपने जनता का भरोसा जीता था।

सत्य की मशाल, राहुल गाँधी. कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री राहुल गाँधी भाजपा और उसकी बनाई व्यवस्था से लड़ रहे हैं और लड़ते र...
18/11/2025

सत्य की मशाल, राहुल गाँधी. कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री राहुल गाँधी भाजपा और उसकी बनाई व्यवस्था से लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे. SIR की आड़ में हो रहे व्यवस्थित भ्रष्टाचार और आने वाले दिनों में 12 राज्यों में होने वाले SIR में सतर्क रहे और हर एक भारतीय अपना नाम वोट लिस्ट से काटने ना दें.

लालगुटवा बैंक्वेट हॉल, कटहल मोड़ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय “संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम...
18/11/2025

लालगुटवा बैंक्वेट हॉल, कटहल मोड़ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय “संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम” के आठवें दिन आज BLA मास्टर ट्रेनर और रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लोहरदगा के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क को सशक्त करने और संगठनात्मक अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि एक मजबूत एवं सुव्यवस्थित संगठन ही राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. प्रसाद सिरिवेल्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव, उप-नेता श्री राजेश कच्छप, वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की एवं श्री शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, विधायक श्री सुरेश बैठा, पूर्व सांसद श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह, गो सेवा अयोग के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू, श्री बिनय सिन्हा, श्री अमूल नीरज खलखो, सुश्री यशस्विनी सहाय, डॉ. राकेश किरण महतो, डॉ. कुमार राजा, श्री सोमनाथ मुंडा, श्री सुखेर भगत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री राहुल बल, श्री प्रकाश राजू बिपुला और श्री सुमित शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।

देश के जिन 12 राज्यों में SIR होना है, आज उसे लेकर एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि द...
18/11/2025

देश के जिन 12 राज्यों में SIR होना है, आज उसे लेकर एक जरूरी बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ विशाल रैली आयोजित होगी। इस रैली में हम चुनाव आयोग के राजनीतिकरण का पर्दाफाश करेंगे।

सभी का अनुभव यही है कि SIR में टारगेट कर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने जैसा बिहार में किया, वही नीति बाकी राज्यों में अपनाई जाएगी। SIR को लेकर हम बिहार चुनाव के पहले से सवाल उठा रहे हैं। हमने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' भी निकाली थी और देश को बताया था कि SIR में बहुत सारी गड़बड़ियां हैं।

SIR के बारे में सुप्रीम कोर्ट के 5 आदेश आए, जो कि चुनाव आयोग की बदनीयत को दिखाते थे और उसे सुप्रीम कोर्ट ने भी देखा। कांग्रेस पार्टी ने देशभर में एक 'हस्ताक्षर अभियान' चलाया, जिसमें 5 करोड़ Sign इकट्ठा हुए हैं। ये पार्टी स्तर से चलाया जाने वाला अभियान रहा। अगर वोटर का अधिकार छीना जाएगा तो हम सब आवाज उठाएंगे और यह हमारा कर्तव्य है।

18/11/2025

डॉ. अंसारी ने रिम्स में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी पर चिंता जताई और निदेशक को इस पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को दवाओं के लिए बाहर भटकना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं है।

घाटशिला विधानसभा की जनता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। घाटशिला के मेरे प्रिय वासियों को सोमेश बाबू और तीर-कमान को अथाह स...
15/11/2025

घाटशिला विधानसभा की जनता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। घाटशिला के मेरे प्रिय वासियों को सोमेश बाबू और तीर-कमान को अथाह स्नेह एवं आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत बधाई, आभार और जोहार।

यह जीत घाटशिला की जीत है। यह जीत घाटशिला के लोगों के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की तरफ एक मजबूत कदम है, यह जीत स्व रामदास दा को विनम्र श्रद्धांजलि है।

Address

Deoghar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Deoghar District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात राजनैतिक दलों में से एक हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में एलेन ओक्टेवियन ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी।