Akhil Bhartiya Gurjar Mahasabha

Akhil Bhartiya Gurjar Mahasabha “एकता ही हमारी शक्ति है – संगठित समाज ही सशक्त समाज है।”

संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान 2026 🇮🇳अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय...
31/08/2026

संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान 2026 🇮🇳

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 01 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक विशेष संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष एवं उससे ऊपर के सभी पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित बैठकें एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर कम से कम 10 प्रभावशाली, सक्रिय एवं योग्य व्यक्तियों को महासभा से जोड़ेंगे तथा उनकी योग्यता एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर उचित संगठनात्मक दायित्व प्रदान करने हेतु प्रस्ताव तैयार करेंगे
अभियान के अंतर्गत होने वाली सभी बैठकों एवं गतिविधियों को महासभा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा तथा 15 सितंबर 2026 तक अभियान की प्रगति एवं कार्यों की रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षित बनो! • संगठित रहो! • संघर्ष करो!

प्रमुख समाचार पत्रों से प्रकाशित
31/08/2026

प्रमुख समाचार पत्रों से प्रकाशित

आज आशीर्वाद ग्रीन बैंक्वेट, भोपुरा (ग़ाज़ियाबाद) में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ‘भव्य स्वागत...
30/08/2026

आज आशीर्वाद ग्रीन बैंक्वेट, भोपुरा (ग़ाज़ियाबाद) में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ‘भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह’ अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमामय वातावरण एवं अपार जनसमूह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र भाटी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षगण, राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आगामी 29 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों—युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं समाज के सम्मानित साथियों—से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए प्रदेश महासचिव श्री मनीष कसाना जी का अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन, समर्पण एवं समाज को एकजुट करने के प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं। 🙏
आइए, 29 अक्टूबर को एकजुट होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र एकता, दृढ़ संकल्प और अखंडता के विचारों को आगे बढ़ाएं तथा गुर्जर समाज की एकता, स्वाभिमान और संगठन शक्ति का ऐतिहासिक संदेश दें। 🚩
एकता • स्वाभिमान • समाज की मजबूती

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री डॉ रूप सिंह गुर्जर जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना...
30/08/2026

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री डॉ रूप सिंह गुर्जर जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय में आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र भाटी जी के नेतृत्व में र...
29/08/2026

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय में आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र भाटी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान कई नए पदाधिकारीयो की नियुक्तियां हुई
बैठक में आगामी 29 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

#अखिलभारतीयगुर्जरमहासभा NationalOffice

🪢 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪢भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन हम सभी के जीवन में सुख...
28/08/2026

🪢 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪢

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ लेकर आए।

आइए, इस पावन अवसर पर प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करें।

भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्...
27/08/2026

भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आर्शीवाद बैंक्विट हॉल गाजियाबाद दिनांक 30/08/2026 आप सभी आमंत्रित हैं l

गुर्जर स्वाभिमान रैली 2026 🔥एकता | स्वाभिमान | अधिकारगुर्जर समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और अधिकारों की बुलंद आवाज़ को देश...
26/08/2026

गुर्जर स्वाभिमान रैली 2026 🔥
एकता | स्वाभिमान | अधिकार
गुर्जर समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और अधिकारों की बुलंद आवाज़ को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँचाने का ऐतिहासिक अवसर।
आइए, 29 अक्टूबर 2026 को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में एकजुट होकर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें और समाज की शक्ति, एकता एवं स्वाभिमान का परिचय दें।
✊ एक समाज • एक आवाज़ • एक संकल्प
आयोजक — अखिल भारतीय गुर्जर महासभा

25/08/2026

Address

Gurjar Bhawan Kotala Mayur Vihar Ph-I
Delhi
110091

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Gurjar Mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category