लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन

  • Home
  • India
  • Delhi
  • लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन

लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, Social service, A1/47B Khasra No 149/1 Main Road block C Ajit Vihar, Delhi.

लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एक कर्मचारी हितैषी मंच है,
जो दिल्ली की शराब ट्रेड और दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों के
कानूनी अधिकारों, श्रम कल्याण और न्याय के लिए
RTI, शिकायत और वैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से कार्य करता है।

5 years later 🗓⏳👣 आज भी लिकर ट्रेड दिल्ली के लिए संघर्ष जारी है 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
03/09/2026

5 years later 🗓⏳👣 आज भी लिकर ट्रेड दिल्ली के लिए संघर्ष जारी है
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

02/09/2026
02/09/2026

📢 LTSEWA की सभी कर्मचारियों से महत्वपूर्ण अपील 🙏
साथियों,
LTSEWA ने शुरू से ही कर्मचारियों से संबंधित ₹7,100 की कथित मांग/वसूली सहित अन्य मामलों में केवल निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति, अधिकारी या कंपनी को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं है।
हाल ही में कुछ कर्मचारियों ने हमें फोन करके अपनी चिंताएँ और परिस्थितियाँ बताई हैं। हम समझते हैं कि प्रत्येक कर्मचारी के सामने अपनी नौकरी, परिवार और आर्थिक जिम्मेदारियों की चिंता होती है। इसलिए Association किसी भी कर्मचारी पर कोई दबाव नहीं डालना चाहती।
❤️ जो साथी अभी भी हमारे साथ खड़े हैं—
आपका साथ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन हम बिल्कुल नहीं चाहते कि हमारे साथ खड़े होने के कारण किसी कर्मचारी को अपनी नौकरी या व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर किसी परेशानी का सामना करना पड़े।
इसलिए आपसे हमारी विनम्र अपील है कि किसी भी प्रकार का जोखिम उठाकर कोई कदम न उठाएँ। अपनी सुरक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दें। आपके पास जो तथ्य या दस्तावेज पहले से सुरक्षित हैं, उन्हें संभालकर रखें। आवश्यकता होने पर उचित और सुरक्षित माध्यम से Association को जानकारी दी जा सकती है।
🙏 और जो साथी अभी साथ नहीं दे पा रहे हैं—
हम आपको भी बिल्कुल गलत नहीं समझेंगे।
आपकी मजबूरी हम समझते हैं।
नौकरी और परिवार की जिम्मेदारी के बीच हर व्यक्ति अपनी परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।
LTSEWA की तरफ से न किसी पर दबाव होगा, न किसी से कोई नाराज़गी।
हमने सक्षम अधिकारियों से सिर्फ इतना कहा है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और वास्तविक तथ्य सामने आएँ।
हम किसी कर्मचारी को लड़ाई में आगे नहीं करना चाहते—हम चाहते हैं कि व्यवस्था स्वयं निष्पक्ष जांच करे।
✊ हमारा संदेश साफ है:
डरिए नहीं, लेकिन अपनी सुरक्षा से समझौता भी मत कीजिए।
साथ दीजिए तो अपनी इच्छा से, और यदि परिस्थितियाँ साथ नहीं देतीं तो भी आप हमारे अपने हैं। ❤️
आपकी नौकरी, आपका सम्मान और आपका परिवार—हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
LTSEWA — कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए। 🙏
अमित शर्मा
अध्यक्ष
Liquor Trade & Sales Employees Welfare Association (LTSEWA)
📞 9999331000

*📢 सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना**साथियों, जिन कर्मचारियों को M/s Virtuous India Pvt. Ltd. की तरफ से फोन करके ...
24/08/2026

*📢 सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना*
*साथियों, जिन कर्मचारियों को M/s Virtuous India Pvt. Ltd. की तरफ से फोन करके अपने Documents/Papers जमा करने के लिए कहा जा रहा है, वे सभी अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके कंपनी की दोनों Official E-mail IDs पर स्वयं भेज दें।*
*📧 [email protected]*
*📧 [email protected]*
*ई-मेल में यह बात जरूर लिखें:*
*“मैं अपने दुकान के अन्य कर्मचारियों के साथ ये सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही आपके कार्यालय में जमा कर चुका हूँ। इसके बावजूद मुझे पुनः फोन करके दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जा रहा है। अतः आपके निर्देशानुसार अब मैं अपने सभी संबंधित दस्तावेज इस E-mail के माध्यम से पुनः भेज रहा हूँ। कृपया इन्हें प्राप्त कर रिकॉर्ड में दर्ज करने की पुष्टि करें।”*
*ई-मेल भेजते समय अपना पूरा नाम, Shop Name/Shop Code, Mobile Number तथा Employee ID (यदि उपलब्ध हो) जरूर लिखें।*
*जरूरी बात:*
*ई-मेल भेजने के बाद Sent Mail का Screenshot और भेजे गए Documents की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इससे आपके पास दस्तावेज जमा करने का लिखित रिकॉर्ड रहेगा।*
*किसी भी कर्मचारी को अगर कंपनी की तरफ से फोन आया है तो बिना डरें अपने Documents कंपनी की Official E-mail पर भेजें और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।*
*₹7,100 की कथित राशि के मामले में किसी भी कर्मचारी पर यदि कोई दबाव बनाया जाता है, तो उसकी जानकारी LTSEWA को तुरंत दें।*
*✊ डरना नहीं है, घबराना नहीं है।* *अपने दस्तावेज जमा करें, उसका रिकॉर्ड रखें और अपने अधिकारों के लिए हमारे साथ खड़े रहें।*
*LTSEWA हर कर्मचारी के साथ है।* 🙏
*अमित शर्मा*
*अध्यक्ष, LTSEWA*
*📞 9999331000*

24/08/2026

📢 LTSEWA — सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
साथियों,
हमें जानकारी मिली है कि कुछ कर्मचारियों की जुलाई 2026 की Salary जारी हो गई है, जबकि कुछ ऐसे कर्मचारियों की Salary अभी तक जारी नहीं हुई है जिन्होंने ₹7,100 की कथित राशि जमा नहीं की है।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि दुकानों की Attendance/Absentee Report Shop Incharge द्वारा DTTDC विभाग को भेजी जाती है और DTTDC द्वारा संबंधित Contractor, M/s Virtuous India Pvt. Ltd. को उपलब्ध कराई जाती है।
इसलिए जिन कर्मचारियों ने पूरे महीने ड्यूटी की है और जिनकी Attendance/Absentee Report विभाग के माध्यम से Contractor तक पहुंच चुकी है, उनकी Salary अभी तक क्यों नहीं आई—इसका लिखित कारण कंपनी से पूछा जाएगा।
जिन कर्मचारियों की Salary अभी तक नहीं आई है, वे कृपया हमें:
पिछले 3 महीनों की Attendance/Absentee Report की कॉपी, यदि उपलब्ध हो।
वर्तमान महीने की Attendance से संबंधित उपलब्ध प्रमाण।
कंपनी में अपने दस्तावेज जमा करने की तारीख एवं उपलब्ध Receiving/WhatsApp proof।
यदि किसी व्यक्ति ने ₹7,100 जमा करने के लिए कहा था तो उसका उपलब्ध Message/Audio/Video/अन्य प्रमाण।
Salary न आने की स्थिति का कोई उपलब्ध प्रमाण।
भेजें।
हम कर्मचारियों की ओर से M/s Virtuous India Pvt. Ltd. को लिखित रूप से पूछेंगे कि जब Shop Incharge द्वारा Attendance DTTDC को और DTTDC द्वारा Contractor को भेजी गई है, तो ड्यूटी करने वाले कर्मचारी की Salary क्यों लंबित है?
साथ ही स्पष्ट रूप से पूछा जाएगा कि:
“क्या ₹7,100 की कथित राशि जमा नहीं करने के कारण किसी कर्मचारी की Salary रोकी गई है? यदि नहीं, तो Salary रोकने का वास्तविक कारण और संबंधित नियम/Contractual provision लिखित रूप में बताया जाए।”
⚠️ कृपया कोई भी कर्मचारी डर या दबाव में आकर नकद ₹7,100 जमा न करे। पहले पूरे मामले का लिखित कारण मांगा जाए।
आप सभी में से कई कर्मचारी लगभग 4 वर्षों से लगातार इन दुकानों पर कार्य कर रहे हैं। आपने काम किया है तो अपनी earned salary मांगना आपका अधिकार है।
डरना नहीं है। घबराना नहीं है। LTSEWA हर कर्मचारी के साथ खड़ी है। ✊
अमित शर्मा
अध्यक्ष, LTSEWA
📞 9999331000

📢 LTSEWA की सभी कर्मचारियों से महत्वपूर्ण सूचनासाथियों,हमारी संस्था द्वारा कर्मचारियों से ₹7,100 की कथित नकद वसूली के सं...
19/08/2026

📢 LTSEWA की सभी कर्मचारियों से महत्वपूर्ण सूचना
साथियों,
हमारी संस्था द्वारा कर्मचारियों से ₹7,100 की कथित नकद वसूली के संबंध में M/s Virtuous India Pvt. Ltd. से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
कंपनी द्वारा DTTDC को दिए गए लिखित जवाब में कंपनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसने किसी कर्मचारी से ₹7,100 अथवा किसी अन्य राशि की मांग/वसूली करने का कोई निर्देश जारी नहीं किया है। यही जवाब Virtuous India Pvt. Ltd द्वारा हमारी संस्था को उपलब्ध कराया गया है।
अब यदि किसी कर्मचारी से वास्तव में ₹7,100 या कोई अन्य राशि ली गई है, तो कृपया घबराएं नहीं और हमारे साथ उसका कोई भी उपलब्ध प्रमाण साझा करें, जैसे—
🔹 पैसे मांगने का WhatsApp/SMS
🔹 Call Recording/Audio
🔹 Video
🔹 Payment/Bank/UPI से संबंधित प्रमाण
🔹 रसीद या लिखित दस्तावेज
🔹 जिस व्यक्ति ने पैसे मांगे/लिए उसका नाम व पद
🔹 तारीख, समय और स्थान की जानकारी
🔹 या कोई अन्य विश्वसनीय साक्ष्य
नकद भुगतान हुआ है और उसकी कोई रसीद नहीं है, तब भी हमें तथ्य जरूर बताएं—किससे, कब, कहाँ और किसके कहने पर राशि मांगी/ली गई।
हम उपलब्ध तथ्यों एवं प्रमाणों को माननीय CVO, DTTDC के समक्ष निष्पक्ष जांच हेतु प्रस्तुत करेंगे।
⚠️ कृपया बिना प्रमाण के किसी व्यक्ति पर सार्वजनिक आरोप न लगाएं।
हमारा उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच कराना है।
✊ डरें नहीं, हिम्मत रखें।
अगर आपके पास कोई वास्तविक जानकारी या प्रमाण है, तो उसे सुरक्षित रखें और LTSEWA को दें। आपकी पहचान और जानकारी को यथासंभव गोपनीय रखते हुए उचित मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
LTSEWA — कर्मचारियों के अधिकारों और निष्पक्ष जांच के लिए आपके साथ।
अमित शर्मा
अध्यक्ष, LTSEWA
📞 9999331000

📢 LTSEWA की सभी कर्मचारियों से महत्वपूर्ण अपीलसाथियों, घबराने या डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।अगर आपने कंपनी/कॉन्ट्रैक्...
19/08/2026

📢 LTSEWA की सभी कर्मचारियों से महत्वपूर्ण अपील
साथियों, घबराने या डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
अगर आपने कंपनी/कॉन्ट्रैक्टर के निर्देश के अनुसार अपने आवश्यक पेपर/दस्तावेज जमा कर दिए हैं और दुकान से आपकी Attendance/Absentee Report जा चुकी है, फिर भी आपका वेतन रोका जाता है, तो इसकी जानकारी तुरंत LTSEWA को दें।
विशेष रूप से यदि आपको बताया जाता है कि—
🔹 पेपर पूरे नहीं हैं इसलिए Salary रोक दी गई है,
🔹 ₹7,100 जमा नहीं करने के कारण Salary रोकी जा रही है,
🔹 शिकायत करने या आवेदन देने के कारण Salary/नौकरी पर असर डाला जा रहा है,
🔹 या किसी अन्य कारण से काम करने के बावजूद वेतन रोका जा रहा है—
तो मौखिक रूप से चुप न रहें। हमें तुरंत बताएं और उपलब्ध WhatsApp Message, Notice, Salary Slip, Attendance या अन्य प्रमाण का Screenshot/Photo सुरक्षित रखें।
याद रखें—आप अकेले नहीं हैं। LTSEWA हर कर्मचारी के साथ खड़ी है। 💪
हम आपकी शिकायत को उचित मंच पर दस्तावेजों और तथ्यों के साथ उठाएंगे।
✊ हिम्मत मत हारिए। डरिए मत।
आपने ईमानदारी से काम किया है तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना आपका अधिकार है।
LTSEWA — कर्मचारियों की आवाज़, कर्मचारियों के साथ।
अध्यक्ष – अमित शर्मा
📞 9999331000

📢 सभी सेल्समैन भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाजिस किसी भी सेल्समैन भाई का माल दुकान में फँसा पड़ा है और काफी प्रयास करने ...
16/08/2026

📢 सभी सेल्समैन भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
जिस किसी भी सेल्समैन भाई का माल दुकान में फँसा पड़ा है और काफी प्रयास करने के बावजूद Shop In-charge उस माल को नहीं निकाल रहे हैं, जिसकी वजह से अब आपकी नौकरी पर भी संकट आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में बिना किसी झिझक के मुझे मेरे Personal Number: 9999331000 पर पूरी जानकारी दें।
हम मामले को समझकर सरकारी नियमों, कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित स्तर पर उचित समाधान के लिए प्रयास करेंगे, ताकि किसी कर्मचारी के साथ नियम-विरुद्ध तरीके से अन्याय न हो।
🤝 आपकी हर समस्या में आपकी एसोसिएशन आपके साथ है।
— Liquor Trade & Sales Employees Welfare Association (LTSEWA)
अमित शर्मा, अध्यक्ष
📞 Personal Number: 9999331000

शहीदों की चिताओं पर लगेगे हर बरस मेले,वतन पे मारने वालों का यही बाकी निशा होगा,🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳जय हिंद ,जय हिंद की सेना 🙏🙏🙏🙏...
15/08/2026

शहीदों की चिताओं पर लगेगे हर बरस मेले,
वतन पे मारने वालों का यही बाकी निशा होगा,
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
जय हिंद ,जय हिंद की सेना
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

📢 LTSEWA की ओर से सभी MTS कर्मचारियों के लिए आवश्यक सूचनासभी MTS कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध है कि Virtuous Team द्वारा...
11/08/2026

📢 LTSEWA की ओर से सभी MTS कर्मचारियों के लिए आवश्यक सूचना
सभी MTS कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध है कि Virtuous Team द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिन कर्मचारियों का Company में Registration अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे अपना Registration जल्द से जल्द पूरा कर लें।
कृपया Registration के लिए मांगे गए सभी आवश्यक Documents/पेपर्स संबंधित Shop Incharge अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कर दें, ताकि आपकी Compliance एवं Salary Processing में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
⚠️ बहुत जरूरी बात:
जब भी आप अपने Documents/पेपर जमा करें, तो उनकी Receiving अवश्य प्राप्त करें।
यदि Receiving नहीं दी जाती है, तो जमा किए गए सभी Documents/पेपर्स की स्पष्ट फोटो अपने मोबाइल में Google Photos/Drive में सुरक्षित कर लें, ताकि भविष्य में यह प्रमाण रहे कि आपने समय पर अपने Documents जमा किए थे।
📌 विशेष अनुरोध:
यदि आपने पहले ही अपने Documents जमा कर दिए हैं, फिर भी आपका Registration लंबित दिखाया जा रहा है, तो घबराएं नहीं। अपने जमा किए गए Documents की Receiving/फोटो सुरक्षित रखें और Association को इसकी जानकारी दें।
हम सभी कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं कि 15 तारीख की Compliance Deadline को ध्यान में रखते हुए अपना Registration समय पर पूरा करें और अपने दस्तावेज जमा करने का प्रमाण जरूर सुरक्षित रखें।
आपका Registration समय पर होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि आपके पास Documents जमा करने का प्रमाण भी रहे।
Liquor Trade & Sales Employees Welfare Association (LTSEWA)
अमित शर्मा
अध्यक्ष
9999331000

Address

A1/47B Khasra No 149/1 Main Road Block C Ajit Vihar
Delhi
110084

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लिकर ट्रेड एंड सेल्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category