21/07/2026
स्नेह, सेवा और सहयोग
18 July 2026
स्नेह किरण ग्रुप द्वारा राजेंद्र नगर स्थित आर्य कन्या गुरुकुल की 140 जरूरतमंद बालिकाओं के लिए सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्ययन हेतु नई नोटबुक्स एवं स्टेशनरी, बालिकाओं के स्वास्थ्य हेतु हाइजीन किट (स्टेफ्री सैनिटरी पैड), ब्रिटानिया केक तथा ताज़ी खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल ने सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग का प्रेरणादायी संदेश दिया।