आर्य समाज The Arya Samaj

आर्य समाज The Arya Samaj "कृण्वन्तो विश्वमार्यम्"

राष्ट्रगान के रचियता महान कवि एवं साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगौर जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन
07/08/2026

राष्ट्रगान के रचियता महान कवि एवं साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगौर जी की पुण्यतिथि पर
शत-शत नमन

आप सभी को नमस्ते 🙏🌄 सुप्रभात 🌄प्रातः जागरण, अभिवादन, नित्य कर्म, सन्ध्योपासना-हवन, स्वाध्याय करना फिर आवश्यक कार्य में ल...
07/08/2026

आप सभी को नमस्ते
🙏
🌄 सुप्रभात 🌄
प्रातः जागरण, अभिवादन, नित्य कर्म, सन्ध्योपासना-हवन, स्वाध्याय करना फिर आवश्यक कार्य में लग्न हो जाना यही आदर्श जीवन शैली है।

06/08/2026

टुकड़े - टुकड़े गैंग पर बड़ा खुलासा | Arya Samaj

6.8.2026        बहुत से लोग पुलिस इंस्पेक्टर का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, डीएसपी साहब, कलेक्टर साहब का आशीर्वाद लेना चाहत...
06/08/2026

6.8.2026
बहुत से लोग पुलिस इंस्पेक्टर का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, डीएसपी साहब, कलेक्टर साहब का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, उनसे संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, ताकि समय आने पर उनसे लाभ उठाया जा सके। "परंतु जो सारे ब्रह्मांड का राजा है, सर्वशक्तिमान सर्वव्यापक सर्वज्ञ निष्पक्ष न्यायाधीश आदि आदि उत्तम गुणों वाला सबका मालिक है, ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद लेना नहीं चाहते, जो कि सबसे अधिक लाभकारी एवं सुरक्षादायक है।" "बहुत थोड़े लोग ही ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद भी लेते हैं। वे ही बुद्धिमान हैं।"
और जो ऐसे ईश्वर का आशीर्वाद नहीं लेते, उनसे निवेदन है, कि "वे भी सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद लेवें। उसको साक्षी मानकर पूरा दिन कार्य करें, वह आपकी बहुत रक्षा करता है और आगे भी करेगा।"
"यदि आप सर्वशक्तिमान सर्वरक्षक ईश्वर का आशीर्वाद लेंगे, तो आपका पूरा दिन सुखमय रहेगा। आप चिताओं या तनाव से मुक्त रहेंगे। और सारा दिन प्रसन्न रहकर स्वयं भी सुखी रहेंगे तथा दूसरों को भी सुख देंगे। आप ईश्वर का आशीर्वाद अवश्य लेवें, और अपने जीवन को सफल बनाएं। हमारी ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
---- "स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"

05/08/2026

आखिर क्यों बदला मैंने अपना मजहब? | Arya Samaj |

5.8.2026        "कुछ लोगों में सकारात्मकता होती है। वे सदा अच्छा ही सोचते हैं, अपने लिए भी और दूसरों के लिए भी। वे लोग स...
05/08/2026

5.8.2026
"कुछ लोगों में सकारात्मकता होती है। वे सदा अच्छा ही सोचते हैं, अपने लिए भी और दूसरों के लिए भी। वे लोग स्वयं तो सदा उत्साहित रहते ही हैं, और दूसरों को भी अच्छी प्रेरणा देते रहते हैं।" इसके विपरीत, "कुछ लोगों में नकारात्मकता होती है। वे स्वयं भी उदास एवं निराश रहते हैं, और दूसरों में भी निराशा ही फैलाते रहते हैं।"
तो आपके आसपास जो लोग हैं, उन सब का परीक्षण करें। "जो सकारात्मक विचार वाले लोग हैं, उनके साथ रहें। वे आपके जीवन को भी उत्साहित बना देंगे और आप स्वयं भी ऐसा ही व्यवहार दूसरों के साथ करें। पहले अपने में उत्साह उत्पन्न करें और फिर दूसरों में भी उत्साह उत्पन्न करें।" "और जो निराश हताश लोग हैं, उनसे दूर रहें। क्योंकि वे स्वयं तो भटके हुए हैं ही, आपको भी भटका देंगे। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही उचित है।"
---- "स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."

04/08/2026

शिवाजी महाराज पर इस युवक की बात ने जीत लिया दिल! |

4.8.2026          इसमें कोई संदेह नहीं है कि पढ़ाई लिखाई करना, डिग्रियां प्राप्त करना, धन कमाना, मकान बंगला बनाना आदि, य...
04/08/2026

4.8.2026
इसमें कोई संदेह नहीं है कि पढ़ाई लिखाई करना, डिग्रियां प्राप्त करना, धन कमाना, मकान बंगला बनाना आदि, ये सब संपत्तियां हैं।
परंतु इन सब संपत्तियों से भी बड़ी, कुछ और संपत्तियां भी हैं। "जैसे यदि आपके कान दूसरों का दुख ध्यान से सुनते हैं। आपके हृदय में दूसरों के प्रति प्रेम और करुणा है। आपके हाथ दूसरों की सेवा के लिए सदा तैयार रहते हैं। तो ये संपत्तियां आपकी पढ़ाई लिखाई और डिग्रियों से बड़ी हैं।"
"आजकल लोग पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं। गूगल तथा ए आई से बहुत सी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। और इसी में अपनी पूरी सफलता मान रहे हैं। यह उनकी भूल है। तथा प्रेम करुणा सेवा दया परोपकार आदि गुणों की ओर उनका ध्यान लगभग 'न के बराबर' है।"
"अतः आप पढ़ाई लिखाई अवश्य करें। जानकारियां अवश्य बढ़ाएं। परंतु इसके साथ-साथ दूसरों के प्रति प्रेम सेवा करुणा आदि, ये सब संपत्तियां भी अवश्य प्राप्त करें। तभी आप वास्तव में संपत्तिशाली कहलाएंगे, अन्यथा नहीं।"
---- "स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात." See less

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आर्य समाज The Arya Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आर्य समाज The Arya Samaj:

Shortcuts

Share