25/08/2026
जनगणना 2027 के दूसरे चरण- जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के संबंध में चयनित राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के जनगणना संचालन निदेशकों की दो-दिवसीय कार्यशाला जनगणना भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त, श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने ORGI के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभा को संबोधित किया।
इस कार्यशाला में देशभर में जनसंख्या गणना की तैयारियों को सुदृढ़ करने, समन्वय बढ़ाने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
#जनगणना2027