02/06/2026
31 मई - 1 जून को पटियाला के सनौर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पंजाब द्वारा दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार जी की विशेष उपस्थिति रही। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जसप्रीत सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव संधू जी एवं जिला अध्यक्ष धरम सिंह जी के नेतृत्व में 126 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान गगनदीप सिंह बॉबी जी एवं प्रो. सुभाष सैनी जी ने “भारत के लिए संघर्ष”, “कांग्रेस विचारधारा” एवं “संविधान” विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र लिए। दूसरे दिन की शुरुआत श्रमदान के साथ हुई।
#सर्वोदय_संकल्प_शिविर #राजीवगांधीपंचायतीराजसंगठन