Zoom News Rajasthan

Zoom News Rajasthan Excellent App for Elections in India

11/04/2026

"यह दूसरा कोई नहीं कहेगा, मैं किसान हूं इसलिए जानता हूं कि किसान साल में केवल 25-30 दिन ही काम करता है" - भजनलाल शर्मा

इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली अमेरिका-ईरान की वार्ता पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि...
11/04/2026

इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली अमेरिका-ईरान की वार्ता पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान सैन्य रूप से हार चुका है और हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे.

सुबह-सुबह कीजिए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन
11/04/2026

सुबह-सुबह कीजिए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मोनालिसा के नाबालिग होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजात...
10/04/2026

वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मोनालिसा के नाबालिग होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया है. जांच में वो नाबालिग निकली है. मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है.

NCST के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रथम दुबे द्वारा की गई कानूनी पैरवी से ये साबित हुआ कि जिस मोनालिसा को बालिग बताकर विवाह कराया गया था, वो वास्तव में पारधी जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की है. अधिवक्ता प्रथम दुबे ने इस संवेदनशील मामले को पूरी प्रखरता के साथ आयोग के समक्ष 17 मार्च 2026 को उठाया.

अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है. शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि 'लव जिहाद' के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक "फॉल्स नैरेटिव" सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी.

पश्चिम एशिया में हालिया तनाव और सीजफायर के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रैट से समुद्री आवाजाही फिर से शुरू ...
10/04/2026

पश्चिम एशिया में हालिया तनाव और सीजफायर के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रैट से समुद्री आवाजाही फिर से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, 5 अप्रैल के बाद से अब तक कोई भी भारतीय-ध्वज वाला जहाज होर्मुज को पार नहीं कर पाया है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना वर्तमान में हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी.

वर्तमान में 16 भारतीय झंडे वाले जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से (फारस की खाड़ी) में फंसे हुए हैं. इनमें एलएनजी (LNG), एलपीजी (LPG), कच्चे तेल के वाहक, कंटेनर पोत और ड्रेजर तथा रासायनिक पदार्थ ले जाने वाले जहाज शामिल हैं.

एलपीजी पोत 'जग विक्रम' अभी भी शारजाह में खड़ा है और निर्देशों का इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में 5-6 जहाजों के जल्द ही नेवी की क्लीयरेंस मिलने के बाद होर्मुज पार करने की संभावना है. सरकारी सूत्रों की मानें तो 5 से 6 जहाजों का पहला बैच जल्द ही नौसेना की हरी झंडी के बाद होर्मुज पार कर सकता है. इसे लेकर ईरानी अधिकारियों और चालक दल के साथ बातचीत जारी है.

जंग के दौरान कुल 25 भारतीय जहाज़ इस क्षेत्र में मौजूद थे, जिनमें से 9 अब तक सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रैट को पार कर चुके हैं. भारतीय नौसेना की तैनाती में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और एस्कॉर्ट (सुरक्षा) अभियान लगातार जारी हैं. नौसेना सुरक्षित रास्तों से जहाजों का मार्गदर्शन कर रही है और उन्हें ओमान की खाड़ी तक सुरक्षा घेरा प्रदान कर रही है.

कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिससे चांदी 2 लाख रुपये से ज्‍यादा ...
10/04/2026

कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिससे चांदी 2 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है और सोने के भाव में काफी कम हो चुके हैं. MCX पर सोने-चांदी में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने जा रही है.

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 1700 रुपये टूटकर 151700 रुपये पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो 4000 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 2,39,685 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. सोने के भाव में 1.10 फीसदी और चांदी की कीमतों में 1.70 फीसदी की गिरावट है.

दरअसल, कमोडिटी मार्केट के निवेशकों की नजर इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच मध्‍यस्‍थता पर टिकी हुई हैं और बाजार को स्‍पष्‍टता का इंतजार है कि क्‍या दोनों देशों के बीच सहमति बनने जा रही है या नहीं? जबतक सहमति नहीं बन रही है, तबतक निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं. किसी भी तेजी के बाद सोने और चांदी के भाव में बिकवाली देखी जा रही है.



[gold price fall India, silver price drop reason, gold silver crash 2026, MCX gold rate down, MCX silver rate fall, US Iran ceasefire impact gold, profit booking gold silver, commodity market volatility]

सतलोक आश्रम मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को शुक्रवार को हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया. करीब 11 स...
10/04/2026

सतलोक आश्रम मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को शुक्रवार को हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया. करीब 11 साल 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद वो बाहर आए. यह रिहाई उसे देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने के बाद मिली है.

बताया गया कि 8 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत मंजूर की थी. इसके बाद अदालत के आदेश के अनुसार रामपाल के वकीलों ने हत्या के दो मामलों में 5-5 लाख रुपये के बेल बॉन्ड जमा कराए. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया.

रामपाल की रिहाई के समय उसके परिवार के सदस्य सात गाड़ियों के काफिले में जेल पहुंचे थे. जेल से बाहर निकलने के बाद वह सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर में बैठकर वहां से रवाना हुए. गाड़ी के शीशों पर सफेद पर्दे लगे हुए थे. बताया जा रहा है कि जेल से बाहर निकलते वक्त रामपाल के चहरे पर मुस्कान थी.

यह मामला नवंबर 2014 से जुड़ा है, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल को कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ. इसके बाद 19 नवंबर 2014 को पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम पहुंची.

राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक कार (EV) का ही प्रदूषण प्र...
10/04/2026

राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक कार (EV) का ही प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) चालान काट दिया. इस कार्रवाई के बाद अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी पुनाराम ने करीब तीन महीने पहले नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी थी. उनका उद्देश्य था कि वाहन से न केवल खर्च कम होगा, बल्कि प्रदूषण से भी बचाव होगा. लेकिन 6 अप्रैल को जब उनका वाहन नागौर में था, तभी यह विवाद खड़ा हो गया.

बताया जा रहा है कि उस समय कार पुनाराम के बड़े भाई अशोक पंवार चला रहे थे. इसी दौरान RTO रोड पर पुलिसकर्मी ने वाहन को रोककर चालान काट दिया. पुनाराम को जब मोबाइल पर चालान का मैसेज मिला तो उन्होंने तुरंत अपने भाई को फोन कर जानकारी दी.अशोक पंवार मौके पर मौजूद ASI राजकुमार के पास पहुंचे और चालान का कारण पूछा. उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन है, जिससे प्रदूषण नहीं होता. इस पर ASI ने जवाब दिया कि उनकी मशीन में वाहन का PUC सर्टिफिकेट "NIL" दिख रहा है, इसलिए चालान किया गया.

पुलिस ने ₹1500 का PUC चालान और ₹200 का टिंटेड ग्लास (काले शीशे) का चालान बनाकर कुल ₹1700 का जुर्माना वसूल लिया.वाहन चालक अशोक पंवार का आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के विपरीत है. उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन से धुआं नहीं निकलता, इसलिए PUC सर्टिफिकेट की आवश्यकता ही नहीं होती. वहीं, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन के शीशों पर काली फिल्म नहीं, बल्कि धूप से बचाव के लिए जाली लगाई गई थी.

| | |

हर साल की तरह इस बार भी परशुराम जयंती की तारीख को लेकर लोगों में बना रहता है. इस बार कुछ लोग 19 अप्रैल को मनाने बात कर र...
10/04/2026

हर साल की तरह इस बार भी परशुराम जयंती की तारीख को लेकर लोगों में बना रहता है. इस बार कुछ लोग 19 अप्रैल को मनाने बात कर रहे हैं और कुछ लोग 20 अप्रैल को. क्योंकि उसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व है.

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भगवान परशुराम का जन्म संध्या काल यानी प्रदोष काल में हुआ था. द्रिक पंचांग के मुताबिक, तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. ऐसे में परशुराम जयंती 19 अप्रैल को मनाई जाएगी.

द्रिक पंचांग के अनुसार, परशुराम जयंती पर पूजन का समय 19 अप्रैल को शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.

| | |

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के रूप में नई ...
10/04/2026

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के रूप में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.आज दोपहर 12:15 बजे वह राज्यसभा के सांसद के रुप में शपथ लेंगे

| |

राजस्थान के जयपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. यह...
10/04/2026

राजस्थान के जयपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. यह घटना न्यू सांगानेर रोड स्थित इस्कॉन रोड क्षेत्र की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पीड़ित युवती बाइक टैक्सी (रैपिडो) से कहीं जा रही थी. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि चलते-चलते दोनों युवकों ने युवती के साथ हरकतें और बदसलूकी की. इस घटना से युवती घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत विरोध किया.युवती ने मौके पर ही एक आरोपी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले. उनकी यह पूरी हरकत आसपास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद जयपुर पुलिस हरकत में आ गई. जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि 9 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो युवक एक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर बैठी युवती के साथ बैड टच करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की.

| |

बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट के खाने ने परिवार को तबाह कर दिया. भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाए गए मंचूरियन...
09/04/2026

बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट के खाने ने परिवार को तबाह कर दिया. भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाए गए मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के कुछ घंटे बाद 20 साल के विशाल कुमार तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई विनायक और दोस्त देवराज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए.

सारंगपुर निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल तीनों दोस्तों के साथ रात करीब 10:30 बजे खाना खाया. देर रात उल्टी शुरू हुई और हालत बिगड़ने पर सुबह 4:30 बजे उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच (ईसीजी सहित) के जल्दबाजी में घोषणा की गई और आग्रह करने पर दुर्व्यवहार किया गया.

हैरानी की बात यह कि बाद में निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि मौत कुछ मिनट पहले ही हुई है. इससे सदर अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और घर से खाद्य सैंपल व विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. प्रशासन ने एहतियातन रेस्टोरेंट को सील कर दिया है.

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zoom News Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Zoom News Rajasthan:

Share