22/03/2026
कल दरौली स्थित ग्राम कृष्णपाली में एस. सी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में माननीय सांसद श्रीमती Vijaylakshmi Devi जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनकी प्रतिभा ने सभी उपस्थित जनों को अत्यंत प्रभावित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा जी, माननीय विधायकगण मा० इंद्रदेव सिंह पटेल जी, मा० देवेशकांत सिंह जी, मा० भीष्मप्रताप सिंह जी तथा जद(यू) जिला अध्यक्ष श्री जिसु सिंह जी की भी उपस्थिति रही।
माननीय सांसद जी ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।